डोनट - Homemade Donuts Recipe

📅 23 नवंबर 2012 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 152 कमेंट ★ 3.8 (6536)


कुरकुरे फूले फूले और नर्म डोनट्स चाहे ये सिनामॉन और चीनी में लिपटे हुये हों या चाकलेट की ग्लेजिंग किये हुये, जितने स्वाद में मजेदार उतने ही दिखने में आकर्षक.   आपको ओर आपके सारे परिवार को घर में बने चाकलेट डोनट्स (Homemade Donuts) बेहद पसंद आयेंगे, विशेष रूप से बच्चों को.

Read : Homemade Donuts Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Donuts

डोनट के लिये आटा तैयार करन के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • दूध - 3/4 कप
  • मक्खन - 1/4 कप
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - डोनट्स तलने के लिये

डोनट  ग्लेज करने के लिये

  • पाउडर चीनी - 1/4 कप
  • ब्राउन चौकलेट - 100 ग्राम
  • व्हाइट चौकलेट - 100 ग्राम

विधि - How to make Chocolate Donuts

डोनट के लिये सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. दूध को हल्का गरम कर (गुनगुना गरम) लीजिये, मक्खन को इतना हल्का सा गरम कर लीजिये कि वह आटे में मिक्स हो जाय.

आटे को किसी बड़े प्याले में डालिये, आटे में चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और मक्खन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अब गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा लगाने में आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध लगा है. आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.


गुंथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिये, और बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर, आटे की गोल लोई बोर्ड पर रखिये और बेलन की सहायता से 1/2 - 3/4 सेमी. मोटा बेल लीजिये, बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिये और कटे हुये डोनट्स में बीच में किसी बोटल के ढक्कन से काटकर गोल छेद कर लीजिये, कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे में रख लीजिये. डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुआ है, उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिये. सारे डोनट्स तैयार होने के बाद, डोनट्स के ऊपर ब्रस से तेल लगा दीजिये, ताकि वे ऊपर से सूखेंगे नहीं.
डोनट्स को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, डोनट्स फूल कर दुगने हो जायेंगे.

2 घंटे बाद डोनट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में आ जाय उतने डोनट्स डाल दीजिये, और धीमी आग पर डोनट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन पेपर बिछे प्लेट पर रख लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.
तलने के बाद गरम गरम डोनट्स को पाउडर चीनी में लपेट दीजिये.


डोनट्स ग्लेज कीजिये:

ब्राउन और व्हाइट चौकलेट को मेल्ट कीजिये, मैल्ट की हुई चौकलेट के कटोरे नीचे उतार कर रखिये, और कुछ डोनट व्हाइट चौकलेट में डिप करके, निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और कुछ को ब्राउन चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये.

ब्राउन चौकलेट  (Chocolate Dark Compund) का कोन बनाकर व्हाइट चौकलेट  (Chocolate White Compund) वाले डोनट्स पर लाइन डालकर या कर्व बनाकर सजाइये. व्हाइट चौकलेट का कोन बनाकर ब्राउन चौकलेट वाले डोनट्स के ऊपर लाइन या कर्व करके सजाइये.
चौकलेट को कैसे मैल्ट करे?

चौकलेट (Chocolate Dark Compund &  White Compund) को मैल्ट करने के लिये, किसी बर्तन में पानी गरम कीजिये और दूसरे बर्तन में चौकलेट के छोटे छोटे टुकड़े करके, डालकर गरम पानी वाले बर्तन के ऊपर रखिये. मीडियम आग पर चौकलेट को एकदम पतला होने तक मैल्ट कीजिये, हर 1-2 मिनिट में चौकलेट को चमच्च से चलाते रहिये. चौकलेट पिघलने के बाद उसे गैस से उतार कर नीचे रखें और हल्की गरम रहने पर उसे काम में लायें.

