चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेह अजी, आप ऎसा भी कर सकती हैं.
निशा: वर्षा जी, बिना वेनेगर डाले भी आप इसे बना सकती हैं.
निशा: पूजा जी, कर सकते हैं.
निशा: शिल्पी जी, सोया सास और लाल मिर्च होने के कारण इसका कलर लाल होता है.
निशा: स्नेहा जी, चिल्ली फ्लेक्स तीखा स्वाद देने के लिये डाले गये है, चिल्ली फ्लेक्स साबूत लालमिर्च को तोड़ कर या मोटा कूट कर बनाये जाते हैं आप इन्हें मत डालिये, तीखे स्वाद के लिये कुटी लाल मिर्च डाल सकते हैं और तीखा पसन्द न हो तो बिना इसके बनाये चिल्ली पोटेटो अच्छे बनेंगे.
निशा: नरेन्द्र जी, धन्यवाद आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: माही जी, लाल साबुत मिर्च मोटी मोटी कुटी रहती है, उन्हें चिल्ली फ्लेक्स कहते हैं,
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dry chilli poteto kaise bna skte h
निशा: ऋतिका जी, हाँ आप बिलकुल सही कह रही हैं.
निशा: संदीप जी, थोड़ी सी चीनी डालने से इसका तीखापन बहुत अच्छा लगता है, आप चीनी न डालना चाहें तो बिना चीनी के इन्हें बनाया जा सकता है.
mujhe ye btao ki subzi main haldi jyada dal jane pr kya karna chahiye
निशा: ऋतिका जी, इसमें क्रीम या मलाई डाल दीजिए.
What difference will it make?
निशा: इसमें कार्न फलोर की जगह आप अरारोट भी उपयोग कर सकते हैं. बेसन से इसके स्वाद में अंतर होगा.
निशा: दीपा जी, आप इसके बिना भी बना सकते हैं.
निशा: वीना जी, बना तो सकते हैं लेकिन स्वाद में अंतर होगा.
Thanks nishajj
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशनी जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, आप इसे बिना वेनेगर के भी बना सकती हैं.
निशा: अभिषेक जी, आलू को तेज गरम तेल में डालिए और मध्यम आंच पर क्रिस्पी होने तक तलिए, आलू ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से नरम रहते हैं, आप आलू को थोड़ा और देर तक मध्यम-धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक तलिए, ये अच्छे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: अभिषेक जी, व्हाहट विनेगर यूज करना है.
निशा: प्रियंका जी, हमारी रेसिपीज़ को पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिनव जी, विनेगर को सिरका कहते है.
निशा: गीता जी, सूखे कॉर्न फ्लोर से ही कटे हुए आलू लपेटने हैं.
निशा: गीता जी, हां, अॉरेन्ज फूड कलर भी डाल सकते हैं.
निशा: काशू जी, कॉर्न फ्लोर कॉर्न स्टार्च होता है. यह मक्की से निकाला जाने वाला सफेद बारीक पाउडर है.
निशा: कुशाल जी, कॉर्न फ्लोर अरारोट नही होता. कॉर्न फ्लोर मक्की का स्टार्च होता है.
निशा: विकास जी, धन्यवाद.