डोनट - Homemade Donuts Recipe

📅 23 नवंबर 2012 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 152 कमेंट ★ 3.8 (6536)


कुरकुरे फूले फूले और नर्म डोनट्स चाहे ये सिनामॉन और चीनी में लिपटे हुये हों या चाकलेट की ग्लेजिंग किये हुये, जितने स्वाद में मजेदार उतने ही दिखने में आकर्षक.   आपको ओर आपके सारे परिवार को घर में बने चाकलेट डोनट्स (Homemade Donuts) बेहद पसंद आयेंगे, विशेष रूप से बच्चों को.

Read : Homemade Donuts Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Donuts

डोनट के लिये आटा तैयार करन के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • दूध - 3/4 कप
  • मक्खन - 1/4 कप
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - डोनट्स तलने के लिये

डोनट  ग्लेज करने के लिये

  • पाउडर चीनी - 1/4 कप
  • ब्राउन चौकलेट - 100 ग्राम
  • व्हाइट चौकलेट - 100 ग्राम

विधि - How to make Chocolate Donuts

डोनट के लिये सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. दूध को हल्का गरम कर (गुनगुना गरम) लीजिये, मक्खन को इतना हल्का सा गरम कर लीजिये कि वह आटे में मिक्स हो जाय.

आटे को किसी बड़े प्याले में डालिये, आटे में चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और मक्खन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अब गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा लगाने में आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध लगा है. आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.


गुंथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिये, और बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर, आटे की गोल लोई बोर्ड पर रखिये और बेलन की सहायता से 1/2 - 3/4 सेमी. मोटा बेल लीजिये, बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिये और कटे हुये डोनट्स में बीच में किसी बोटल के ढक्कन से काटकर गोल छेद कर लीजिये, कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे में रख लीजिये. डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुआ है, उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिये. सारे डोनट्स तैयार होने के बाद, डोनट्स के ऊपर ब्रस से तेल लगा दीजिये, ताकि वे ऊपर से सूखेंगे नहीं.
डोनट्स को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, डोनट्स फूल कर दुगने हो जायेंगे.

2 घंटे बाद डोनट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में आ जाय उतने डोनट्स डाल दीजिये, और धीमी आग पर डोनट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन पेपर बिछे प्लेट पर रख लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.
तलने के बाद गरम गरम डोनट्स को पाउडर चीनी में लपेट दीजिये.


डोनट्स ग्लेज कीजिये:

ब्राउन और व्हाइट चौकलेट को मेल्ट कीजिये, मैल्ट की हुई चौकलेट के कटोरे नीचे उतार कर रखिये, और कुछ डोनट व्हाइट चौकलेट में डिप करके, निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और कुछ को ब्राउन चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये.

ब्राउन चौकलेट  (Chocolate Dark Compund) का कोन बनाकर व्हाइट चौकलेट  (Chocolate White Compund) वाले डोनट्स पर लाइन डालकर या कर्व बनाकर सजाइये. व्हाइट चौकलेट का कोन बनाकर ब्राउन चौकलेट वाले डोनट्स के ऊपर लाइन या कर्व करके सजाइये.
चौकलेट को कैसे मैल्ट करे?

चौकलेट (Chocolate Dark Compund &  White Compund) को मैल्ट करने के लिये, किसी बर्तन में पानी गरम कीजिये और दूसरे बर्तन में चौकलेट के छोटे छोटे टुकड़े करके, डालकर गरम पानी वाले बर्तन के ऊपर रखिये. मीडियम आग पर चौकलेट को एकदम पतला होने तक मैल्ट कीजिये, हर 1-2 मिनिट में चौकलेट को चमच्च से चलाते रहिये. चौकलेट पिघलने के बाद उसे गैस से उतार कर नीचे रखें और हल्की गरम रहने पर उसे काम में लायें.

Homemade Donuts Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6536 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (152)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

khushboo
Hellooo Nishaji..ur receipes r xtra delicious....for donuts can v use ghee instead of butter

निशा: जी हां आप घी इस्तेमाल कर सकते हैं, पर स्वाद में थोडा़ अंतर जरूर रहेगा.
Sharon
Nishaji.
kya yist ke jgh pe hm beking powder use kr sakte he?

