जीरा चावल - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe

थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है. इसे चाहे तो दाल, सब्जी या करी के साथ या सिर्फ अचार के साथ परोसिये. ये हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं.
Read - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Pulao
- बासमती चावल - 1 कप
- घी या तेल - 2 -3 टेबल चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल चम्मच, बारीक कटा हुआ
- जीरा - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नीबू - 1
- साबुत मसाले - 1 बड़ी इलाइची, 4 लोंग, 7-8 काली मिर्च और 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि -How to Make Jeera Rice
चावल को साफ कीजिये और धोकर 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में घी डालकर गर्म कीजिये, घी गर्म होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये (जीरा काला नहीं होना चाहिये), साबुत मसाले, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग और इलाइची भी डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये.
चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये. अब 2 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और नीबू का रस निचोड़ कर चावलों में डाल दीजिये (नीबू का रस डालने से चावल का कलर और स्वाद अच्छा आता है), अच्छी तरह मिला दीजिये, चावलों को धींमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद चावलों को खोलिये और चैक कीजिये, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये.

चावलों को वापस ढककर फिर से 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, खोलिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पूरी तरह से नहीं पके हैं, अभी चावल में पानी दिख रहा है, चावलों को चला दीजिये और ढककर फिर से 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चावल चैक कीजिये चावल में पानी खतम हो गया हैं, चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावल बन चुके हैं. गैस बन्द कर दीजिये.
चावल को ढककर 10-15 मिनिट उसी बर्तन में रहने दीजिये. 15 मिनिट बाद खिले खिले जीरा राइस तैयार हैं, जीरा राइस के ऊपर हरे धनिये डालकर गार्निस कर दीजिये, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चावल को तेज आग पर बनायें तो पानी भाप बनकर उड जाने के कारण चावल इतने पानी में अच्छी तरह से नहीं पकेंगे. धीमी आग पर ही चावल को पकाना है.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
Jeera Rice Recipe video in Hindi
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धारा जी, चावल इस तरह भी बनाये जाते हैं, और अच्छे बनते हैं आप इन्हैं ट्राई कीजिये और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
निशा: शरद जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सादाथ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वप्निल जी, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: यश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सानिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: धीरज जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: विजय जी, धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: राजीव जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्यम जी, धन्यवाद.
निशा: निसाल जी, हमने 1 कप चावल लिए हैं जोकि लगभग 200 ग्राम होते हैं.
निशा: धनवंती जी, धन्यवाद.
निशा: मुकुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधा जी, आप क्या पूंछ रहे हैं ये समझ नहीं आ रहा है.
निशा: गनपत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.