जीरा चावल - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe

📅 7 अप्रैल 2014 👁 9.2 लाख बार देखी गई 💬 115 कमेंट ★ 3.3 (12282)


थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है. इसे चाहे तो दाल, सब्जी या करी के साथ या सिर्फ अचार के साथ परोसिये. ये हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं.

Read - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Pulao

  •  बासमती चावल - 1 कप
  • घी या तेल - 2 -3 टेबल चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
  • नीबू - 1
  • साबुत मसाले - 1 बड़ी इलाइची, 4 लोंग, 7-8 काली मिर्च और 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि -How to Make Jeera Rice

चावल को साफ कीजिये और धोकर 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.

किसी बर्तन में घी डालकर गर्म कीजिये, घी गर्म होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये (जीरा काला नहीं होना चाहिये), साबुत मसाले, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग और इलाइची भी डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये.

चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये. अब 2 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और नीबू का रस निचोड़ कर चावलों में डाल दीजिये (नीबू का रस डालने से चावल का कलर और स्वाद अच्छा आता है), अच्छी तरह मिला दीजिये,  चावलों को धींमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद चावलों को खोलिये और चैक कीजिये, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये.


चावलों को वापस ढककर फिर से 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, खोलिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पूरी तरह से नहीं पके हैं, अभी चावल में पानी दिख रहा है, चावलों को चला दीजिये और ढककर फिर से 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चावल चैक कीजिये चावल में पानी खतम हो गया हैं, चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावल बन चुके हैं. गैस बन्द कर दीजिये.

चावल को ढककर 10-15 मिनिट उसी बर्तन में रहने दीजिये. 15 मिनिट बाद खिले खिले जीरा राइस तैयार हैं, जीरा राइस के ऊपर हरे धनिये डालकर गार्निस कर दीजिये, परोसिये और खाइये.

सुझाव:
चावल को तेज आग पर बनायें तो पानी भाप बनकर उड जाने के कारण चावल इतने पानी में अच्छी तरह से नहीं पकेंगे. धीमी आग पर ही चावल को पकाना है.

  • 3-4 सदस्यों के लिये
  • समय - 25 मिनिट

Jeera Rice Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (12282 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (115)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

om
Is it possible to cook zeera rice in pressure cooker.If yes,then how?
निशा: ओम जी, जीरा राइस कुकर में आसानी से बना सकते हैं, इसे मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
bhajan
So sweet rice

निशा: भजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam maurya
Wowwwwww
Super..
Dishes..
So easy.

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhamini sharma
Hi Nisha madulika mene aapki kafi recepies try Ki h seriously sbhi awesome h I mean sbhi ka Jo mathod h bnane ka kafi easy h and jaldi samj aata h mene bohot kuch try Ki and all credit goes to you only respectfully thank you so much for all this

निशा: भामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
uma
Jee main Maharashtra se hu mujhe nahi ata ye jo aapki recepy hai acche se bata sakte ho
Pradeep
Hello mam i am a student aur apna khana khud banate h...mam aap jaldi aur helthy recipe kaun si h jo hum room pr rah kar easily bana skte h

निशा: प्रदीप जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर झटपट से बन जाने वाली बहुत सी रैसिपी देख सकते हैं. पोहा सबसे जल्दी बन जाता है, आप बेसन का चीला बहुत जल्द बना सकते हैं, उपमा जल्दी बन जाता है.
soham bhabal
Thanks nisha the became very testy

निशा: सोहम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
parulben
Rice aapas main na chipak jate hey , iska solution?

निशा: पारूल जी, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
pooja dhuran
what is a dal chini

निशा: पूजा जी, दालचीनी गरम मसालों और औषधि के रूप में इस्तेमाल होती है, दालचीनी को cinnamon कहते हैं.
Indrajeet
G zarur , but apne btaya ki chawal ke do-gune paani daalne hain , lekin mai cooker mai jab v chawal bnata hu to chawal ke kitna hi paani daalta hu , agar ek cup chawal h to ek cup hi paani dalta hu , according to my mom ,
So, I m confused ki jeera rice me aapke hisaab se paani Falun ya fir .............?!!

