बटर नान (Butter Naan Recipe)

📅 14 अक्टूबर 2007 👁 15.1 लाख बार देखी गई 💬 351 कमेंट ★ 3.2 (24812)

Butter Naan Recipe

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये आइये शाम के खाने आज हम नान बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Naan Recipe

  • मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
  • ताजा दही -  (1/2 कप)
  • खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • नान बनाने के लिये बटर या घी

विधि - How to make Butter Naan Recipe

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये.  मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये.  इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.

गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.
butternan2.jpgbutternan2.jpg
तंदूर चालू कीजिये.

मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये.  एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये.  बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.

इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये  और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.

तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.

गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.

  • समय : 35 मिनिट
  • 3-4 सदस्यों के लिये

Butter Naan Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (24812 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (351)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Prabha
आपकी बतायी रेसिपी मैं बड़े चाँवसे बनाती। घर में सभी होटल मँगाया जैसे महसूस करते पर जब नान बनाती तो खाते खाते ठंडे होने पर चिवट (रबड़ जैसे) होते है ऐसे क्यँू? इस पर कोई उपाय बताईए।

निशा: प्रभा जी, नॉन गरम गरम अच्छे रहते हैं पर ठंडे होने पर ये ऎसे हो ही जाते हैं.
pooja
Naan KO kya ham baati ke cookar me bana sakte h plz nisha jii reply ......
Rajkumar yadav
tanduri paneer tikkaa ke bare me jaankari chaiye
Avinash
Nan bahut tight ho jata hai kis chij ki kami ke karan esa hota hai please help me

निशा: आटा सही से लगा होने पर ही अच्छे और सोफ्ट नॉन बन पाते हैं.
meenakshi
Hi nishaji,
I was trying make naan on non stick tawa. But naan didn't stick to tawa even after applying water.
Pls suggest.

निशा: मीनाक्षी जी, नॉन स्टिक तवा मत लीजिए आप इसे सिंपल तवे पर बनाएं.
kalpana sharma

Litty chokha  microowan me banane ki vidhi bataiye


निशा: कल्पना जी हां मैं कोशिशा करूंगी.
Santosh

1kg maido me ketana naan na data he 


निशा: संतोष जी, 1 किग्रा. मैदा में 15-20 नान बन जायेंगे.
Rana Bath

Nishamadulika ji butter naan app be kis tandoor me banana?pls brand bat aye.

rama

Nisha ji 


Mere paas electolux ka microwave h m usme naan kaise bnau plzz btaye


 


निशा: रामा जी, माइक्रोवेव में नान नहीं बनते हैं, यदि इसमें कन्वेक्सन मोड है तब इसमें नान बनाये जा सकते हैं बिलकुल ओवन की तरह, नान को तवा पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है, वेबसाइट और चैनल पर तवा पर नान रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर तवा पर नान लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
mantu

naan aur bhatura ke dough same hota hai ?


 

chanchal

Dear mam. Mujhe stufted  ya lachha parantha sikhna h please btaeye 


 


 


निशा: चंचल जी, वेबसाइट और चैनल पर कई प्रकार के स्टफ्ड परांठे और लच्छा परांठा उपलब्ध है, सर्च बटन पर स्टफ्ड परांठा या लच्छा परांठा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Vinayak Goswami

Thank you mam.  Your recipes are extremely easy and delicious.  


You better introduce an android app.  Outcomes will be great and it will be easier for us too. 

kiran

Nisha ji Kya roti maker pe naan ban sakta h kya


 

Kuldeep Jaiman
नान रेसिपी बहुत अच्छी थी। होटल जेसा स्वाद घर पे ले सकते है।मेने garlic paste use किया तो नान और भी खुसबूदार हो गयी।Thanks
निशा: बधाई कुलदीप जी
Enter your name...
Nishaaji kya non ko bina fold kiye roti ki tarah belkar aur mota kare better lgakar tave par bana sakte hain.
निशा: बिल्कुल बना सकते है
prashant
Wow, Thak u mam.owsm reciepe mam
निशा: स्वागतम प्रशान्त
jyoti
nisha ji pls tell us that Nan microwave me ban sakta hai ki nahi

निशा: ज्योति जी, नान माइक्रोवेव में नहीं बनते, इन्हैं आप तवे पर आसानी से बना सकते हैं. वेबसाइट और चैनल पर तवा पर नान की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर तवा पर नान लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
rajni
Nisha ji...maine nan bnaye bt wo roti ki tarah soft they crispy nhi bilkul b....aisa kyu....kadak kadak nan bnane k liye kya kiya jaye???
निशा: रजनी जी, नान का आटा लगाते समय उसे मसल मसल कर सोफ्ट करना होता है, आटे को 2-3 घंटे तक रखना भी आवश्यक है, नान बहुत अच्छे बनते हैं
saeed ali
Meri naan to buhot achchi bani
Thank you very much
shalu
Nisha g ..Can i make naan in oven
निशा: शालू जी, नान को तवे पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है, वेबसाइट के सर्च बटन पर नान तवा पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
anil
Nishaji, i am very fond of Naan . Since last three years or so I am trying to make Naan as per your Recipe but am never successfull. How can I make good Naan. Till now I am trying to make Naan on Tawa,,,,,,
निशा: अनिल जी, आप तवा पर अच्छे नान बना लेंगे.
Akansha Sharma
maine aapki recipe pad k naan banaye! wo bhut hi ache bane mei yhe janna chahti hu nisha ji agr naan ka aata bach gaya h to use Khaha rkhe! fridge me ya bhar hi rhne de!
निशा: आकांक्षा जी, बचे आटे को फ्रिज में रखें, और यूज करते समय आधा घंटे पहले निकाल लीजिये.
anand
kindly guide how to cook roti n prantha in a microwave !!
निशा: आनन्द जी, माइक्रोवेव में रोटी परांठे अच्छे नहीं बनते.
meenu jain
Bahut hi aacha aur simple tarika aapne bataya.mere relatives ko bahut hi aacha laga.thanku
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anu sharma
Thnx a Lott nisha aunty....:)
rajesh goel
nishaji aapne tave par nan banane ke liye uske baad apne pani dalne ko kha h kya voo thek h.
निशा: राजेश जी, नान के ऊपर थोड़ा सा पानी लगाया है और उस साइड को तवे की साइड करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डाला है, उससे नान तवा पर चिपक जाता है और अच्छा सा टेक्सचर भी आता है.
Sushma Gupta
How to i cook butter naan in godrej microwave oven
निशा: शुषमा जी, नान ओवन में अच्छे नहीं बनते.
aps
We like your preparation methods ... simple and well explained ...
निशा: aps ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
aditya swami
nahi bani jal gayi
निशा: आदित्य जी एसा शुरू में हो सकता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे नान बना सकेंगे.
sheeba
mera matlab hai aap recipe likh dijiye ki bina tandoor ke kaise banega