डोनट - Homemade Donuts Recipe

📅 23 नवंबर 2012 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 152 कमेंट ★ 3.8 (6536)


कुरकुरे फूले फूले और नर्म डोनट्स चाहे ये सिनामॉन और चीनी में लिपटे हुये हों या चाकलेट की ग्लेजिंग किये हुये, जितने स्वाद में मजेदार उतने ही दिखने में आकर्षक.   आपको ओर आपके सारे परिवार को घर में बने चाकलेट डोनट्स (Homemade Donuts) बेहद पसंद आयेंगे, विशेष रूप से बच्चों को.

Read : Homemade Donuts Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Donuts

डोनट के लिये आटा तैयार करन के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • दूध - 3/4 कप
  • मक्खन - 1/4 कप
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - डोनट्स तलने के लिये

डोनट  ग्लेज करने के लिये

  • पाउडर चीनी - 1/4 कप
  • ब्राउन चौकलेट - 100 ग्राम
  • व्हाइट चौकलेट - 100 ग्राम

विधि - How to make Chocolate Donuts

डोनट के लिये सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. दूध को हल्का गरम कर (गुनगुना गरम) लीजिये, मक्खन को इतना हल्का सा गरम कर लीजिये कि वह आटे में मिक्स हो जाय.

आटे को किसी बड़े प्याले में डालिये, आटे में चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और मक्खन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अब गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा लगाने में आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध लगा है. आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.


गुंथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिये, और बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर, आटे की गोल लोई बोर्ड पर रखिये और बेलन की सहायता से 1/2 - 3/4 सेमी. मोटा बेल लीजिये, बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिये और कटे हुये डोनट्स में बीच में किसी बोटल के ढक्कन से काटकर गोल छेद कर लीजिये, कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे में रख लीजिये. डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुआ है, उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिये. सारे डोनट्स तैयार होने के बाद, डोनट्स के ऊपर ब्रस से तेल लगा दीजिये, ताकि वे ऊपर से सूखेंगे नहीं.
डोनट्स को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, डोनट्स फूल कर दुगने हो जायेंगे.

2 घंटे बाद डोनट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में आ जाय उतने डोनट्स डाल दीजिये, और धीमी आग पर डोनट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन पेपर बिछे प्लेट पर रख लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.
तलने के बाद गरम गरम डोनट्स को पाउडर चीनी में लपेट दीजिये.


डोनट्स ग्लेज कीजिये:

ब्राउन और व्हाइट चौकलेट को मेल्ट कीजिये, मैल्ट की हुई चौकलेट के कटोरे नीचे उतार कर रखिये, और कुछ डोनट व्हाइट चौकलेट में डिप करके, निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और कुछ को ब्राउन चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये.

ब्राउन चौकलेट  (Chocolate Dark Compund) का कोन बनाकर व्हाइट चौकलेट  (Chocolate White Compund) वाले डोनट्स पर लाइन डालकर या कर्व बनाकर सजाइये. व्हाइट चौकलेट का कोन बनाकर ब्राउन चौकलेट वाले डोनट्स के ऊपर लाइन या कर्व करके सजाइये.
चौकलेट को कैसे मैल्ट करे?

चौकलेट (Chocolate Dark Compund &  White Compund) को मैल्ट करने के लिये, किसी बर्तन में पानी गरम कीजिये और दूसरे बर्तन में चौकलेट के छोटे छोटे टुकड़े करके, डालकर गरम पानी वाले बर्तन के ऊपर रखिये. मीडियम आग पर चौकलेट को एकदम पतला होने तक मैल्ट कीजिये, हर 1-2 मिनिट में चौकलेट को चमच्च से चलाते रहिये. चौकलेट पिघलने के बाद उसे गैस से उतार कर नीचे रखें और हल्की गरम रहने पर उसे काम में लायें.

Homemade Donuts Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6536 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (152)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

priya
nisha ji, main har week aapki side open karti hu ,aapki recipe bahut hi aasan hoti hai. maine donuts banaye the tastewise to bahut ache bane the par jab mere donuts ka atta laga ke donuts ko cut karke 2 hrs ke liye rakha to wo bahut jyada foole nahi iski kya wajah ho sakti hai kya sardi ki wajah se ais ho sakta hai? pls aap reply jarur kijiyega ki kya wajah ho sakti hai...
निशा: प्रिया, जी हां आप सर्दी ही इसकी वजह है. सर्दी के दिन में ट्रे को कपड़े अच्छी तरह ढककर किसी गरम जगह रख दीजिये, 2 घंटे में ये उतने नहीं फूलेंगे, 4-5 घंटे का समय दीजिये वह अवश्य फूलेंगे और बहुत अच्छे बनेंगे.
Nitin Jain
Nisha ji, I have tried many of your recipe and all were too good... Even I am going to try this one... Thank you Nisha ji for delightful veggie paradise... you are too good
निशा: नितिन जैन, बहुत बहुत धन्यवाद.
pallavi gupta
nisha ji kya hum yeast k jagah kuch aur b use kar sakte hai?? plssssss tell me fast
निशा: पल्लवी, डोनट में यीस्ट ही डालना चाहिये.
Geetika
i just want to ask from where do i get yeast, shopkeeper don't know any other name for this???????
Yaman
I tried these today with Dried Yeast, fresh yeast which is dried to a level where they become granules..