निशा: इंद्रजीत जी, आपके हिसाब से डाला गया पानी सही रहता है तो आप वैसे भी बना सकते हैं.
Indrajeet
Nisha G , kya ye jeera rice recipe ko him cooker me bna Skye hain ??¿??? And uske liye kon si alag baat dhyaan rkhna hoga plzz help !!!

निशा: इंद्रजीत जी, आप इसे कुकर में भी बना सकते हैं. चावल को आधा घंटा पानी में अवश्य भिगायें, पानी के अनुपात का ध्यान रखें,पानी चावल की मात्रा का दुगना डालें, और एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये, कुकर का आधा प्रेशर निकाल दीजिये और बचा हुआ प्रेशर अपने आप खतम होने दीजिये, अच्छे चावल बनेंगे.
vikash kumar
Oh rice is very testy

निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanju yadav
tips & tricks hindi in Recepie
nasir
why Dinner party dish with different ?
answer
Manisha chauhan
Hiiii, agr hum kuckr m bnana chahe to kitni siti lgani hogi . Kya aap mujhai bta skte ho,

निशा: मनीषा जी, चावल को आधा घंटे के लिये पानी में भिगायें, कुकर में डालें, चावल से दुगना पानी और 1-2 छोटी चम्मच तेल डालें कुकर बन्द करें, कुकर में 1 सीटी आने तक चावल को पकने दीजिये और कुकर का आधा प्रेशर निकलने के बाद, सीटी ऊपर करके बचा हुआ प्रेशर निकाल दीजिये, चावल अच्छे पके हुये तैयार हो जायेंगे.
Kuldeep
Nisha ji agar shabut masala uplabdh nahi ho to kya chawal banege?

निशा: कुलदीप जी, बिलकुल बनेंगे.
shivani yadav
nishaji jaise ki kabhi kabhi chawal bach jate hai to unhe fry kaise kar sakte hai

निशा: शिवानी जी, अवश्य कर सकते हैं, बहुत अच्छे लगते हैं.
Ganesh
thank you very very at age of 35 first time in my life i will cook. Starting with jeera rice as per your advice and
0 experiance but 80% i am sucess...thank you NISHA.

निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Himanshu
Aapka Bahut Bahut Shukriya .
mujhe Jab Bhi Bhook Lagti Hai Mai Aapki Batai Hui Recipe Se Chwal Tal Ke Kha Leta Hu

निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arvind sharma
thanks for a very good recipe.

निशा: अरविंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sukh
Thank you Aunty. I am learning so much frm u. You are a true inspiration to me. My mum had never that much patience to teach us cooking.

निशा: सुख जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyot chouhan
Hum es m sugar dal skte h

निशा: ज्योत जी, इसमें आप चीनी क्यों डालना चाहते हैं. यह नमकीन चावल हैं.
KHUSHBU CHAUHAN
jay shri ram nisha ji
i liked jeera rice

निशा: खुश्बु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
k ram chauhan
बहुत अच्छी जानकारी धन्यवाद

निशा: राम जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Pankaj Sharma
good receipe

निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद
suman
Hello mam,how are you. Why don't you upload more new recipes.I asked many times about motichur laddoo.but no response.are you busy.if I bothered you then sorry.
निशा: सुमन जी, आप मुझे बिलकुल भी बोदर नहीं कर रही हैं, मुझे आपके कमेन्ट पढ़कर खुशी होती है और मैं कोशिश करती हूँ कि मैं ये सारी चीजें बनाऊं. वेबसाइट और मेरे चैनल पर बूंदी के लड्डू उपलब्ध है, बूंदी को और बारीक बना कर लड्डू बनायें तो वे मोतीचूर के लड्डू कहलाते हैं, हमारे यहां इतने बारीक छेद वाला झावा जिससे ये बूंदी बना सकेंगे, वह नहीं मिल पा रहा है, इसलिये हमने थोड़ी मोटी बूंदी बनाकर बूंदी के लड्डू बनायें है, प्लीज ये आप देख सकती हैं.
poonam verma
Hello nisha aunty, my fav dish jeera rice maine bnaye bhut ache bne thanku so much..

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pawan kumar
Very tasty jerra rice

निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rupa dubey Mishra
Woww... i have made like that. really it was so tasty with good presentation.

निशा: रूपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prity
Jeera rice ko kukar m bna skte h kya???

निश: प्रिति जी, आप इसे कुकर में बना सकती हैं.