बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, आपने पहले से नमक और बर्तन को गरम नहीं किया होगा जिससे नान खताई सिकने में समय ज्यादा लग रहा था, लेकिन बाद में गैस तेज होने से नानखताई जल गई, थोड़ा सा ध्यान रखकर अगली बार नानखताई बनाइये, आप अच्छी नानखताई बना लेंगे.
निशा: सुरभि, बर्तन तले में भारी होना चाहिये, नहीं तो नानखताई जल जाती है.
निशा: राधा, आप इसमें बेकिंग पाउडर ही यूज किया जाता है.
निशा: अनुभा उसमें नमक यूज करने की आवश्यकता नहीं है, किसी भी प्लेट में नानखताई बनाकर ओवन में रख दीजिये और धीमी आग पर नानखताई को बेक होने दीजिये.
निशा: सरोज, धन्यवाद, नानखताई के लिये सादा चीनी ही लीजिये.
निशा: नेहा, आप कुकर में केक रैसिपी देखिये और उसी तरह से केक बनाइये, आप केक अवश्य बना लेंगी.
निशा: रुकशार जी, नमक की भाप से नानखताई नमकीन नहीं होती, आप चाहे तो नमक की जगह रेत का यूज कर सकते हैं.
Thanx a lot
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता गैस को और धीमा रखें तो कुकीज नहीं जलेंगी.
निशा: श्रेया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Starting mein jo nan khatai ki picture
bani hai, usme jo pause button hai usme click
karo. Video start ho jayegi.
Plz reply soon
निशा: श्रेया, घी और चीनी भारी होते हैं, बेसन हल्का होता है.
निशा: सुचि, बेकिंग पाउडर ज्यादा होने से नानखताई का स्वाद खड़वा हो सकता है, बेक करने के लिये अगर नमक को पहले से गरम किया गया है तब 15-20 मिनिट में नानखताई बेक होकर तैयार होनी चाहिये, नानखताई ठंडी होने पर क्रिस्प हो जाती है.
निशा: वंदना, इसे ढोकला स्टेन्ड पर नहीं बना सकते.
maine bina oven k nankhatai banake dekhi adha cup besan and adha cup maida .sab kuch apki recipe ke according he kiya but
20 min bad bhi nankhatai jara bhi niche se brown nhi hui .maine next 10 min or bake kia to brown to ho gyi but nankhatai jara bhi crispy nhi thi.taste mein kachi lag rhi thi or upar se uska taste bhaut khatta or halka kadwa bhi lag raha tha.nisha mam please tell me kaha galti hui? maine bhaut man se banai thi or kharab hone k wajah se mujhe bahut jyada disaapointment hui.nisha mam plz reply me
निशा: शुचि, हमने नानखताई में खट्टा तो कुछ भी नहीं डाला, नानखताई कच्ची रहने पर कड़वी लग सकती है, पहले नमक को अच्छी तरह् गरम होने दीजिये, इसके बाद नानखताई को बेक करने रखिये, 20 मिनिट के अन्दर नानखताई बेक होनी चाहिये, अगली बार आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
निशा: नितिका, प्लीज 2-3 बार वीडियो देखिये, और जो भी चीज आपको समझ नहीं आ रही हो उसे आप पूंछ लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महिमा, हमारे इन्ग्रीडियेन्ट में मैदा है, बेसन, घी, चीनी है कुछ भी कड़वा नहीं है, या तो नानखताई कच्ची हो सकती है, या फिर मैदा, बेसन कुछ खराब हो सकता है, अगर नानखताई पूरी तरह बेक हो जायेगी तो बहुत अच्छी लगेगी.
निशा: रीतिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, सेंदा नमक डेली बाला या कोई भी ईवन छोटे छोटे स्टोन यूज कर सकते हैं, लेकिन सेंदा नमक ये महगा पड़ेगा, सादा नमक यूज कीजिये ये ज्यादा अच्छा है.
निशा: रितु, बेकिंग पाउडर डालें तो नानखताई ज्यादा क्रस्प बनती है, अगर नहीं डालेंगी तो भी नानखताई अच्छी बनेंगी.
sb logo ne aapko thanku bolne kaha h. thanku so much :-)
निशा: प्रियंका, आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से भी बहुत बहुत धन्यवाद.
hum Nan khtai bnae par wo Halwe jaise gili ho gyi..niche se halki brown ho gyi or m 20 min bake ki.. par wo soft thi..halwe jaisi lag rhi thi..Nankhatai jaisa kadapan nhi aaya or nhi ban pai...pls suggest ki m kya kru...m Video dekh k bnai thi apki...
निशा: रीतिका, नानखताई के डोह में घी ज्यादा होने से वह पतली दिखाई दे रही हो सक्ती है, पहले आपने नमक को अच्छी तरह गरम न किया हो तो नानखताई बेक होने में ज्यादा समय लगता है, नानखताई जिस बर्तन में बना रही हैं उसको अच्छी तरह से ढका भी रहना चाहिये, क्यों कि नानखताई ऊपर से तभी बेक होगी जबकि उसे ऊपर से गर्मी मिलेगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी प्रोबलम दूर हो जाती है, धन्यवाद.
sakte hai
निशा: नानखताई इडली स्टेन्ड में अच्छी नहीं बनेंगी.
Will the cake be moist. I wana try it out.
निशा: सीमा, माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर नानखताई 1.5 मिनिट में बेक हो जाती है.
निशा: रिचा, नानखताई माइक्रोवेव बन जाती हैं, माइक्रोवेव में नानखताई 1-2 मिनिट में ही बेक हो जाती है.
aaj maine naan khatai banai thi bilkul jaisa aapne video me dikhaya hai.....10-12 min. me check kiya to acchhe se baked nahi hue the aur 15 min. or bahut low flame par hi banaya lekin wo jayada brown ho gayi...or halaki acchi bani hai par unme namak ka taste aa raha hai.aur khane ke baad kadwahat si hai.. please koi solution batayiye..
निशा: हिमानी, बर्तन के पार नमक नहीं जा सकता है, नानखताई की प्लेट उठाते समय नमक उसमें जा सकता है, अगली बार सावधानी से उठायें, कड़वाहट यदि नानखताई जल जाय तो आ सकती है, गैस तेज न हो तो नानखताई 15 मिनिट जलेगी नहीं है, होव सकता है कि आपको बेसन का स्वाद नहीं पसन्द आ रहा हो, अगली बार आप नानखताई बेसन और मैदा को बराबर मिलाकर बनाइये और बताइये कि नानखताई कैसी बनी.
निशा: सुमिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.