जीरा चावल - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe

थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है. इसे चाहे तो दाल, सब्जी या करी के साथ या सिर्फ अचार के साथ परोसिये. ये हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं.
Read - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Pulao
- बासमती चावल - 1 कप
- घी या तेल - 2 -3 टेबल चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल चम्मच, बारीक कटा हुआ
- जीरा - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नीबू - 1
- साबुत मसाले - 1 बड़ी इलाइची, 4 लोंग, 7-8 काली मिर्च और 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि -How to Make Jeera Rice
चावल को साफ कीजिये और धोकर 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में घी डालकर गर्म कीजिये, घी गर्म होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये (जीरा काला नहीं होना चाहिये), साबुत मसाले, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग और इलाइची भी डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये.
चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये. अब 2 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और नीबू का रस निचोड़ कर चावलों में डाल दीजिये (नीबू का रस डालने से चावल का कलर और स्वाद अच्छा आता है), अच्छी तरह मिला दीजिये, चावलों को धींमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद चावलों को खोलिये और चैक कीजिये, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये.

चावलों को वापस ढककर फिर से 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, खोलिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पूरी तरह से नहीं पके हैं, अभी चावल में पानी दिख रहा है, चावलों को चला दीजिये और ढककर फिर से 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चावल चैक कीजिये चावल में पानी खतम हो गया हैं, चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावल बन चुके हैं. गैस बन्द कर दीजिये.
चावल को ढककर 10-15 मिनिट उसी बर्तन में रहने दीजिये. 15 मिनिट बाद खिले खिले जीरा राइस तैयार हैं, जीरा राइस के ऊपर हरे धनिये डालकर गार्निस कर दीजिये, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चावल को तेज आग पर बनायें तो पानी भाप बनकर उड जाने के कारण चावल इतने पानी में अच्छी तरह से नहीं पकेंगे. धीमी आग पर ही चावल को पकाना है.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
Jeera Rice Recipe video in Hindi
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
very Very thnkyu Nisha madam
Nisha Ji I tried your naan , chat masala, besan papdi, chawal papdi , bhel puri , dhokla. They came very perfectly delicious. Thanks a lot.
निशा: शीबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how to make zeera rice spicy and testy???
निशा: अजय जी, जीरा राइस में लाल मिर्च अपने हिसाब से डाल दीजिये राइस आपके हिसाब से स्पाइसी और टेस्टी हो जायेंगे.
is jeera rice ke sath sside main kuch kha ssakts hai????
निशा: पवन जी, राइस के साथ दही, चटनी, अचार या कोई अपनी मन पसन्द सब्जी कुछ भी लिया जा सकता है.
Nishaji receipe of jeera is very good . but Icannot find receipe of DAL FRY .Maine search kiya hai but Icannot find please help me.
निशा: अनुजा जी, वेबसाइट दाल बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर दाल लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशाजी ये दाल चीनी क्या हे ?
निशा: घांसीलाल जी, दाल चीनी को cinnamon कहते हैं, इसे स्पाइस के रूप में यूज किया जाता है, स्वीट डिश में फ्लेवर के लिये यूज किया जाता है.
hi Nisha mam
I like your vedio very much
Thanks for sharing your knowledge
NISHA JI, I HAVE TRIED THIS RICE IT WAS SO DELIIOUS THAT I CAN`T TELL YOU PLEASE MAKE MORE AND MORE RECIPIES LIKE THIS ONCE AGAIN THANKYOU
निशा: शारूख जी, चावल को बनाने से पहले 1/2 घंटे के लिये भिगो कर रखिये, चावल खिले खिले बनेंगे. रेसिपी को और वीडियो को देखकर आप इन्हैं आसानी से बना सकते हैं.
ध न् य वा द
निशा: विजा जी, चावल से पानी दुगना ले लीजिये, या चावल बनाने के लिये चावल में पानी इतना डालिये कि पानी चावल से 1 अंगुल निकला रहे.
निशा: राजेन्दर जी, चावल 1 कप ले रहें हैं तो पानी 2 कप डालना होता है, चावल की मात्रा से दुगना पानी लेना होता है.
Mujhe shaadi se pehle kuch banana nahi aata tha lekin shaadi k baad aapki website se kafi kuch sikh gayi hoon. Thank you so much mam.
agar hum rice ko cooker main bana rahe hai to kya use bhi half an hour k liye bhigona padega aur paani double of rice legegar. Please tell...
निशा; मोनिका जी हां चावल को भिगोने से वे अच्छे बनते हैं, पानी कुकर में भी चावल की मात्रा का दुगना रखा जाता है.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सादिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैरी, चावल को पानी में भिगोने से चावल अच्छे बनते हैं, पुलाव के लिये बास्मती चावल ही अच्छा रहता है. कच्चा चावल ज्यादा भिगो दिया जाय तो वह टूट सकता है.
निशा: प्रिया, जीरा राइस को हमने सादा बर्तन में बनाया है, आप चाहें तो कुकर में बना सकती हैं.
निशा: प्रिया जी हां रेसिपी में चावलों को इसी तरह बनाया है, आप इसके लिये वीडियो भी देख सकती हैं.
Please mujhe bataiye ki chawal ko khile or bikhare huye kese banaye. mai basmati chawal use karti hu