बटर नान (Butter Naan Recipe)

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये आइये शाम के खाने आज हम नान बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Butter Naan Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Naan Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
- ताजा दही - (1/2 कप)
- खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- नान बनाने के लिये बटर या घी
विधि - How to make Butter Naan Recipe
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.
गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.


तंदूर चालू कीजिये.
मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये. एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये. बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.
इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.
तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.
- समय : 35 मिनिट
- 3-4 सदस्यों के लिये
Butter Naan Recipe video
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिनेश जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जर तंदूरी रेसिपी देख सकते हैं. इसके लिए सर्च ऑप्शन पर जाकर नाम लिखें और रेसिपी देखिए.
Aapki recipes bhut achhi hoti hain main aksar pdhti hu n khana bnati hu..bhut kuch sikha hai aapse...aaj naan bnaye pehli bar bhut achhe bne...thnk u so much:-) God bless u!
निशा: प्रीत जी, बहुत अच्छा लगा ये जानकर, आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करती रहें. आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर नान बना सकते हैं. माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है.
agar ghar mein soda khatm ho gaya ho to hum kya karein?
निशा: गौरव जी, आप इस में यीस्ट का उपयोग ब ही कर सकते हैं.
निशा: संतोष जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिग्विजय जी, आप 450 से 500 ग्राम मैदा ले लीजिए.
निशा: मनीषा जी, धन्यवाद.
mai oven me naan kaisa banao plz bataye
mere pass gas nhi hai mai indaction use karti hun uspar yaoven kaisa banao bataye plz rpl zaroor de mai waith karongi
निशा: इशान जी, ओवन में नान नही बन पाती.
निशा: संतोष जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
I try it out
निशा: सुनील जी, धन्यवाद. आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: श्वेता जी, तवा पर नॉन बनाने की विधि भी उसी लिंक पर नीचे दी गई है.
निशा: रसूल जी, नान के लिये आटा लगाने के लिये दही का यूज ही होता है.
निशा: सद्दाम जी एसा सोचा जाता है कि तवा तो हर घर में होता ही है, अगर नहीं है तब आप तवा बाजार से ला सकते हैं, रोटी- परांठे बनाने के लिये भी तवा चाहिये.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Atta laga k maine usey 3-4 hours pahle rkha tha lekin wo toh Fula hi nh...jaisa rkha tha waise hi h....kya reason Ho skta h jbki Maine sare ingredients thk Se dale h....pls reply
निशा: नीनू जी, मौसम ठंडा होने के कारण फरमेंट होने में समय लग जाता है.
निशा: अफसाना जी, आप इसमें यीस्ट डाल सकते हैं.
निशा: हिरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.