Mam, my donuts rose(but not till double like it was 1.5th times its size) and they were cooked nicely also(but i made of 1 cup and added 1/2 yeast, they had a very little amount of yeasty smell in them)..

i served without any glazing and just rolled with some sugar. can u tell how to make some glazing's? mujhe pata h kaha milte h chocolate hyd me par wo mere ghar se bahut door h.. so pls tell some more glazings like coconut.
निशा: यमन, यीस्ट की स्मैल या तो यीस्ट अधिक डालने से आती है, या आटे को गूथ कर बहुत ज्यादा देर तक रखे रहने से आती है. नारियल पाउडर लगाने के लिये या तो चीनी और नारियम मिक्स करके गरम गरम डोनट पर डाल दें या थोड़ा सा कन्डेन्स्ड मिल्क ब्रस से डोनट पर लगायें और नारियल पाउडर बुरक कर लागा दीजिये.
shalini
nisa ji yest dry kitne din ka purana use kiya ja sakta hai
निशा: शालिनी, पैक पर यीस्ट की Exp. date होती उसके अनुसार उसे यूज कर सकते हैं, यीस्ट को अधिक गरम जगह पर नहीं रखते इससे वह जल्दी खराब हो जाता है.
Yaman
Maine unko customer care ko mail kar diya hai ki unke hyderabad ke distributor/shopkeeper/supermarket ka number/address dijiye..
ye to aapne instant yeast bataya.. koi koi recipe me aap dried active use karti h wo kis brand ka? please bataiye..
निशा: यमन आप ये वाला ही लीजिये, ये ज्यादा अच्छा है.
RUPALI
Archna ji market me Morde co. ke chocolate compound mite hai unhe double boiler me pighla ke use kar sakte hai
renuka shrivastava
ha bilkul,aap dairy milk aur milkibaar chocolate use kariye ...use malt kar lijiye ga..
komal bhatnagar
aunty ji u r jst awsom,,,apki recipes to jst wow,,,,,,,,

निशा: कोमल, बहुत बहुत धन्यवाद.
akanksha
thank you soo much nisha aunty. Apke bataye hue jam donuts maine banaye wo mere hubby ko bahut pasand aaye. main jldi hi ye try karungi. thank u again
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
archana sharma
nisha ji donuts pe lagane ke liye kaun si chocolate use karen. kya 5 STAR aur DAIRY MILK use kar sakte hai?????????????????????????????????????????????????????????????
निशा: अर्चना, चौकलेट कम्पाउंड पैक 1/2 किग्रा. पैक में आता है, जिसे तोड़कर और मैल्ट करके डोनट्स पर यूज किया जाता है. चौकलेट कम्पाउन्ड बड़ी चौकलेट की दुकानों पर मिलता है.
Yaman
Nisha ji.. maine apko pehle bahut baar pucha ki kis brand ka yeast use karo.. aapne kaha ki kisi ka bhi use kar sakte h... maine fir kwality brand aur bluebird brand ka use kiya wo bhi saare kharab nikle.. to please batayie kis brand ka use karo mam.. u r my cooking guru..
निशा: यमन, ज्यादातार ब्रान्ड के यीस्ट काम करते हैं, लेकिन कुछ यीस्ट काम नहीं करते. हमारे यहां जो यीस्ट यूज हो रहा है, वह Kothari Four Sesoans Instant yeast है, ये यीस्ट बहुत अच्छा है, अगर आपके यहां मिल जाता हो तो वह ले सकते हैं.
vijeya
nisha ji mere donuts to jayada kurkure ban gaye ke haath mai uthate hi toot rahe the andbahut oily bann gaye wats the reasons pl tell me
निशा: विजय, आटा गूथते समय अधिक मक्खन डालने से एसा हो सकता है.
Anjana
Thx Nishaji, I had tried jam doughnuts and my kids liked it very much. I will definitely try these chocolate doughnuts also. Can we use baking sode or baking powder in place of active dry yeast. Pl tell me.
Nishaji, I like your smile very much.
निशा: अंजना, बेकिंग पाउडर डालकर बना सकते हैं, लेकिन सोफ्ट डोनट बनाने के लिये यीस्ट की आवश्यता होती है.
meera
thx a lot nisha ji i luv the way u teach thx
siya
Hello nishaji please chinese bhel ke recipe bataye.
निशा: सिया, मैं कोशिश करती हूँ.
MANSI
HELLO NISHA JI,

SWEET CORN CUP KI RECIPI KAB BTAOGE. I M WAITING.
निशा: मानसी मैं जल्दी ही कोशिश करती हूँ.
shweta jain
hello nishaji,
market mai ye choclates kis name se milte hai. kabhi choclate try nahi kiya hai.
निशा: श्वेता, ये चौकलेट कम्पाउन्ड के नाम से मिलती है.
alka bhatnagar
thanks nishaji for this recepie.mujhe aaapse pta krna hai ki jb hum microwave convection pr cake bnate hai to first time to theek bn jata hai pr next lot mei jal jata hai, kya temp.km krna chahiye? kindly reply.
निशा: अल्का, दूसरी बार में ओवन अधिक गरम होने की वजह से एसा हो सकता है, उसके लिये आप केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, या तापमान थोड़ा कम कर दीजिये.
UMA SHUKLA
i have some more ideas with nice topings by making it salty & sweet with cheeze
UMA SHUKLA
very nice recepie i'll definetely try it infact i was searching such kind of recepie.
निशा: उमा. बहुत बहुत धन्यवाद.