जीरा चावल - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe

थोडे से साबुत मसाले और जीरे के फ्लेवर से बने जीरा चावल या जीरा पुलाव आसानी से बन जाने वाला पुलाव है. इसे चाहे तो दाल, सब्जी या करी के साथ या सिर्फ अचार के साथ परोसिये. ये हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं.
Read - Jeera Rice Recipe - Zeera Rice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Pulao
- बासमती चावल - 1 कप
- घी या तेल - 2 -3 टेबल चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल चम्मच, बारीक कटा हुआ
- जीरा - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नीबू - 1
- साबुत मसाले - 1 बड़ी इलाइची, 4 लोंग, 7-8 काली मिर्च और 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि -How to Make Jeera Rice
चावल को साफ कीजिये और धोकर 1/ 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में घी डालकर गर्म कीजिये, घी गर्म होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये (जीरा काला नहीं होना चाहिये), साबुत मसाले, दाल चीनी, काली मिर्च, लोंग और इलाइची भी डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये.
चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये. अब 2 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और नीबू का रस निचोड़ कर चावलों में डाल दीजिये (नीबू का रस डालने से चावल का कलर और स्वाद अच्छा आता है), अच्छी तरह मिला दीजिये, चावलों को धींमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद चावलों को खोलिये और चैक कीजिये, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये.

चावलों को वापस ढककर फिर से 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, खोलिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पूरी तरह से नहीं पके हैं, अभी चावल में पानी दिख रहा है, चावलों को चला दीजिये और ढककर फिर से 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चावल चैक कीजिये चावल में पानी खतम हो गया हैं, चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावल बन चुके हैं. गैस बन्द कर दीजिये.
चावल को ढककर 10-15 मिनिट उसी बर्तन में रहने दीजिये. 15 मिनिट बाद खिले खिले जीरा राइस तैयार हैं, जीरा राइस के ऊपर हरे धनिये डालकर गार्निस कर दीजिये, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चावल को तेज आग पर बनायें तो पानी भाप बनकर उड जाने के कारण चावल इतने पानी में अच्छी तरह से नहीं पकेंगे. धीमी आग पर ही चावल को पकाना है.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
Jeera Rice Recipe video in Hindi
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i like jeera rice
निशा: टीना, बासमती चावल सबसे अच्छे होते हैं, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
aapki recipe bina pyaj lehsoun ki banti hain is karan main bhi aapki hi recipies pasand karti hu.
निशा: श्वेताम्बरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ye un logo ke liye bahut hi bardaan hai jo roz bahar hotels mai khana khate hai ya jinke yahan koi khana banane wala/wali nahi hai.
निशा: भाविन जी, वेबसाइट पर और चैनल पर कई तरह की दाल बनाने की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर दाल का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Earlier you update your website and upload vidoe on youtube channel quite often.
निशा: अंजना जी आप सही कह रही है, हम कोशिश करते हैं.
Mene ye banaya bhaut testy bana.
निशा; चावल बनाने के लिये, कुकर में 1 सीटी आने के बाद थोड़ा सा प्रेसर निकाल दीजिये, 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये और 10 -15 मिनिट तक चावल उसी में रखने दीजिये, अब सर्व किजिये, अच्छे चावल बनकर तैयार होंगे.
Main hamesh chawal pressure cooker me hi banata hu lekin kabhi bhi khile hue nahi bante hai...koun sa tarika better hota hai chawal pakane ka? cooker ya koi bartan?
निशा: हिमान्शू जी, सारे तरीके से चावल खिले खिले बनते हैं, आपको जो भी तरीका अच्छा लगे आप उस तरह बनाइये, मुझे माइक्रोवेव में चावल बनाना बहुत अच्छा लगता है.
Jeera rice is made easily using a little spices and cumin seeds. You can serve it with any sabzi, dal, curry and pickle. They taste delicious.
Ingredients for making jeera rice
Basmati rice - 1 cup
Ghee or oil - 2-3 tbsp
Coriander leaves (Hara dhaniya) - 2-3 tbsp (Finely chopped)
Cumin seeds (Jeera) - 1 tsp
Lemon - 1
Cardamom (Badi elaichi) - 1
Cloves (laung) - 4
Black pepper (Kali mirch) - 7-8
Cinnamon (Dal chini) - 1 inch
Salt (Namak) - 1 tsp or as per taste
How to make Jeera Rice
Wash the rice properly and soak them in water for about ½ hour. Now remove the extra water from the rice.
Add ghee to a pan and let it melt. Once the ghee is hot, add cumin seeds and roast a little. Make sure the cumin seeds do not turn too dark in colour. Now add cinnamon, black pepper, cloves and cardamom.Roast it for a while. Finally add the soaked rice to the pan.
Keep stirring and cook the rice for about 2 minutes. Add 2 cups of water and salt to it. Squeeze a lemon and add the lemon juice. By adding lemon juice, there will be a change in the taste and colour of the rice. Mix everything well. Cook the rice for 5 minutes on low flame. After this check. Mix it thoroughly.
Cover and cook the rice for another 5 minutes and then check. The rice are not fully cooked. We can see water in the rice. Stir well . cook for another 3-4 minutes. We cannot see anymore water in the rice. The rice are now long and soft. Our rice is ready. Turn off the flame.
Leave the rice in the pan for 10-15 minutes. Once the rice cools down take them out in a plate. Tasty jeera rice are now ready. Garnish the jeera rice with coriander leaves.
Suggestions :
If you will cook the rice on high flame, then all the water will dry and our rice will not cook properly.
It is important to cook the rice on low flame only.
Servings - 3-4
Time : 25 minutes