वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rashmi
Mem mene kuch din phle se hi ap ki Website dekhi h or 2 4. Resipe bi bana li sb ko bhot psand aayi thanku so mach

निशा: रश्मि जी, बहुत खुशी हुई ये जानकर आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
vijaya Shrivastava
Soya sous kese banayenge ghar par

निशा: विजया जी, सोया सॉस की विधि काफी टेकनिकल प्रोसेस है. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Hamid Mulla
hello nisha mam .muse aapki sari recipes bahut achi lagti hai.aur aap bahut hi aache se samzati hai. thank u

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
karishma demra
thanku for recipe
one of my favourite dis

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika chaurasiya
Hello nisha mam kya bina aginomoto k ye recipe nhi bn sakti?......plzzzzzzz reply.

निशा: आप इसके बिना भी बना सकते हैं
neelam rathor
Dear mam, kya apko chili pateto banana ata he ager ha to plz batao

निशा: नीलम जी, मेरी वेबसाइट पर चिल्ली पटैटो की रेसिपी दी हुई है. आप उसे देख सकते हैं.
prashant kumar
sir 15 person ke liye ktna materiyal chahiye
Neelima
I tried this recipe its awesome in taste

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanika Gambhir
helo malym , mein aapki cooking ki bhut badri fan .. i like your cooking so much . pls tell me . pls reply soon ......Tasty and healthy snack......

निशा: कनिका जी, मेरी साइट पर आपको ढेर सारी हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी मिल जाएगी. आप उन्हें देख कर बना सकती हैं.
lily
mam yeh bahut aacha hai thankyou
shiv

Kya hum bal banene ke liye mishran mein maida use karenge.......?


निशा: शिव जी, मैदा यूज की जा सकती है, लेकिन कार्न फ्लोर ज्यादा अच्छा रहता है.
artichopra

         to.  myam me aapki bohat badi fyan hu aapki resepi bohat achi he muje bohat kuch mila sikne me pay myam . ajina moto ka said effect kya he . aur ajinamoto veg fud he ya nonveg he .


please Ripley me


                      your fed fully


                       aarti chopra


निशा: आरती जी, अजीनो मोटो (MSG) इसे खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिये यूज किया जाता है, ये वेजटेरियन है, गन्ने, मोलासस, शुगर बीट और स्टार्च के फरमेन्टेशन से बनता है, ज्यादा यूज न करें नुकसान दायक होता है.
prajakta chavan

what is ajinomoto?

vaishali dixit

Hello nisha ji,apki  site se maine bh kuch sikha h,ar sbko bht psnd bi aya h,mai ek chef na chahti hu ar,ar is muje new new dish shikhna chahgi hu,and thanku so much ki apki is site se bht kuch sikhne ko mila,plz ap ar binew new dish bnana sikhaye,      


Mai manchurian bnati hu,lkn vo thode hard ho jate,aisa kya kru jo vo soft rhe.


निशा: वैशाली जी, सब्जियों में कार्न फ्लोर अगर ज्यादा मिला दिया जाय तो मंचूरियन सख्त बनते हैं.
jyotsana singh

nisha ji.....


humare yaha cornflour avaliable ni h kirana stores p to kyaa eske place p aararot use kr skte h?...


 


निशा: ज्योत्सना जी, अवश्य किया जा सकता है.
asha mukesh panchal

Thanks for recipe

Niharika

I  tried this dish (gravy with onion n garlic) and it came out to be delicious finally.


Thanks!!!


निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Susheeli sharma

Recipe ls simple n it is easy to cook

bharat kalariya

So good


 

md Nadeem khan

Namaste mam. 


Mujhe cooking bahot Achcha lagta hai. Aur aap ke website se mujhse kaafi help milta hai.  Aap ke video se har recipes kaafi achche se samajh me aata hai. 


Thank you so much mam.


निशा: नदीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saba

 Thanks man ,Ye dis mujhe bhut pasand h or mujhe or bhi dis sikha sakti h plz mam


निशा: सबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं कुछ कुछ नया बनाती ही रहती हूँ, आप इन्हैं आसानी से सीख सकते हैं.
khushi

how to make a non veg manchurian please tell me nisha j


निशा: खुशी जी, मेरी वेबसाइट पर वेजीटेरियन खाने ही होते हैं.
Shweta

this recipe is too good


and also i luv chinese too much


also manchurian with mixed fried rice is too nice


to good luv it


 

aaachal yadav

Hello mam 


mai jab bhi manchurian bnati vo soft hote jyada aisa q hota hai plz rply


निशा: आंचल जी, मंचूरियन के मिश्रण में थोड़ा कार्न फ्लोर और मिलायें, मंचूरियन बहुत अच्छे बनेंगे.
priti srivastav

Mam mujhe puchna ye tha ki  pregnancy ke baad manchurian khaye ja sakta h q ki mera ek bachcha bhi h aur main hotal main khane ke liye jaate hoon manchurian kya hotal main bhi log ajinomoto dal te h kya aur kya mujhe aur mere bachche ko nuksan kare ga manchrian mam mujhe manchrian bahut pasand h is liye aap mujhe bataye kaisa hota nuksan karega to main chod doongi manchrian plz plz plz mam reply..........


निशा: प्रीती जी, हां मंचूरियन में अजीनोमोटो, सारी चाइनीज डिश में अजीनोमोटो का प्रयोग होता है, जब तक आप बेबी को फीड कराती है न खायें तो अच्छा है.
shubhangi jain

Mem vinegar kya hota h plz btaiye


 

hema

Really so cool resepi

sahil

In local language we say..ararot....mam ararot and corn flflourflour are same thing


निशा: साहिल जी, अरारोट और कार्न फ्लोर दोनों स्टार्च हैं, लेकिन अरारोट एरोरूट प्लान्ट के जड़ो से बनाया जाता है, इसे व्रत में यूज किया जा सकता है लेकिन कार्न फ्लोर मक्का से बनाया हुआ स्टार्च है.
bibha kumari

thanks


 


sunita

kya corn flour ki jagah besan mila sakte hai


निशा: सुनीता जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट या फिर मैदा से भी काम चलाया जा सकता है, बेसन नहीं डालते.