सूजी मावा के लड्डू - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये
Read - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo
- सूजी (रवा ) - 1 कप
- बूरा ( तगार ) - 1 कप
- मावा - 1 कप
- घी - 1/2 कप
- काजू - 15-20
- इलायची - 4
विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo
सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम कीजिए और इसमें आधे से ज्यादा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.
मावा को कढ़ाई में डालिये. इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दीजिए. साथ ही इसमें तगार और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालिये और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दीजिये. आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना सकते हैं. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइए.
सूजी मावा के लड्डू तैयार हैं. अब आप उन्हें अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव
- मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं.
- सूजी और मावा को लगातार चलाते हुए भूनें ताकि यह जले ना. मावा को धीमी गैस पर भूनें.
- एकदम गरम मावा में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है. मावा और सूजी के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
- लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं. अगर लड्डू बिखर रहे हैं, तो थोड़ा सा घी पिघलाकर मिश्रण में डाल लीजिए.
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मावा एक डेयरी प्रोडक्ट है जो कि दूध से बनाया जाता है. यह दूध का गाढ़ा रूप होता है और इससे कई प्रकार की मिठाइयाँ व सब्जियों की तरी बनाई जाती है.
Suji ke laddu chasni Wali kaise banaye please mujhe Bataye
निशा: पिंकी जी, अगर बूरा नहीं होता तब हम चीनी की चाशनी बनाकर लड्डू बनाते हैं, क्यों कि चाशनी बनने पर चीनी घुल कर बारीक दाने में बदल जाती है. चीनी की चाशानी अलग से बना लीजिये चीनी की मात्रा का चौथाई भाग पानी डालें, चीनी घुलने तक पकायें, 2-3 मिनिट और पकायें, और सूजी में मिलाकर लड्डू बनायें.
Aaj mene rava mava laddu banane ka aapka video dekha. bahut hi achchhe tarike se aapne bataya hei. dhanyawad. me mumbai me rahti hun. meri beti banglore me job karti he, rakhi par wo aa rahi he. uske liye aisa aur kya bana sakti hun, jo 15-20 dino tak kharab na ho.
Dhanywad.
Asha Agrawal
निशा: आशा जी, लड्डू मठरी या नमकीन शाखें या शकर पारे ये तो महिनों तक भी खराब नहीं होते, बेटी के लिये नानखताई भी बनाकर रख सकती हैं, प्लीज ट्राई.
Thanks Nishaji, suji k laddu bahot tasty bane.Maine khoye ki barfi use ki instead of mawa & Sugar .Delicious recipe, thanks again.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like ur recipes and tried ....they are good...thanku for sharing ur style of cooking
Hi nishji ,
Humne apka meti ke laddu recipe banaya tha it cme out very nice and it is very tasty my like it
Thanku
निशा: जयेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANK YOU.................................................................
निशा: स्नेहिथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, रेसिपी में हमने तगार या बूरा लिया है, वह शुगर से ही बना है.
Kya ham sirf suji k laddu bana sakte h.Agar ha to plz suji and ghee ki quantity bata dijiye :)
निशा: सोनियां जी, सूजी के लड्डू बनाये जा सकते हैं, 250 ग्राम सूजी में 200 घी लग जायेगा.
निशा: आकांक्षा जी, सूजी को अच्छी तरह घी में भूना गया है और इसमें मावा मिलाकर लड्डू बनाये हैं, सूजी को मावा से माइश्च्योर मिल जाता है और वह हलकी नरम हो जाती है, कच्ची नहीं रहती, लड्डू अच्छे बनते हैं, अगर अकेले सूजी के लड्डू बना रही हैं तब चाशनी का यूज अच्छा है.
Very Nice Sooji Khoya Laddu i like it.......
निशा: अर्चना जी हां बनाये जा सकते हैं, इसके लिये सूजी और आटा लेंगे तो लड्डू अच्छे बनेंगे.
निशा: पुष्पा जी, सूजी भूनते समय घी सही मात्रा में लीजिये और कन्डेन्स्ड मिल्क को ज्यादा पकायें नहीं अच्छे और सोफ्ट लड्डू बनेंगे.
निशा: रामा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: अमित जी, अवश्य बनाये जा सकते हैं.
निशा: नीतू, आप अपने पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.
निशा: सचिन जी, मिश्रण सुखा हो रहा है तो लड्डू बनाते समय बिखरते हैं, एसा हो रहा है तब आप मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून घी या 1-2 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं, और कढ़ाई में हल्का सा गरम करके लड्डू बना लीजिये, लड्डू अच्छी तरह बांधे जा सकेंगे.
निशा: लता, लड्डू बनाने के लिये तो घी लगता है, सूजी को रिफाइन्ड में भूना जा सकता है लेकिन घी में भूनी सूजी के लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
निशा: सोनक जी हां आप बिलकुल सही समझ रही हैं, ये तरीका गलत है, मावा को अलग भूनिये, आटे और मावा के लड्डू भी अच्छे बनेंगे.
निशा: उसे अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अलग से सफेद बिलकुल नजर नहीं आयेगा.
निशा: सोनक जी, आटा यूज कर सकते हैं और मावा भी मिला सकती हैं, लेकिन मावा मिलाने के लिये आटे को थोड़ा ठंडा कर लीजिए.
निशा: नीतिका, चने के आटे से लड्डू या बर्फी जो भी चाहें बनाया जा सकता है, हमने इसे बेसन से बनाया है, प्लीज बेसन की बर्फी और बेसन के लड्डू रैसिपी देख लीजिये.
निशा: तृ्प्ति, सूजी भूनते में घी पर्याप्त हो, सोया को बहुत अधिक न भूने, भुने मावा को बहुत अधिक ठंडा न होने दे, चीनी और सूजी मिलाकर लड्डू बनायें, लड्डू नरम बनेंगे.
निशा: संगीता, रसगुल्ले बनाने का तरीका तो यही है, आप बार बार बनायेंगी और जो कमी रह रही होती है, उसे दूर करने की कोशिश करेंगी, तब अच्छे रसगुल्ले बनने चाहिये.
Kindly help.
निशा: आइना, मावा को भूनने के बाद थोड़े गरम में बूरा मिलायें और इसके बाद सूजी मिलाकर लड्डू बांधे, लड्डू बधेंगे.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.