वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bhawana kataria
hello mam .thx a ton for such a delicious recepy............

निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rama
Corn flour ki jagah besan ka bhi use kiya ja sakta h
निशा: रामा जी, मंचूरियन के लिये कार्न फ्लोर ही अच्छा रहता है.
nisha
This is the easiest way to prepare manchurian. ...its very yummy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
heena
Thnxx..Mam ...u hve cleared my ol confusions abt veg balls..actually I ws just confused..for d flour..I uses maida so dat..d balls bcm hard..bt this is very easy.. n good recepie u hv bring for me...I ll sure try ..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
khushbu
thnx for recipe... it's very helpful.I made very delicious Manchurians on Tue basis of yr recipe.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi
Wowwwwwwww
Sooooo yummmmmyyyyy mam realy gud

निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
I tried jalebi rasgulle moong ka halwa dosa many more .thanks a ton Nisha Ji .I don't have mother but now I don't feel so because you are there.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal
anjo moto kya hota hai

निशा: विशाल जी, अजीनोमोटो एक खास स्वाद का इन्ग्रेडियेन्ट्स होता है. आम तौर पर यह बडे ग्रोसरी स्टोर्स पर मिल जाता है.
Dimple khatri
Mam its very easy to make i like manchuriyan vry much
Ty for this recipe

निशा: डिंपल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meetraj
Eusy tarike se batao
deepa
Manchurian recipe is very tasty & healthy
Thanx for Manchurian recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sonu
What is carn flour

निशा: सोनू जी, कार्न फ्लोर, कार्न का स्टार्च होता है और किराना स्टोर्स में आसानी से मिल जाता है
punam soni
bahut achhchha recipe hai thank you

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prachi khare
Mam this recipe is very good

निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dolly
Manchurian Baal's mai Kya maida bhi daal sakte hai

निशा: जी हां डाल सकते हैं.
shilpa
hlo mam how r u???? mam can v use maida also for making balls???

निशा: जी हां आप मैदा उपयोग कर सकते हैं.
Mital
Thanks nisha madhulika very nice recipe thanks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Chitra
Nisha ji , kya hum isi tarah se paneer Manchurian bhi bana sakte hai ?

निशा: चित्रा जी, हां आप ऎसे ही पनीर मंचूरियन भी बना सकते हैं.
Nilesh dehade...
Nisha Ma'aM, Maine abhi, Aapki Recipe Try ki....
1 NO. bani... WOW. Thank's Nisha ma'am

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul sharma
Man manchuriyan bol ko bikharne se bchane ke liye kya kiya jaye..? Kyu ki corn flor jada hone par bols tait ho jati h.?

निशा: राहुल जी, कॉर्न फ्लोर को सही मात्रा में ही डालें तभी बॉल अच्छे से तैयार होंगी.
anjali arya
AJinomot kya h.....
Or cornflour means bhutte ka aata hota h kya...plz reply

निशा: अंजली जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है.यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है.यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है. कार्नस्टार्च को आम भाषा में कार्नफ्लोर कहा जाता है. यह मक्के से बनता अवश्य है लेकिन यह मक्के का आटा नहीं होता. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.

Ashu
I like it self manchurian

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
amit mishra
Kurkure banane ki kya vidhi hai
Amar
Awsm mam you r to good very nice

निशा: अमर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SHRUTI
yeh video mein apne gravy dali hai agar dry banani ho toh kaise banate hai.....?

निशा: श्रुति जी, वेजिटेबल स्टाक की मात्रा को आवश्यकता अनुसार कम रखें तो ड्राई मंन्चूरियन तैयार हो जाएगा.
anju
Thankuuuu so much nisha Jii.love ur recipe

निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta
hello mam
mene apki bhot saari recipes try ki hai..sub bilkul perfect bani hai....but ab ki baar mujhse Manchurian ball soft nahi ban rahi or gravy bhi bhot thick ban rahi hai....mam plz help

निशा: ममता जी, सब्जियों में कार्न फ्लोर कम मिलायें, मंचूरियन बाल साफ्ट बनेंगे. ग्रेवी में थोड़े पानी की मात्रा अधिक कर दीजिये वो पतली बनेगी.
saniyashaikh
Hello nisha mam,
Ye recipe acchi lagi mujhe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
julee raj srivastava
hello mam,corn flour ki jagah r kya use kr skte hai?

निशा: इसकी जगह अरारोट पाउडर भी लिया जा सकता है.
shailendra
corn flour kya hota h

निशा: कार्न फ्लोर, कार्न का स्टार्च होता है और किराना स्टोर्स में मिल जाता है