बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine ghar me nankahtai banai bahut hi testy bani thi maine dalda mai hi nanakhatai banai
bahut hi crispy bani thi
ye sal ki rakhabandhan pe mai ye nankhatai banaungi
maine baking powder ke jagah khane ka soda dala tha bahut hi acha bana
thanks a lot
निशा: श्रवनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: काजल जी, बर्तन में नमक की जगह रेत ले सकती है.
maine ye receipi ki sare niche ki comments padhi fir bhi mujhe ek confusion hei ki
khane ka soda or baking soda ek hi hai na.
nankhatai me khane ke sode ki bhi matra uatanihi dalni hogi na jiatni baking powder ki hai
निशा: श्रवनी जी, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोंनो अलग होते हैं, दोंनो के डिटेल जानने के लिये वेबसाइट के सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर, इसे सर्च कर सकते हैं. नानखताई में बेकिंग पाउडर अच्छा होता है.
Baking soda aur mitha soda dono ek hi cheez hai ya alag hain..pls reply.
Thanks & Regards
निशा: शिखा जी, ये दोंनौ एक ही चीज हैं.
निशा: प्रियंका जी, मैं हमेशा कुछ नया बनाने की कोशिश करती रहूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी हां इसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सारा, आपको रिप्लाई हम कर चुके हैं.
निशा: सारा, बिस्किट इसी तरह बेक किये जा सकते हैं, पिज्जा तवे पर ही बहुत अच्छा बन कर तैयार हो जाता है.
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महिमा जी, इस तरह समय बता पाना मुश्किल है, आप इसमें नानखताई बनाइये, 10 मि. में चेक कीजिये और हर एक 3-4 मि. में चैक करते हुये नानखताई को पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: महिमा जी, आप इसे बाटी ओवन में एसे ही बनाकर देखिये, इसमें ये अच्छी बननी चाहिये, और बताइये कि बाटी ओवन में नानखताई कैसी बनी?
निशा: अनुराग जी, नानखताई में पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
u r really very sweet ki apne apne exprience hamare sath share kareke hme bhi best cook bana diya . such me cooking kitni easy ho gayi he. apke mere puri family ki taraf se bahu sara pyar aap ase hi hume sikhate jaiye aur hum sikhte jaynge. love u mam.
निशा: आरती मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया नया बनाती रहूं, बहुत बहुत धन्यवाद.
mera 2 sal ka beta hai use bhut psnd aai thnx mam....
निशा: तृ्ष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को प्यार.
Please Help please......
निशा: राजन, सभी चीजें नाप करके लीजिये, मिश्रण सही बनेगा.
1.steel ki plate ya silver ki plate leni hai cooker use kre tab?
2.plate ko cooker k andar bhi cover krne hai kya?
3. Cooker blast to nhi hoga?
निशा: अल्का जी, स्टील या सिल्वर कोई भी प्लेट ली जा सकती है. प्लेट को कुकर के अन्दर कवर नहीं करना है. कुकर में सीटी नहीं लगानी है, ब्लास्ट नहीं हो सकता.
mam kya aap low calories cookies ki recepies share kar sakti hai.
निशा: पूजा, कुकीज में बटर और चीनी दोनों ही डालने होते है इसमें कैलरीज तो होती हैं, लेकिन मिठाइयों से कम कैलरीज हैं, आप इन्हैं बना सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, केक के किनारे पहले सिकने चालू हो जाते है, लेकिन बीच से बाद में सिकता है, केक को बीच से चैक कीजिये, केक बीच में बेक हो गया है तो केक पूरी तरह तैयार है. केक का मिश्रण गाढ़ा होने से या अच्छी तरह मिक्सिंग न हुई हो तो केक ऊपर से फट जाता है. केक को माइक्रोवेव + कन्वेक्सन मोड पर कांच के प्याले में ही बेक किया जाता है.
निशा: निशा जी, मीठा सोडा और खाने का सोडा और बेकिंग सोडा दोंनो एक ही होते है.
निशा: शीतल जी, नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक किया जा सकता है.
निशा: जय श्री, नानखताई को थाली में ही बनाया जाता है.
निशा: पूजा जी हां बिलकुल इसी तरह बनायेंगे, बेसन और सूजी बराबर बराबर ले लीजिये.
bahut acchi bani...
NISHA JI
mene naan khatai bnai..
suji maida or besan ki
lekin m use thik se nhi bna ski
qki wo ache se bake nhi hui or phli baar me niche se jal gae,
duri baar me mene choti plate rkhi to naan khatai upar se jal gae
mene dough prepare krte hue usme 1/4 cup milk dala tha
or baking soda hi use kiya
mene use gas par hi bnaya apki recipe m dkhkar mere pas oven nhi h
aap btaae mujse kaha galti hui
निशा: आकांक्षा जी, गैस की आग तेज होने पर नानखताई नी़चे से जल जाती है, अगली बार गैस धीमी रखें, बर्तन जिसमें नानखताई बना रही हैं, वह भारी तले का होना चाहिये, थोड़ी सी मेहनत के बाद ये सारी चीजें ठीक हो जाती हैं, धन्यवाद.
nice recipe
i will try it tommorow only....
but i dont have baking powder...
निशा: आकांक्षा, बिना बेकिंग पाउडर के नानखताई बन सक्ती है, लेकिन बेकिंग पाउडर डालने से ये सोफ्ट बनती है, किसी भी किराना शोप पर बेकिंग पाउडर मिल जाता है.
I GREAT FAN OF YOU THANK YOU FOR THE RECEIPES
I REGULAR READ YOUR LATEST RECEIPES FROM PAST SIX YEARS.
KYA MAM MEIN ISI TARIKE SE CAKE BHI BANA SAKTA HOON.
निशा: दीपिका, बहुत बहुत धन्यवाद. केक को हमने कुकर में बनाया है, रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इसका वीडियो भी देख सकती हैं, कुकर में बहुत अच्छा केक बनता है, आप कुकर में केक बनाइये और बताइये कि कैसा बना?
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, बेकिंग तो आप सही कर रहे हैं.