Homemade Donuts Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6536 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (152)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nalini Das
The doughnut recipe is excellent.
I have made it numerous times.lt is always a big hit. Thank you Nisha Madhulika.
NishaMadhulika
Nalini Das You are most wlcome
plz aunty write measurement as well with the cup as i got 2-3 cup sizes in market for 1 cup they were 250 ml/1cup and 130 ml/1 cup..which should i take
NishaMadhulika
जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं ऎसा करने की कोशिश करूंगी.
Rashmi Shirur
Hello Nisha aunty... Maine aaj doughnuts banaye hai.. aur wo itne badhiya bane hai.. thankyou so much i always follow ur recipes..
NishaMadhulika
Rashmi Shirur , जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
aditi gupta
mam maida kitna lena hota hai in grams? because cup me mujhe idea nahi aa rha and mere paas measuring cups bhi nhi h
NishaMadhulika
aditi gupta जी, मैदा लगभग 250 ग्राम लिया है.
urvi
I made donoughts but Iit's so oily, why? Please give me replay.
NishaMadhulika
urvi जी, यह थोड़े अॉयली तो होते ही हैं पर आप इन्हें जब तल कर निकालते हैं तो
पेपर पर रखें इससे अतिरिक्त अॉयल हट जाता है.
Mithila
घर का बनाया हुआ मक्खन युज कर सकते है
NishaMadhulika
Mithila जी हां आप उपयोग कर सकती हैं.
Rajkumari Varma
Hello maam ma aap ki sari recipes dikhti ho aur ghar par banati hoon Sab Ko Bahut Achi Lagti Hai thank you mam thank you so much
NishaMadhulika
Rajkumari Varma ,आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika
Yeast ki jagah baking powder use kar sakte hai reply pls
NishaMadhulika
मोनिका जी, यीस्ट की जगह, बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
Ahad
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ahad
Ranjan
Hi mam ...i seen ur donut receipe....i have quation for dry active yeast....
I have instatnt yeast...which i brought from amazon company name is saby keepcalm vala.
So can i use that yeast for making donut...plz share us which brand yeast u r using...instant dry yeast nd active dry yeast both r same ...or not?
NishaMadhulika
रंजन जी, आप किसी भी ब्रांड का यीस्ट उपयोग में ला सकते हैं. इस्टेन्ट यीस्ट को आप मिश्रण में मिला कर उपयोग कर सकते हैं लेकिन एक्टिव ड्राय यीस्ट को पानी में मिक्स करके एक्टिव किया जाता है फिर इसे मिश्रण में डाल कर उपयोग किया जाता है.
Nayna Chauhan
Ma'am please recipe thodi speed me explain kiya kariye.aap jis speed me explain karti hai usme to banda ek japki le le...

निशा: सुजाव के लिए धन्यवाद मैं कम समय में रेसिपी अपलोड करने की कोशिश करूंगी :)
Shailja
Mam yr recipe are really good they are easy to make and all the ingredients are easily available .
Mam I just want to know that hum yeast ke alwa baking soda use ni kr sakta kya
निशा: शालिजा जी, बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
Madhav Arora
Kya hum butter ki jagah ghee use kar sakte hai

निशा: माधव जी, हां घी भी लिया जा सकता है.
Tripty
Really l like so very much this recipe

निशा: तृ्प्ति जी, धन्यवाद.
Parul
Thank you for this recipe... I have instant yeast, is it different from active dry yeast, you used in this recipe.

निशा: पारूल जी, यह ड्राई एक्टिव यीस्ट से अलग होता है. इसे एक्टिव करने की आवश्यकता नही होती. इन्सटेन्ट यीस्ट को सीधे प्रयोग कर सकते हैं.
deepika
Agar dry yeast hi ho humare pas to use active kaise kare ?

निशा: दीपिका जी, ड्राई एक्टिव यीस्ट को 2 टेबल स्पून हल्के गरम पानी में चीनी के साथ डालकर 10 मिनिट रख दीजिए, यह एक्टिव हो जाएगी. फिर, इसे आटे में मिला सकते हैं.
deepika
Nisha mam main apki baht badi fan hu aur bht si aisi dishes jo keval maine naam hi suna tha un dishes ko maine easily banaya apki wajah se
Thank you so much mam main apni cousins friends sbko apki site aur channel suggest karti hu :)
Mera question hai mere yaha sirf 2 tarah ke chocolate compound milte hai drak chocolate aur white chocolate compound apne is recipe me brown chocolate use kia hai agar brown compound available na ho to drak chocolate kitni matra me aur kaise use kare ?

