वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमांशी जी, सब्जियों में कोर्न फ्लोर का यूज कम कीजिये, मंचूरियन साफ्ट बनेंगे.
निशा: सार्थक जी, अजीनो मोटो एक तरह का साल्ट है जो स्वाद को बढ़ाता है, किराना स्टोरा पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: पारस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मलिक जी हां ये उनके लिये हानिकारक माना जाता है.
निशा: प्रियंका जी, मैं जल्द ही इस रैसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रफूल जी, विनेगर डाला जाता है, इससे अच्छा स्वाद आता है, विनेगर की जगह नीबू का रस डाला जा सकता है, आप इसे न डालना चाहें तो नहीं डालें.
निशा: अमित जी, कार्न फ्लोर कम होने से भी ऎसा होता है.
Mai aapki hr recipe tryi karta hu,mam veg Manchurian me maida use kiya jata hai kya?
निशा: रवी जी, कार्न फ्लोर अच्छा रहता है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: मोनिका जी, आप उतनी ही मात्रा मे अरारोट का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: अमरजीत जी, ये कार्न से बना हुआ स्टार्च यानी कि रिफाइन्ड फ्लोर होता है. किराना शोप से खरीदा जा सकता है.
निशा: मिश्रण में कार्न फ्लोर थोड़ा कम डालें मंचूरियन सोफ्ट बनेंगे.
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: स्नेहा जी, अजीनोमोटो एक खास प्रकार का नमक होता है,आम तौर पर यह बडे ग्रोसरी स्टोर्स पर मिल जाता है. यदि यह न मिले तो इसे रहने दीजिये
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you mam.
kamini Amin
Vadodara Gujarat.
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देव जी, कार्न फ्लोर किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, इसकी जगह अरारोट भी यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, अगर आप चिल्ली सास नहीं डालना चाहते तो न डालें, ये आवश्यक नहीं है.
निशा: नम्रता जी, ये मक्के यानि कि कार्न का स्टार्च है, और किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: अम्रिता जी, अजीनो मोटो स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन आप इसके बिना आप मंचूरियन बना सकते हैं, बहुत अच्छा मंचूरियन बनेगा.
Yummyyyyyyyyy
निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया जी, ये कार्न से बना हुआ स्टार्च यानी कि रिफाइन्ड फ्लोर होता है. किराना शोप से खरीदा जा सकता है.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रिया जी, मंचूरियन बाल बनाने के लिये मिश्रण तैयार करते समय मैदा डाल सकती हैं, लेकिन ग्रेवी में मैदा न डालें, ग्रेवी के लिये कार्नफ्लोर अच्छा रहता है..
निशा: रिचा जी, आप इसमें अरारोट का उपयोग कर सकती हैं.