बटर नान (Butter Naan Recipe)

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये आइये शाम के खाने आज हम नान बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Butter Naan Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Naan Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
- ताजा दही - (1/2 कप)
- खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- नान बनाने के लिये बटर या घी
विधि - How to make Butter Naan Recipe
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.
गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.


तंदूर चालू कीजिये.
मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये. एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये. बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.
इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.
तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.
- समय : 35 मिनिट
- 3-4 सदस्यों के लिये
Butter Naan Recipe video
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
reciepe
u know my hobhi is to make tasty food and eat it ................................
kya bina soda ke nan ban sakte hai agar han to kaise
निशा: नान को सोफ्ट और क्रन्ची बनाने के लिये बेकिंग सोडा डालना आवश्यक है.
i like your recipe and your website, i love your way to make a recipe. please also updates your new recipe on my email. thansssssssssssssss so much
निशा: बिंदिया, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रुचि नान को नानस्टिक तवे पर मत बनाइये, नान तवे पर चिपक जायेगा.
Mere pass kisi bhi tarah ke tandoor ki suvidha nahi hai. isliye maine tawa nan try ki nonstick tawe pein sach kaho bahot hi achi bani. Thank u. mein janna chati ho ki tawe par nan dalte samay hum pani kyo lagate hai.
निशा: रुचि, नान के लिये नानस्टिक तवे की आवश्यकता नहीं है, पानी लगाने से नान तवे पर चिपक जाता है उसे सेकने में आसानी होती है और उसका टैक्सचर भी अच्छा आता है.
निशा: मंजुला जी आटे को गूथने से वह कम हो जाता है, उसके अन्दर जो एअर होती है वह निकल जाती है.
great recipe, aapane rumali roti ki recipe try ki he kya? to pls sent me rumali roti recipe i am wet thanks.
निशा: सुनीता मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीती, हमने गैस तंदूर पर नान बनाये तो नहीं है लेकिन गैस तंदूर पर बनाये जा सकते हैं, तंदूर को अच्छी तरह गरम कीजिये और नान उसमें सेकिये,उसमें नान बनने चाहिये, आप उसमें नान बनाकर देखिये और बताइये कि गैस तंदूर में नान कैसे बने.
& what is hindi font.
निशा: शालू, नान की रैसिपी आप इंगलिश में देखने के लिये वेबसाइट के होम पेज पर बने बाक्स में see our recipe in English पर क्लिक कीजिये आप सारी रैसिपी इंगलिश में देख सकेंगी, धन्यवाद
Thanks
निशा: जूली, ये सभी चीजें बर्तन वाले की दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: दिपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित, आटे में दही और तेल पर्याप्त मात्रा में डालें और थोड़ा पतला गूथे, उसे 5-6 घंटे या पूरी रात के लिये रखे रहने दें और नान को तभी डालें जब तंदूर अच्छी तरह गरम हो, नान बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: अंजली, तवे पर नान डालते समय, नान पर थोड़ा सा पानी लगा देते हैं और इस साइड से ही नान को तवे पर डाल दिया जाता है, नान तवे पर चिपक जाता है, तवा उलटा करने पर भी नान उसी से चिपका रहता है.