सूजी मावा के लड्डू - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये
Read - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo
- सूजी (रवा ) - 1 कप
- बूरा ( तगार ) - 1 कप
- मावा - 1 कप
- घी - 1/2 कप
- काजू - 15-20
- इलायची - 4
विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo
सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम कीजिए और इसमें आधे से ज्यादा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.
मावा को कढ़ाई में डालिये. इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दीजिए. साथ ही इसमें तगार और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालिये और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दीजिये. आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना सकते हैं. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइए.
सूजी मावा के लड्डू तैयार हैं. अब आप उन्हें अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव
- मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं.
- सूजी और मावा को लगातार चलाते हुए भूनें ताकि यह जले ना. मावा को धीमी गैस पर भूनें.
- एकदम गरम मावा में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है. मावा और सूजी के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
- लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं. अगर लड्डू बिखर रहे हैं, तो थोड़ा सा घी पिघलाकर मिश्रण में डाल लीजिए.
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप ये लड्डू 15-20 दिन तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
Nice program
निशा: कुंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Roy जी, नमस्कार.
निशा: रजनी जी, सूजी मावा के लड्डू को मैदा से नहीं बनाया जाता है इसके लिए मावा तो चाहिये ही, अगर मावा नही मिल पाता तो आप उसकी जगह कन्डैन्सड मिल्क प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: नीलिमा जी, ये आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, अगर आप सूखा नारियल मिलायेंगी तब आप इन्हैं लम्बे समय तक रख कर यूज कर सकती हैं.
निशा: प्रीति जी, आप 20-30 दिन तक उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: रानी जी, धन्यवाद.
निशा: पारूल जी, धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, लड्डू के मिश्रण को थोड़ी देर रख कर ( फ्रिज में रखा जा सकता है) अच्छी तरह ठंडा होने पर लड्डू बना लेते, मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने पर लड्डू बनाने से अच्छे बन जाते.
Thank you
निशा: अंकिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: cgetnaji, सूजी की मात्रा के बराबर या थोड़ी कम ज्यादा बूरा या पिसी चीनी अपने स्वाद के अनुसार ले सकते हैं.
निशा: किरण जी, आप चीनी को मिक्सी में बारीक पीसकर तगार की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं.
Plzzzz tells me fast
निशा: महक जी, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या पूंछना चाह रही हैं.
निशा: गजानन्द जी, तीन तार चाशनी बनाकर लड्डू बना सकते हैं, लेकिन बूरा डाल कर लड्डू बनाना आसान होता है.
निशा: सोनल जी, मिश्रण सुखा हो रहा है तो लड्डू बनाते समय बिखरते हैं, एसा हो रहा है तब आप मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून घी या 1-2 टेबल स्पून दूध डाल कर मिला सकते हैं, लड्डू अच्छी तरह बांधे जा सकेंगे.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोया जी, सूजी में मावा डालकर सूजी- मावा के लड्डू बनाये जाते हैं, ये लड्डू के लिये रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रशिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शेखर जी, मावा को बारीक तोड़कर भूनना है.
I just read this recipe mera question bus itna hai k kya suji mawa k ladoo ko hi panchdhari ka ladoo bola jata hai, kyuki mai jab choti thi maeri naniji ne bataya tha ki panchdhari ka ladoo bandhte samay pancho ungliyo k peeche se ghee ki dhar behti hai. Wo bhi suji k hi bante hain. To kya ye bhi wahi hai.
Plz reply me soon mujhe parso hi banane hai.
निशा: सोनाक्षी जी, पचाधारी लड्डू बेसन से बनते हैं.
uuse paani me thore der k liye chhorna h kya ????
निशा: अनुप्रिया जी, अगर आप सूजी को छान लेते हैं तो उसमें अगर कोई गंदगी है तो वो निकल जाती है. पानी में किसी को नहीं भिगोया गया है.
निशा: ईश्वर जी, तगार चीनी से बनती है, तगार या बूरा आप किराना स्टोर से ले सकते हैं या आप घर पर भी बना सकते हैं, तगार की रैसिपी देखने के लिये सर्च बटन पर तगार लिख कर खोज सकते हैं.