श्रीखन्ड - Shreekand Recipe - Shrikhand Recipe

श्रीखन्ड (Shrikhand) की शुरूआत तो गुजरात से हुई थी लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है.
पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड (Shrikand Recipe) बनायें.
Read this recipe in English - Shrikhand Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shreekand Recipe
- ताजा दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पाउडर चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप)
- केसर के धागे - 8 से 10
- दूध - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची - 2
- पिस्ते- 6 से 7
- बादाम - 4
विधि - How to make Shreekand Recipe
ताजा दही को मलमल या पतले साफ कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दीजिये, हाथ से दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये.
2 घंटे के बाद, कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा. कपड़े को थोड़ा सा और दबा दीजिए ताकि पानी रह गया हो तो वो भी अच्छे से निकल जाए. इसके बाद, दही को प्याले में डाल लीजिए.
केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, 5 से 10 मिनिट में केसर दूध में घुल जाएगा.
इसी बीच, बादाम और पिस्तों को पतले टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को भी कूटकर पाउडर बना लीजिए.
दही को थोड़ा सा फैंट लीजिए और इसमें पाउडर चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाइए. आधे कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, आधे बचा लीजिये जो श्रीखंड को सजाने के काम आयेगे. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
श्रीखन्ड बन गया है, श्रीखन्ड को छोटे प्याले में निकाल कर बचे हुये बादाम पिस्ते डालकर सजाइये. श्रीखन्ड के प्याले को फ्रिज में रख दीजिये, दो घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये.
4 लोगों के लिये
Shreekand Recipe video
कमेंट (104)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अकीला जी, धन्यवाद.
achchha muje vo janna hae ki dahi kaise banaya jay jisse kam pani nikle !
निशा: कन्चन, दही बनाने का तरीका वेवसाइट पर उपलब्ध है, दूध में पानी मिला हुआ है तब दही से पानी निकलेगा ही.
Login wali meri problem solve ho gai.
BHTAIVE
निशा: अर्पिता, मैं लिखूंगी.
निशा: गरिमा, आप दिये गये तरीके से श्रीखन्ड बनाइये, श्री खन्ड अच्छा बनेगा.
mai janna chahti hu ki in recipees me hum chini ki jagah bura use kar sakte hai kya wo jaldi mix ho jata hai plz. bataye kya taste me koi farq aayega.
निशा: रुचि, श्रौखन्ड में बूरा डाला जा सकता है, बूरे का स्वाद अच्छा होता है.
Madhulika ji aapki recipes khane me kafi swadist he aapne ye nahi bataya ke shiree khand me cheeni kab dalna he...
निशा: कौशर जी, दही को बांधने के बाद चीनी मिलानी हैं.
निशा: अंजू,जी हां दूध में ही कमी है. श्रीखन्ड बनाने के लिये फुल क्रीम दूध लीजिये.
निशा: सरोज, श्रीखन्ड की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन में श्रीखन्ड लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
apki kafee recipe mene padi or banai or
tareef bhi payee
thanks
paneer ki recipie bataiye.
or aap pizza ki recipi bhi bataiye plzzzzzzzzzz
mujhe to ye bada swadisht lag raha hai