बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपा, इसे घी या बटर में ही गूथा जाता है.
kya isme desi ghee ki jagah butter use kar sakte hai ?
निशा: सपना जी हां आप बटर यूज कर सकती हैं.
निशा: अलिशा जी बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है, लेकिन बेकिंग सोडा बेकिंग पाउडर की मात्रा से आधा डालेंगे.
निशा: खुशी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, स्टोन भी रख सकते हैं, प्लेट को अलग से ढकने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: रिम्मी, नानखताई को कम सेका जायेगा तो वह कच्ची लगेगी.
निशा: चारू, जी हां रिफाइन्ड और घी भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रितु, बर्तन में घी लगाकर उसे चिकना कर दीजिये, अब कुकीज रखकर बेक कीजिये कुकीज नहीं चिपकेंगी, और कुकीज को धीमी आग पर ही बेक कीजिये.
निशा: श्वेता जी हां नमक डालना जरूरी है.
निशा: रेनू जी हां रेत यूज कर सकते हैं.
निशा: छाया, नानखताई, को बेक करते हैं, इसे भाप से नहीं पकाते इसे इडली कुकर में नहीं बना सकते.
निशा: श्वेता, इन्हैं स्टीम से बेक नहीं कर सकते.
i want to know if i want to make namkeen or salty naan khataai..then what will be the changes in measurement ..pls tell..
looking forward for your reply
निशा: प्रियंका, जी हां 1-2 चम्मच दूध डाला जा सकता है. आग धीमी रखें नानखताई अच्छी बनेगी.
per jb bhi mai cake banati hu,kabhi wo puri tarha se bake hota hai,or kabhi bake nhi hota ander se kaccha rahta h
plz mujhe batayiye ki maire galti kaha hoti h?
निशा: अमरीन जी, केक अगर बीच में कच्चा है, आप इसे चैक करके देख सकते हैं, चाकू आप बीच से ही डालें और बैटर यदि चाकू पर चिपक कर आ रहा है तब आप उसे 8-10 मिनिट और बेक करें, केक पूरी तरह बेक हो जायेगा, केक के बेक होने में बाहर के एन्वायरमेन्ट का प्रभाव भी पड़ता है, मौसम ठंडा है केक देर से बेक होगा, मौसम गरम है केक जल्दी बेक हो जायेगा, आप कुछ भी गलती नहीं कर रही है, केक को चैक करते हुये बेक करना होता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, ओवन में नानखताई बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज इसे आप बेकिंग कालम में देख लीजिये, धन्यवाद.
निशा: प्रेयसी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन इसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सोनक जी, कुकर में नमक डालकर बिना सीटी लगाये नानखताई बना सकते हैं, कुकर नहीं फटेगा, गैस धीमी रखकर बनाइये,अच्छी नानखताई बनेंगी.
निशा: ममता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलका, जी हां कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, 10 मिनिट में तो नमक अच्छी तरह गरम हो जाता है, बर्तन एकदम एयर टाइट तो नहीं लेकिन अच्छी तरह बन्द होना चाहिये.
mene besan ki nankhatai aur badam cookies banai thi,bahot acchi bani ghar me sabko pasand ayi sikhane ke liye thank you very much!!! nisha ji plzz kaju katli ki recepie bhi btaiye... :)
निशा: हेमा, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, नानखताई के लिये 1 घंटा तो ज्यादा समय है, पहले नमक को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, इसके बाद आप नानखताई के प्लेट रखिये, नानखताई 20 मिनिट के अन्दर बेक होकर तैयार हो जायेंगी, किनारे से हल्की ब्राउन नानखताई जब तक गरम होती हैं, तब तक वह नरम रहती हैं, ठंडी होने पर क्रिस्पी हो जाती हैं.
निशा: किरन जी हां बालू ही है, नमक की जगह बालू भी यूज कर सकते हैं.