बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

📅 1 मई 2013 👁 8.4 लाख बार देखी गई 💬 244 कमेंट ★ 3.7 (14491)


नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई  को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.

Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients 

  • बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
  •  पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
  • देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
  • बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची - 4-5
  • पिस्ते - 4-5

विधि - How to make nan khatai without oven in pan

छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.

भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.

धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.

नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.

Besan Nankhatai Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (14491 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (244)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Supriya Gupta
Mam ye powder sugar kaise banaya jata h plz mam batayea.....
priya
mam maine aapki receipe read kii we bahut acchi tarah se batai he. mera sawal he ki kya pan reti dalkar uspe jo cake banane ka bartan hota he usme kiya to chalega kyaa?????
निशा: प्रिया जी, नमक की जगह रेत का यूज किया जा सकता है.
anju
Agar besan or maida ki nankhatai banani hain to kitna besan or kitna maida milana hoga
निशा: अंजू जी, दोंनो को बराबर मात्रा में ले लीजिये, बेसन 1 कप और मैदा भी 1 कप ले लीजिये.
rakhi agrawal
DeliCious, nishaji,thanks a lot.my son's favorate dish.again thanks

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dhanashree Dixit
jali ke niche namak q rakha jata hai?

निशा: धनश्री जी, नमक से तापमान सही रहता है.
Binal
Wow u r so great mam really

निशा: बिनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
savi
oven mey banana ho toh temperature kitna rakhna hoga?
निशा: सावी जी, ओवन में नानखताई रेसिपी मेरे चैनल और वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नानखताई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nidhi
Hi
I m following ur recipes for some time now and they are awesome...Thank s a lot...can u pls share some recipes which are good for women after child birth....I remember something with gur and sonth but don't know the exact recipe...It will be a great help if you can share
Thank you so much
Nidhi
निशा: निधि जी, वेबसाइट पर गुड़- मेवा के लड्डू, जच्चा के लिये पंजीरी, हरीरा और ड्राई फ्रूट पाग, नारियल पाग, मखाना पाग ये सारी रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, जो न्यू मोम के लिये हैं, इन्हैं आप देख सकते हैं.
simran
nankhatai banana ke liye stand ki jagah hum steel/ lohe ki chaani rakha sakte h, jaise dhokhale me karte h.pl rly mam.
निशा: सिमरन जी, नानखताई को किसी भी प्लेट पर रख कर सेके, इसे छलनी में नहीं रखते.
deepika
ye aate ki tarah nahi ghutha jaraha hai.... kya is me pani ya milk use kar sakte hai?

निशा: दीपिका जी, मिश्रण सूखा होने पर 1-2 छोटी चम्मच दूध मिलाया जा सकता है. सामग्री की मात्रा बराबर होने से ऎसे दिक्कत नहीं आती है.
anjali
Hello nisha ji,
Mere pas jali stand nahi hai kuch or bhi use kar sakte hai kya?
निशा: अंजली जी हां आप चाहें वह यूज कर लीजिये.
Shabnam
Ma'am just wanted to ask, can we make naan Khatai biscuits with gur / jaggery
in place of sugar. I know traditionally these are made with sugar, but just to give it a slight healthy twist can we replace sugar with jaggery or honey.
निशा: शबनम जी, अवश्य बना सकते है.
Candy
Mail some interesting recipes.
निशा: केन्डी जी, अवश्य जी.
archana
Agar maida aur rava ka nan khatai banana ho to kya matra lena padega.
निशा:अर्चना जी, 100 ग्राम मैदा ले रही हैं तब 25 -30 ग्राम रवा ले लीजिये.
monika
Nisha d kya m pizza wala mode use kar sakti hu kya nankhatai banane m???
निशा: मोनिका जी, पिज्जा कन्वेक्सन मोड में ही बनाया जाता है, आप इस मोड पर नानखताई बना सकती हैं.
komal sharma
Kya ham eno powder use kr sktey hai
mrs.keerti sudhanshu soni
Plz. Reply nisha Ji please
निशा: कीर्ती जी, नानखताई को ढोकला मेकर में नहीं बना सकते.
mrs.Keerti sudhanshu soni
Hi nisha Ji
Can I make nankhatai in dhokla maker.pls reply.
Your name...
Totli freshup
harsha Ahir
Nishaji meine maide ki nankhatai banayi cooker mein apne jaise batay tha same vaise Hi taste accha hai bas woh jada kurkuri kuy nahi hui mujhe bataye brown bhi hui hai thanks apki recepies bahut pasand aati hai thank you so much for ur invention in Indian recipes

निशा: हर्षा जी, नानखताई को थोड़ी देर और बेक करने से वे क्रिस्पी और हल्की ब्राउन हो जाती, धन्यवाद.
Anjali
Nanketai kukar me rakhate samay ek ke upar ek aise thali rakha sakte hai kya

निशा: ऎसे वो अच्छे से बन नहीं पाएगी
VIDYA CHAUDHARI

HI Mam.nankhatai ko microwave me covection pe rakhna hai ki micro plus convection par.


निशा: विद्दा जी, नानखताई को कन्वेक्सन मोड पर बनाना होता है.
neetu soni

 Kya


Nonekhatai ko ges bale oban me bhi bna skte h


निशा: नीतू जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Pooja thanki

Mam kya aap bata sakti hai ki microwave oven me dgree selsiys k k k bjay mideam high speed ho to kitani speed par rakhna chahie plz reply me aapki sabhi recipes bahot Hi achhi banti hai me sab try karti hu..


निशा: पूजा जी, नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनायी जाता है, कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट करने की फैसिलिटी होती है.
Nidhi Sharma

Hi Nisha Jee can we make cookies or cake in an electric tandoor ..... i have a skyline electric tandoor with timer .......but it does not have any temperature to controll .....kindly tell me few recipies for this type of tandoor


निशा: निधि जी तंदूर में टैम्परेचर कन्ट्रोल न होने के कारण इसमें केक और कुकीज नहीं बना सकते. तंदूर में नान और तंदूरी सब्जियां बनाते हैं.
benazeer ansari

Nice recipe

ARUN
Mam isme chocolate chips daal kar isse bke kiya ja sakta hai kya chocolate par kuch effect to nai hoga na.

ARUN
mahi
Hello mam, hum maida Aur suji ni bhi nankhatai cooker me bake kar skte hai kya? Aur kitna tym kar sakte hai?
निशा: माही जी, नानखताई को किसी भारी तले के बर्तन में या फिर कुकर में बिलकुल एक ही तरह से बनाया जाता है, हमने नानखताई को भारी तले के बर्तन में बनाया है, प्लीज आप इसका वीडियो देख लीजिये, इसे आप आसानी से बना पायेंगी.
deepti
Mam maine besan ki nankhatai babae thi taste accha tha bt wo crisp nahi hue thi wo andar se gili thi main acche se pakaya tha but phr bhi wo andar se crisp nshi hue aisa kyun hua mam pls mujhe bataeye
निशा: दीप्ती जी, नानखताई को धीमी आग पर थोड़ी और देर तक यानि कि इसके पूरी तरह सिकने तक पकायेम, कम सिकी होने से एसा हो सकता है.
deepti
Hello mam mujhe apki recipe bahut acchi lagti hai