डोनट - Homemade Donuts Recipe

कुरकुरे फूले फूले और नर्म डोनट्स चाहे ये सिनामॉन और चीनी में लिपटे हुये हों या चाकलेट की ग्लेजिंग किये हुये, जितने स्वाद में मजेदार उतने ही दिखने में आकर्षक. आपको ओर आपके सारे परिवार को घर में बने चाकलेट डोनट्स (Homemade Donuts) बेहद पसंद आयेंगे, विशेष रूप से बच्चों को.
Read : Homemade Donuts Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Donuts
डोनट के लिये आटा तैयार करन के लिये
- मैदा - 2 कप
- दूध - 3/4 कप
- मक्खन - 1/4 कप
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - डोनट्स तलने के लिये
डोनट ग्लेज करने के लिये
- पाउडर चीनी - 1/4 कप
- ब्राउन चौकलेट - 100 ग्राम
- व्हाइट चौकलेट - 100 ग्राम
विधि - How to make Chocolate Donuts
डोनट के लिये सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. दूध को हल्का गरम कर (गुनगुना गरम) लीजिये, मक्खन को इतना हल्का सा गरम कर लीजिये कि वह आटे में मिक्स हो जाय.
आटे को किसी बड़े प्याले में डालिये, आटे में चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और मक्खन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अब गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा लगाने में आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध लगा है. आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.

गुंथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिये, और बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर, आटे की गोल लोई बोर्ड पर रखिये और बेलन की सहायता से 1/2 - 3/4 सेमी. मोटा बेल लीजिये, बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिये और कटे हुये डोनट्स में बीच में किसी बोटल के ढक्कन से काटकर गोल छेद कर लीजिये, कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे में रख लीजिये. डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुआ है, उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिये. सारे डोनट्स तैयार होने के बाद, डोनट्स के ऊपर ब्रस से तेल लगा दीजिये, ताकि वे ऊपर से सूखेंगे नहीं.
डोनट्स को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, डोनट्स फूल कर दुगने हो जायेंगे.
2 घंटे बाद डोनट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में आ जाय उतने डोनट्स डाल दीजिये, और धीमी आग पर डोनट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन पेपर बिछे प्लेट पर रख लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.
तलने के बाद गरम गरम डोनट्स को पाउडर चीनी में लपेट दीजिये.
डोनट्स ग्लेज कीजिये:
ब्राउन और व्हाइट चौकलेट को मेल्ट कीजिये, मैल्ट की हुई चौकलेट के कटोरे नीचे उतार कर रखिये, और कुछ डोनट व्हाइट चौकलेट में डिप करके, निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और कुछ को ब्राउन चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये.
ब्राउन चौकलेट (Chocolate Dark Compund) का कोन बनाकर व्हाइट चौकलेट (Chocolate White Compund) वाले डोनट्स पर लाइन डालकर या कर्व बनाकर सजाइये. व्हाइट चौकलेट का कोन बनाकर ब्राउन चौकलेट वाले डोनट्स के ऊपर लाइन या कर्व करके सजाइये.
चौकलेट को कैसे मैल्ट करे?
चौकलेट (Chocolate Dark Compund & White Compund) को मैल्ट करने के लिये, किसी बर्तन में पानी गरम कीजिये और दूसरे बर्तन में चौकलेट के छोटे छोटे टुकड़े करके, डालकर गरम पानी वाले बर्तन के ऊपर रखिये. मीडियम आग पर चौकलेट को एकदम पतला होने तक मैल्ट कीजिये, हर 1-2 मिनिट में चौकलेट को चमच्च से चलाते रहिये. चौकलेट पिघलने के बाद उसे गैस से उतार कर नीचे रखें और हल्की गरम रहने पर उसे काम में लायें.
कमेंट (152)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
verrrry verrrrry tnx Nisha ji .
main donuts try kiye baking soda use kiya tha to boht ache bne.
main ek point clear krna ha aap se jisme ki main boht confuse hu.,please aap ise jrur clear krke bta dijie.
BAKING SODA, BAKING POWDER., MEETHA SODA KHARA SODA
.ISME SE KYA KYA SAME HA OR KYA DIFFERENT HAI KON SI CHEJ KAB USE HOTI HAI .
निशा: निशु जी, मीठा सोडा, बेकिंग सोडा, खाने का सोडा, पाक सोडा एक ही हैं, बेकिंग पाउडर अलग है, इसमें मीठा सोडा के साथ, स्टार्च, क्रीम और टार्टर आदि चीजें मिली होती है, खारा सोडा भी अलग होता है.
thnx ma'am :-)
kya yeast ki jagah kuch or jaise baking soda dal skte h
निशा: राखी जी, जी हां डाल सकते हैं.
Thanks for your lovely receipe.Donuts was really good and my daughter like it very much.