निशा: दीपिका जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने भी डार्क चॉकलेट कम्पाउन्ड ही यूज किया है.
crystal
donuts ka honey k sath glazing kaise kiya jata hai
निशा: क्रिस्टल जी, डोनट के ऊपर की ओर शहद लगायें, और उस पर नारियल बुरादा डाल कर चिपका दें, डोनट में हनी का टेस्ट आयेगा.
Bharti Patni
donuts bina east ke bhi banaya sakte hai kya

निशा: भारती जी, डोनट में यीस्ट ही डालना चाहिए.
Rishika
Nisha ji Sel roti banane ki recipe bataye...mujhe meri mom k liye banani hai...
Swsti
Maine aap ki receipe follow karke vaise hi donuts banaye aur ghar mai sabko pasand aai..bahut tasty bane the... khas karke meri beti ko bahut pasand aye..ab woh muze hamesha donuts banaye ki jid karti hai. Thank u so much nisha ji for sharing this receipe.

निशा: स्वस्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema
very nice nd easy to make recipe thanq Nisha ji

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya
Namaste Nisha ji. Mein aapki bot recipes banti hu aur sab achchi hoti hain. Thanks so much. Meine yeh doughnuts banaye aaj. Garmi bot hai june mein fir bhi 2 ghante mein yeh phule nahi. Meine sab kuch wahi use kiya jo aapne btaya. Dry active yeast bhi. But meine unhe fry ke diya. Woh bot soft nahi bane balki crust hard tha lekin khane mein tasty the. Kya karan hoga na phoolne ka?? Pls help kijiye.
निशा: प्रिया जी, अगर आटा न फूले तो डोनट भी नहीं फूलते, इसका कारण यीस्ट हो सकता है, यीस्ट न काम करें ये पुराना हो गया है या अधिक गरम जगह पर रखा होने से खराब हो जाता है.
Neeta jain
Hello Nisha madhulika g. My 4 year old daughter is a big fan of yours. She keeps watching your video throughout the day. The sweetness with which you have explained the procedure of making the doughnuts has been admired my daughter so much so that she copies your video from word to word, expression to expression. I have uploaded my daughter's video on facebook too wherein she has been called choti nisha madhulika. You are doing a great job mam. Keep it up.
Regards
Neeta Jain

निशा: नीता जी,मुझे ये जानकर बहुत खुशी हो रही है.मुझे वह विडियो अवश्य देखना है, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Muskan
very nice recipe and easy to make

निशा: मुसकान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Usha naik
how can we make chocolate and white cream without chocolate
sonali jain
hi nishaji.can u please tell me how to store these chochlate topping donuts.how long we can preserve these.
निशा: सोनाली जी, डोनट डिब्बे में रखकर, फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
Rachana Pachorkar
Hello nisha ji
nisha ji mere pass johny walkar ka dried yeast he. kya ise donuts banane me use kar sakte he .

निशा: रचना जी, आप इसका उपयोग कर सकती हैं.
swati
Hello Nisha ji
I loved to see your English website, but it has poorly translated from your Hindi version. At some places it gives funny meaning s. At other places it has sentences with apparently no meaning.
If you have hired 3rd party for it, I must say they are doing terribly bad. it's wastage of time and money.
Please Check
निशा: स्वाति जी, अभी नये रेसिपीज में आपको इस तरह की गलतियां नही मिलेंगी.
Savita
Nishaji mere donuts under se raw hai kya karoo chocklate cotting ho chuki hai plz tell me what to do?

निशा: सविता जी, आपको डोनट हाई फ्लेम पर नहीं पकाने हैं, ऎसा करने से वो बाहर से तो पके लगते हैं लेकिन अंदर से कच्चे रह जाते हैं.