सूजी मावा के लड्डू - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये
Read - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo
- सूजी (रवा ) - 1 कप
- बूरा ( तगार ) - 1 कप
- मावा - 1 कप
- घी - 1/2 कप
- काजू - 15-20
- इलायची - 4
विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo
सूजी के लड्डू बनाने के लिए पैन गरम कीजिए और इसमें आधे से ज्यादा घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर सूजी डालकर इसे लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
भूनी हुई सूजी को किसी भी प्लेट में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.
मावा को कढ़ाई में डालिये. इसे भी लगातार चलाते हुए धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को भी सूजी वाली प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
एक काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुये काटकर सूजी-मावा में मिला दीजिए. साथ ही इसमें तगार और इलायची पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से एक मुठ्ठी भरकर निकालिये और दोनो हाथों से दबाकर उसे गोल आकार दीजिये. आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना सकते हैं. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइए.
सूजी मावा के लड्डू तैयार हैं. अब आप उन्हें अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव
- मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं.
- सूजी और मावा को लगातार चलाते हुए भूनें ताकि यह जले ना. मावा को धीमी गैस पर भूनें.
- एकदम गरम मावा में बूरा ना मिलाएं वरना मिश्रण पतला हो सकता है. मावा और सूजी के हल्के ठंडे होने पर बूरा मिक्स करें.
- लड्डू को हल्के गरम मिश्रण के रहते ही बना लीजिए. अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो लड्डू बनते नही हैं, बिखरने लगते हैं. अगर लड्डू बिखर रहे हैं, तो थोड़ा सा घी पिघलाकर मिश्रण में डाल लीजिए.
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा,कन्डैन्स्ड मिल्क नैसले, अमूल किसी का भी टिन पैक में का बाजार से मिल जाता है, जिसे आप खीर, फ्रूट क्रीम, हलवा इत्यादि में प्रयोग में ला सकती हैं
निशा: आशिश, लड्डू में पानी नहीं डाला जाता इसलिये रवा नही फूलता है, वह खाने मे कुरकुरा ही लगता है, मावा का मुलायम स्वाद और सूजी का कुरकुरा स्वाद दोनों मिल कर एक अच्छा स्वाद बना देते हैं.
I will try making sooji laddos by adding condensed milk straight from the container.
Regards.
निशा: मोनिका,लड्डू तो अच्छे ही बनेगे, चीनी की मात्रा कम कर लीजिये क्यों कि कन्डैन्सड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में रहती है.
Thanks for all the good receipes. I have tried many of them and they all turned out very well.
Regards.
निशा: मोनिका, कन्डैन्सड मिल्क में चीनी मिली रहती है, मैंने इसे भून कर कभी प्रयोग नहीं किया,
Sooji,mawa laddu ki receipe bhahot badiya lagi,main jaroor try karoongi,please tell me ki sooji ko ghee
(400 gm),mein bhoonna hai aur kya mawa ko bhi ghee mein bhoonna hoga.
Thanks
निशा: आशाजी, सूजी को घी में भूनना है, मावा तो बिना घी के ही भूना जाता है, यदि मावा एकदम सूखा हो तो एक टेबल घी डाल कर भून लीजिये.
निशा: प्रगति जी, इस तरह चूरमा के लड्डू बनाये जाते है, आप मिठाई सैक्सन में चूरमा के लड्डू देख लीजिये, उसमें हमने पूरी की जगह मोटी मोटी बाटी सेक कर लड्डू बनाये हैं, शायद आपकी समस्या हल हो जायेगी.