श्रीखन्ड - Shreekand Recipe - Shrikhand Recipe

श्रीखन्ड (Shrikhand) की शुरूआत तो गुजरात से हुई थी लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है.
पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड (Shrikand Recipe) बनायें.
Read this recipe in English - Shrikhand Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shreekand Recipe
- ताजा दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पाउडर चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप)
- केसर के धागे - 8 से 10
- दूध - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची - 2
- पिस्ते- 6 से 7
- बादाम - 4
विधि - How to make Shreekand Recipe
ताजा दही को मलमल या पतले साफ कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दीजिये, हाथ से दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये.
2 घंटे के बाद, कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा. कपड़े को थोड़ा सा और दबा दीजिए ताकि पानी रह गया हो तो वो भी अच्छे से निकल जाए. इसके बाद, दही को प्याले में डाल लीजिए.
केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, 5 से 10 मिनिट में केसर दूध में घुल जाएगा.
इसी बीच, बादाम और पिस्तों को पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.
दही को थोड़ा सा फैंट लीजिए और इसमें पाउडर चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाइए. आधे कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, आधे बचा लीजिये जो श्रीखंड को सजाने के काम आयेगे. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
श्रीखन्ड बन गया है, श्रीखन्ड को छोटे प्याले में निकाल कर बचे हुये बादाम पिस्ते डालकर सजाइये. श्रीखन्ड के प्याले को फ्रिज में रख दीजिये, दो घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये.
4 लोगों के लिये
Shreekand Recipe video
कमेंट (104)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
shree ki recipe janne hai
निशा: हाफसा जी, गाजर का हलवा, लौकी का हलवा आप इन्हैं बनायेंगी तो इतने मुश्किल नहीं है, माइक्रोवेव में मावा बर्फी बहुत जल्दी और बड़ी आसानी से बन जाती है, प्लीज ट्राई.
निशा: गुंजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज, इसे ताजा ठंडा करके खाया जाता है, फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है, ज्यादा दिन रखने से ये खट्टा हो जाता है.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
not sufficient Sugar should be 25% of curd
otherwise sweetness will not come.
Thanks for recipe.
निशा: प्रमोद जी आप सही कह रहें हैं, लेकिन चीनी को अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा किया जा सकता है.
निशा: नीलेश जी मैं चीज मेकरोनी बनाने की कोशिश करती हूँ.
THANKS ALOT .
निशा: शिव जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
bt mam wo white colour ka q ni bna.or bht soft tha.
mam mujhe recently hi cooking m maja aane laga h.aapki bht sari recipe maine bnai h or meri family ko b psand aatah. cooking m jitna b kch aata h sb aapki wajah se so tahnk u sooooooooooooo much.
निशा: जहांवी, दूध में गाय के दूध या अन्य किसी दूध की मिलाबट है तो व्हाइट कलर नहीं आता.
Thanxxxxxxxx
निशा: शोनाया, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine Shrikhand banaya tha pr wo bahot hi soft or aapne jaisa picture m show kiya h waisa nahi bna wo white colur ka ni bna mam m dil se cooking krti hun pr jab kuch tasty ni banta to mujhe bhot dukh hota h or mam dahi ko jab kapde m se morning m nikala to uska taste bahot khatta tha mam pls tell me mere recipe bnane m kaha kami rah gayi. i m waiting 4 yr reply.
निशा: जहांनवी, अभी गर्मी का मोसम है, दही बहुत जल्दी खट्टा हो जाता है, ताजा जमा दही लीजिये और कपड़े में 2 घंटे लटकाइये, पानी निकलने पर श्रीखन्ड बनाइये, और सही चीज न बनने पर दुख तो होता है, लेकिन उससे हमें पता चलता है, कि हमने इसमें क्या गलत किया हे जिस कारण ये चीज अच्छी नहीं बनी.
निशा: आस्था, नहीं केसर डालना बिलकुल जरूरी नहीं है.
निशा: भारती, श्रीखन्ड को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: लविश, श्रीखन्ड दही से बनता है, वह दही की तरह विहेव करता है, दही भी फ्रिज से बाहर रखा जाय तो वह खट्टा हो जाता है. श्रीखन्ड भी फ्रिज से बाहर रखें तो खट्टा हो जाता है, श्रीखन्ड को फ्रिज में रखिए ये काफी समय तक स्वादिष्ट रहता है.
निशा: कवि, दही खट्टा होने से श्री खन्ड खन्ड खट्टा बनता है.