बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks a lot for your recipes.
Mam i tried this recipe with ,refined oil ,,but it was not fluffy and quite heavy in eating..why are these not as light and fluffy as the market ones.
Please help
निशा: शिवानी,आप इसमें बेकिंग पाउडर डाल रहे हैं?
निशा: शुचि जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: शुचि, हमने नानखताई गैस पर बनाई हैं, बिलकुल इसी तरह कुकीज भी गैस पर बना सकते हैं.
निशा: रीना, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
kya yeh nankhatai hum microwave mein bana sakate hain?
निशा: श्रीमती गुप्ता मिश्रण में थोड़ा सा और बेसन मिलाया जा सकता है.
निशा: विशाल, चपाती के आटे जैसा नरम बना लीजिये, अच्छी नानखताई बनेंगी.
निशा: माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर नानखताई बना बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं, जिस तरह ओवन में बनाई जाती है, ओवन में नानखताई की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: बलराम जी, गरम मक्खन मिलाने से या अधिक मक्खन मिलाने से एसा हो सकता है.
निशा: उपेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapka banane ka tarika mujhe jaldi samajh aata hai
निशा: खुशबू, जी हां मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अधिक से अधिक रेसिपी आपको दे सकूं.
निशा: प्रीति, ग्रीज मीन्स चिकना करना है.
निशा: सोनक जी, मैदा में घी अधिक होने से नानखताई ज्यादा नरम हो सकती है, गरम नानखताई हाथ से उठाई जाय तो वह टूट जाती है. 40 मिनिट में नानखताई न बेक होने कारण, पहले से आपने अपने कुकर को गरम नहीं किया हो और आग बहुत अधिक धीमी हो, आप वीडियो देखें और ट्राई करें सारी प्रोब्लम अपने आप दूर हो जायेंगी , थोड़ी मेहनत तो करनी ही होती है.
निशा: वर्षा, नानखताई को नानस्टिक में नहीं बनायेंगे.
निशा: प्रीति, प्लेट को अच्छी तरह ग्रीज न किया गया हो या नानखताई को गरम ही प्लेट से निकाला हो, या नानखताई प्लेट में ही बहुत समय तक रखी हो तब वह निकालने पर टूट जाती है.
निशा: योगिता जी हां तीनों चीजों को बराबर की मात्रा में मिलाकर नानखताई बनाई जा सकती है.
Thanks
Thx for your kind reply. This will be republic day recipe. Happy republic day in advance.
With best regards,
:-)
निशा: आशा, मुझे आपकी प्रोब्लम समझ नहीं आ रही है, प्लीज आप इसे डिटेल में लिख दीजिये.
Nankhatai banane ke liye kya hum gehun ka aata (whole wheat flour) istemal kar sakete hai? Aur ek baat, agar hum sirf ret ka istemal kare to chalega? ya sirf namak? ya fir ret aur namak dono? agar dono mix karke istemal karte hai to kitna rakhna chahiye?
Thanks for nice website and good recipe.
With best regards.
:-)
निशा: विशाल, नानखताई के लिये गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं, लेकिन उसका स्वाद और टेक्स्चर दोंनो अलग होते हैं, अच्छी बनेंगी. बर्तन में नीचे डालने के लिये रेत या नमक कुछ भी यूज कर सकते हैं, दोंनो मिलाकर यूज करने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: माया जी, नानखताई को नानस्टिक तवा पर नहीं बनायें, तवा खराब हो जायेगा, इसे किसी भी भारी तले के भगोने में बनाया जा सकता है.
निशा: आकांक्षा जी नानखताई को ट्रे में 15 मिनिट ठंडा होने के बाद निकालिये, नानखताई साबुत निकलेंगी.
kya besan ki jagah par maida aur suji le sakte hai
निशा: कविता जी हां सूजी और मैदा से भी नानखताई बनाई जा सकती है.
निशा: सोनल कुकीज माइक्रोवेव करके अच्छी नहीं बनती.
निशा: लक्ष्मी, नानखताई के ढोह में पानी या दही कुछ भी नहीं डालना है, प्लीज रैसिपी को पढ़ लीजिये और वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: छाया, आपको भी मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.