श्रीखन्ड - Shreekand Recipe - Shrikhand Recipe

श्रीखन्ड (Shrikhand) की शुरूआत तो गुजरात से हुई थी लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है.
पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड (Shrikand Recipe) बनायें.
Read this recipe in English - Shrikhand Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shreekand Recipe
- ताजा दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पाउडर चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप)
- केसर के धागे - 8 से 10
- दूध - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची - 2
- पिस्ते- 6 से 7
- बादाम - 4
विधि - How to make Shreekand Recipe
ताजा दही को मलमल या पतले साफ कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दीजिये, हाथ से दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये.
2 घंटे के बाद, कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा. कपड़े को थोड़ा सा और दबा दीजिए ताकि पानी रह गया हो तो वो भी अच्छे से निकल जाए. इसके बाद, दही को प्याले में डाल लीजिए.
केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, 5 से 10 मिनिट में केसर दूध में घुल जाएगा.
इसी बीच, बादाम और पिस्तों को पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.
दही को थोड़ा सा फैंट लीजिए और इसमें पाउडर चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाइए. आधे कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, आधे बचा लीजिये जो श्रीखंड को सजाने के काम आयेगे. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
श्रीखन्ड बन गया है, श्रीखन्ड को छोटे प्याले में निकाल कर बचे हुये बादाम पिस्ते डालकर सजाइये. श्रीखन्ड के प्याले को फ्रिज में रख दीजिये, दो घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये.
4 लोगों के लिये
Shreekand Recipe video
कमेंट (104)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कृष्णा जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, ऎसा करने से यह पतला हो जाएगा और स्वाद में भी अंतर होगा.
निशा: गोपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: बबलू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, दही इतनी जल्दी खट्टा नहीं होता और बांधने से उससे पानी बाहर निकल जाता है, खटाई उस पानी के साथ बाहर निकल जाती है.
निशा: श्रीकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोहेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: H.S. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बना सकते हैं.
निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you for your guidance to society.
निशा: गोरक्षाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वंदना जी, बिलकुल खा सकते हैं.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How much shrikhand will be obtained from 1 liter of milk
निशा: वेकटेश जी, 300-350 ग्राम श्रीखन्ड बन जाता है.
Dahi kesar nhi dale to chalega or aap ki sabhi recepi me dhekh he or me bohat sare item teyar ka leta hu
निशा: विक्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muje shrikhnd banAna ni ata
Aap ki recipes padh ke me to chef ban gaya hu. Do you have your fb page..? If not make it so we can see your daily recepi.
Anyways your recepies are easy and awesomes.