Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संध्या, पह्ले वाले कमेन्ट का रिप्लाई मैं दे चुकी हूँ प्लीज उसे देख लिजिये.
I have tried your halwa recipe on hubby's birthday. He liked it so much thanks a lot to make his birthday so memorable for me.
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया, दूध के साथ ही गाजर उबलने के लिये रख देते हैं.
निशा: आर्यन कर तो सकते हैं, लेकिन डालडा के स्वाद की तुलना घी से नहीं कर सक्ते हैं.
निशा: हिना, जी हां अच्छा रहेगा.
निशा: प्रिया, 2 किग्रा. गाजर में 2 किग्रा. फुल क्रीम दूध की आवश्यकता होगी.
निशा: कीर्ती, दूध को अलग से उबाल कर, गरम तापमान पर ही गाजर में मिलाइये और हलवा में उबाल आने तक उसे लगातार चलाती रहें.
thxxx u know ki meri shadi hone wali hai n mujhe study k karan kabhi khana banane n shikhne ka tym nhi mila or meri hone wali pati ko khana khane ka bhut shok hai mai bhut pareshan ho gayi thi ki kya karu ek din ase hi google pr koi recipe dhundi to aapki side milli....bhut easy way n sara saman ghar pr mil jata hai n....ab jan koi puchta hai khana bana leti hu to kh deti haaa...or maine apne pati se bhi kh diya hai ki ab to kuch bi banwa lena....bas mera lappi mere sath ho...thx nisha......u r doing gud job..keep it up thxxxx.....
निशा: शशि,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, आप जिस तरह हलवा बना रही है, वह उतना अच्छा नहीं है, समय भी बहुत अधिक लग रहा है. गाजर का हलवा यदि आप दूध में बनायें तो कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में डायरेक्ट उबाल लें और थोड़ा घी ड्रायफूट डालकर हलवा बनायें, यहां लिखे गये तरीके से गाजर का हलवा बनाकर देखिये और बताइये कि गाजर का हलवा कैसा बना.
निशा: मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: आप सत्तू के लड्डू बना डालिये, इसमें गैस की कतई जरूरत नहीं होती
Please reply as soon as possible
निशा: आमी, केसरी गाजर से भी गाजर का हलवा अच्छा बनेगा, लेकिन उसका कलर लाल की जगह केसरी ही मिलेगा.
thanks.
निशा: सुमित, कढ़ाई नान स्टिक नहीं हैं, वह हार्ड आइरन कढ़ाई है, आप को उसका कलर काला देखकर एसा लगता है और इसी लिये हमने अब बुडन स्पून लेने लगी हूँ, धन्यवाद.
निशा: बलबन्त, वीडियो में आवाज आ रही है, ये आपके पास ही कुछ प्रोब्लम हो सकती है.
निशा: अक्षिता, 1 लीटर दूध और 1 कि.ग्राम गाजर लेकर हलवा बना सकती है.
Today First time I visit this site and i am really very great-full to you for a nice recipe Gajar ka Halwa . i like it very much and sure i will make it ....thanks once again.
good evening, mam Aapki recipi bahut easy aur achchi he thanks but i want to know that mere paas mave ki kami thi jisse halwa jal gya kiya aisa hota hai.
निशा: गीता लगता है आपने इसे तेज आग पर पका लिया है. मावे की कमी से हलवा नहीं जलता
निशा: नेहा, गाजर का हलवा कन्डेन्स्ड मिल्क से बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है, जिस तरह मावा डालकर बनाते हैं, दूध से गाजर का हलवा बना रही हैं, तब आप फुल क्रीम दूध लीजिये.
nisha ji maine aaj ki site ko join kiya h.aur gajar ka halwa ki recipe dekhi aur aaj hi try karungi .aap se ek ques tha ki mawa bhunte time gas sim karni h ya full are full karege to mawa jalega to nahi plz rply.
निशा: संतोषी, गैस कुछ समय तक तेज भी रख सकते हैं, लेकिन मावा को जल्दी जल्दी चमचे से चलाते हुये भूंनेंगे, अगर मावा कढ़ाई के तले में लग रहा है तो गैस को तुरन्त धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर लगातार चमचे से हुये मावा को भूनिये.
ha ab m apshe fride rise ki resipe janna chati hun aap bataingi na.plzzzzzz
MUJE GAJAR PANKH KI BARFI BNANI HAI KESE BANEGI