Thanks once again.
today i have tried your Chocolate donuts receipe.It was really very good and donuts are really yummy.My question is can we fry the donuts and glaze it with chocolate late.
pls reply.
thanks.
निशा: ममता जी हां एसा कर सकते हैं.
निशा: शैली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we substitute ghee instead of butter?
निशा: सुधा, जी हां घी भी लिया जा सकता है.
निशा: नन्दिनी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई हैं जो आटे को फरमेन्ट करने के काम में लाई जाती है.
निशा: जसप्रीत जी हां किया जा सकता है.
निशा, तनवी जी डोनट बीच से कच्चे रहने का कारण तेज गैस पर तले जाना या फिर वह फूले नहीं, अगली बार धींमी गैस पर डोनट तलिये, आप अच्छे डोनट बना लेंगी.
donuts me mujhe ek aur baat puchni hai k isme last me jab choclate se glazing karne ke liye jo cone banana hai wo cone kaun se paper se banaya ja sakta hai jo ki ghar pe available ho. pls reply soon. i want to make it tomorrow
निशा: अनुराधा कोन को बटर पेपर से बनाते हैं.
निशा: सीमा, लग रहा है यीस्ट ने प्रोपर काम नहीं किया है, यीस्ट नमी आने से खराब हो जाते हैं, अगर आटा 2 घंटे के लिये गरम जगह पर रख दिया जाय तो वह फूल कर डबल होना ही चाहिये, आटा नहीं फूलेगा तो डोनट भी नहीं फूलेंगे,प्लीज आप फिर से कोशिश कीजिये, डोनट बनाना बहुत आसान है.
Donuts recipe me mujhe ye puchna tha k isme white choclate jagah par hum condensed milk use kar sakte hain ya aap kuch aur bata dijiye white choclate ki jagah par kyoki hamare yahan to kisi shopkeeper ko pata bhi nahi k white choclate hoti kya h. so iska substitute bata dijiye pls....
thanks.
निशा: अनुराधा, कन्डेन्स्ड मिल्क गीला रहता है, इसे यूज नहीं कर सकते हैं लेकिन चौकलेट जम जाती है, आप सिर्फ डार्क चौकलेट से ही गार्निस कर सकते हैं, या फिर डोनट के ऊपर पाउडर चीनी और नारियल बुरादा डालकर गार्निस कर दीजिये.
बह्ट गनडी ह् since I was born in America but I am an indian
Donuts recipe me mujhe ye puchna tha k isme white choclate jagah par hum condensed milk use kar sakte hain ya aap kuch aur bata dijiye white choclate ki jagah par kyoki hamare yahan to kisi shopkeeper ko pata bhi nahi k white choclate hoti kya h. so iska substitute bata dijiye pls....
thanks
निशा: पायल, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried the donut and believe me it came out soooo delicious that I had to thank you for the recipe:))lots of love and thanks
निशा: नीलम, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Can you plz give me jam doughnuts recipe. Thank you
Can you please tell me how to make jam or fruit donets also can I fry donets in any oil or it has to be a special oil .
Thanks
निशा: कमल, हमने जैम डोनट तो बनाये हैं आप इसके लिये वीडियो मेरे चैनल पर देख सकते हैं, डोनट को तलने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं.
Can you plz give me your idea for nice toping .
Thanks
thankyou very much fo r ur reply ..., I really need this recipe as my daughter like donuts very much .... thankyou very much once again
निशा: प्रीती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
.thanku for ur reply ,lakin mujhe yeh batayein ki 2-3 table spoon gunguna pani main kitna yeast aur kitni chine(sugar) dalni hai ...,
निशा: प्रीती, 2 कप मैदा में डालने के लिये 1 छोटी चम्मच यीस्ट और 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिये.
निशा: प्रीती, 2-3 टेबल स्पून गुनगुने यानि कि हल्के गरम पानी में यीस्ट और चीनी डालकर ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट बाद उसमें देखेंगे कि हल्के से बबल आ जाते हैं, यीस्ट एक्टिव हो गया होता है.
maine donuts banaye par vo fulhe hi nahi kya aap bata sakta hai aisa kyun hua ..., jaisa aapna bataya tha maine waisa hi banaye fir bhi aisa hua ...., :
निशा: प्रीती, अगर यीस्ट अच्छी तरह काम न करे तो डोहनट नहीं फूलते.
निशा: सुचिता, यीस्ट सही काम न करे तो डोनट का आटा पूरी तरह नहीं फुलता है, इसलिये डोनट भी ज्यादा नहीं फूलते.
निशा: अम्रिता, चौकलेट मेल्ट करके डाली जा सकती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा, आटे में बेकिंग सोडा, चीनी, नमक, तेल और दही डाल कर गूथे और उससे डोनट बनायें बिना यीस्ट के डोनट बनाये जा सकते हैं.
निशा: राशि, ड्राई यीस्ट भी इसी तरह यूज कर सकती हैं.