निशा: आप इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डोनेट अधिक स्पंजी और मुलायम न बन पाए.
neha

yeast na ho to kya dale donut main ..plz bataiye....

Alpa

Hi nishaji,


i made these donuts , everything is perfect but the glaze is not coming, I microed the dark chocolate for one one min, total three times with intervals and taking out each tine for good stir, the texture wad rough n not smooth.....what's the reason


निशा: अल्पा जी, चौकलेट को पहले 1 मिनिट और फिर 20 सेकिन्ड और इसके बाद 10 -10 सेकिन्ड करके मेल्ट करना होता है, हर बार अच्छी तरह चलाते हैं, चौकलेट अच्छी मेल्ट होती है. चौकलेट की मात्रा पर भी उसके मेल्ट होने में समय निर्भर करता है, चौकलेट सही न हो, एक्सपायर हो गई हो तब वह अच्छी मेल्ट नहीं होती.
Kavita

Mam to make home made chocolate we have to mix dark component & milk component or separately we can make chocolate only with one only of them , pls reply fast I have to make today I only


निशा: कविता जी, प्लीज वेबसाइट पर मोल्डेड चौकलेट रेसिपी उपलब्ध है सर्च बटन पर मोल्डेड चौकलेट लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
lucky

your recipes very simple easy quick and sweet


निशा: लकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sakshi

what is dry yeast and can we use anything else in place of yeast ?


निशा: साक्षी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई होती है जो अनकूल वातावरण में तेजी से बढ़ती है. इसे ड्राई करके स्टोर किया जाता है, और आटे को फरमेन्ट करने के काम में लिया जाता है. इसे किसी भी किराना स्टोर या केक के सामान बेचने वालों के पास मिल जाता है.
devika jeswani.

very nicely explained and shown


 


 

Shilpa v kulkarni

Dear Nisha aunty...thank u so much....I tried doughnuts today n it came really really perfect n tasted very yummy.....even tried ur recipe ..ajwain cookies ... Felt like I purchased it from mkt....I did this coz of u ur recipe. Thank u so much.


regards,


shilpa.


निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam
mam,plz ye btayiye ki agr yeast na ho toh baking soda use kr sktein hn kya
Sai
How to make active yeast
astha
Hello nisha ji mujhe apka block bhut pasand hii.maine donut bana ye the but wo full nhi payee

