बटर नान (Butter Naan Recipe)

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये आइये शाम के खाने आज हम नान बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Butter Naan Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Naan Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
- ताजा दही - (1/2 कप)
- खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- नान बनाने के लिये बटर या घी
विधि - How to make Butter Naan Recipe
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.
गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.


तंदूर चालू कीजिये.
मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये. एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये. बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.
इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.
तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.
- समय : 35 मिनिट
- 3-4 सदस्यों के लिये
Butter Naan Recipe video
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वैशाली जी, नान का आटा बिलकुल इसी तरह लगाकर तैयार कर लीजिये, ओवन को अधिकतम तापमान पर प्रीहीट कर लीजिये, आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रख लीजिये, एक गोला उठाइये और थोड़े से सूखे मैदा की सहायता से गोल या बटर लगाकर तिकोने नान बेल लीजिये, ओवन ट्रे में नान रखिये और ट्रे को ओवन में रख दीजिये,2- 3 मिनिट के लिये सैट कीजिये, चैक कीजिये और नान को दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सिकने दीजिये.
Nan chahe koi bna rhe ho..... plain, butter ya stuffed .... aata lagane ka tarika or ingredients to same hi rahenge????
निशा: मोनिका जी आप सही कह रही हैं, आटा तो एक ही तरीके से लगायेंगे.
निशा: शविस्ता जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाये जा सकते हैं.
its very tasty and easy too
निशा: नीतू, कन्वेक्सन मोड के मैक्जमम तापमान और ग्रिल मोड पर सैट कीजिये और नान बनाइये, नान अच्छे बनने चाहियेे, आप बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने?
निशा: अपूर्वा, जी हां ओवन में भी नान बनाये जा सकते है.
निशा: कोमल जी हां नान तवे पर बनाये जा सकते हैं.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुकू जी, आटा सेम तरीके से लगाना है, और स्टफिंग बनाकर भर सेम तरीके से ही सेकने हैं.
निशा: भावेश जी, ओटीजी में नान अच्छे नहीं बनते आप नान को तवे पर बना सकते हैं.
निशा: रिचा, कमेन्ट में नान को तवे पर बनाने की विधि लिखी है, और मैं इसे जल्दी ही बना दूंगी, धन्यवाद.
Thanks
निशा: dprajuyadav, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks..
निशा: पूनम आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, जी हां तवे पर नान बनाये जा सकते हैं, मैं इसकी रेसिपी जल्दी दूंगी.
निशा: रेनू, राइस फ्लोर का नान इस तरह नहीं बनता है, चावल के आटे से रोटी बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चावल के आटे की रोटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शैली, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine naan banaye the..par use khane par soda ki gandh aa rahi thi..kya hum soda ki jagah yeast daal sakte hain..agar haan to kab..? Plssss aunty reply karna...plsssssssss...plssss.plsssssss....
निशा: पूजा, अधिक सोडा होने से एसा हो जाता है, यीस्ट भी डाला जा सकता है, यीस्ट को आटा गूथते समय ही डाला जाता है.
निशा; अंजू जी हां नान की मैदा के भटूरे बनाये जा सकते हैं.
निशा: तुषार जी इसके लिये रिफाइन्ड ओइल ले लीजिये.