noopur
can i bake instead of frying
pooja jain
Dry yeast k badle kuch aur dal sakte Hai kya.....bcoz I m pure jain n don't use yeast
निशा: पूजा जी, यीस्ट की जगह, बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
Pari Mma
:( nishaji donuts fule nahi..mene kahe anusar 1 spn yeast dala(rai dana aakar k daano ko pees liya tha)...3hrs b rakha... :( but wo bilkool nahi fule...plz help kiyjiya..meri beti ko bahot pasand hy donuts..plzzzzz...thnx inadvanced..
निशा: पारी जी, यीस्ट को पीसने की आवश्यकता नहीं होती, राई के दाने वाले यानि कि ड्राई यीस्ट को 2-3 टेबल स्पूने पानी में चीनी के साथ डाल कर, ढककर रख दीजिये, 10-12 मिनट में पानी पर बबल दिखाई देने लगते हैं, यीस्ट एक्टीवेट हो जाता है, अब उसे मैदा में मिला कर गूथिये, आटे को गरम जगह पर रख दीजिये, बन्द अलमारी में रखिये साथ में एक अलग बर्तन में पानी भर कर रख दीजिये. आटा 3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा. अब आप डोनट बनाइये, पहले आप वीडियो अवश्य देख लीजिये. अच्छे डोनट बनेंगे.
shikha singh
Donuts kitane din rakh sakte hai or kse.
निशा: शिखा जी, डोनट को ब्रेड की तरह फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
sangita
pav ki receipe try kiya lekin pav ekdam kadak hote hai, so, How make im soft pav
निशा: संगीता जी, आटा लगाकर गरम जगह पर रखें, आटा 2-3 घंटे में फूल कर दुगना होना चाहिये, पाव बनाकर ट्रे में लगा कर और 30-40 मिनिट के लिये रख दीजिये और ओवन को 230 पर प्रीहीट करके सेम तापमान पर पाव को बेक कीजिये, अच्छे पाव बनेंगे.
kulwinder
to apki recipe k anusaar isse pwder kerke dalna h donut m?
निशा: कुलविन्दर जी, डोनट के ऊपर चौकलेट लगा सकते हैं या फिर चीनी पाउडर भी डाला जा सकता है.
kulwinder
mam bus itna bataye y jo dry active ist h y powder m h ya small balls m h
निशा: कुलविन्दर जी, ये बारीक दाने में होता है, खसखस के दाने से राई के दाने से भी बारीक दाने होते हैं.
neha sharma
donuts foole nahi..
i exectly follow your recipe and use home made yeast as you mentioned.kya reason hoga?
निशा: नेहा, लग रहा है कि यीस्ट ने अच्छा काम नहीं किया है, अगर आटा फूल कर दुगना दिखाइ दे रहा है तो डोनट अवश्य फूलेंगे.
SoNi
Auntyji please share eggless brownies recipe!! Thank you so much!
SoNi
Hello Auntyji,
I want to thank you for your wonderful recipes! I have tried paneer butter masala and donuts(made donuts today) from your website and they've both turned out AMAZING!!! I'm a strict Jain living in the United States and I'm soooo happy I could make donuts at home for my daughters! They loved them!!!! To find eggless and Vegetarian donuts here is almost impossible but today thanks to you I could make them at home they turned out soo yummy!! Thank you very very much Auntyji! Please keep posting such wonderful and easy to make recipes. They really help us a LOT! Thank you again :)))
Bhawana trikha
Pkease share some navratras recioes with us, any ideas which we can make at home thank you nishaji and i am your great fan
Chetna
िनशा जी डोनट में मखन की जगह धी use कर सकते है ?
निशा: चेतना, अवश्य किया जा सकता है.
Gaurav
Hello madame,

Have gone through your recipe. Would like to make it up.
But, i don't use yeast at all..
Is there any other alternate ?

निशा: गौरव जी, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा, दही, चीनी,नमक और तेल डालकर आटा गूथा जा सकता है, और डोनट बनाये जा सकते हैं.
NAINA
VERY NICE OR EASY TO EXPLAIN
TUSI GREAT HO
Palak
Hello maam,
I just tried the donut recipe today!! i must tell you they turned out soft, and delicious!!!!
i used 1/2 cup water + 1/4 cup milk to knead the dough because i wanted them to be light!! also i proved the dough two times!
this is the best recipe for making eggless fried donuts!!!!!
To clarify a few yeast queries for the other readers -
Instant yeast - if you use dry instant yeast, you don't need to prove it before using... you can directly use it! so the dough rises faster!
Dry yeast - you will need to proof it.. like mix it warm water n lil sugar.. and leave it for 10-15 minutes till it becomes frothy!
If you can lay your hands on instant yeast, then it becomes a lot easier to make!!!
निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shabina
hyy hisha jii thnks alot mere bhai ko donuts bohat pasand hai mai uske birthday pe ye banana chahti hoo lkn uska birthday kal hai toh bata sakte hai ki coconut toping ka idea bata sakte hai
निशा: शवीना जी, कोकोनट पाउडर और चीनी पाउडर मिलाइये और गरम गरम डोनट को इसमें लपेट कर रखते जाइये.
lavina
Hi nisha ji hmare yha yeast nhi milta he kya is ki jagh or kuch daal skte he plz reply
निशा: लवीना जी, बिना यीस्ट के डोनट बनाये जा सकते हैं, उसके लिये आटे में बेकिंग सोडा, दही, चीनी, नमक और तेल डालकर गूथना होता है.
tarni garg
Pleasr nisha ji let me know about GELATIN.What is gelatin n when we can use it.