वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

smita singh
mam manchurion hot jyada hi ghada ho gya aur usme corn pta chal rha tha ki vo dala gya hai chiknai nhi aayi vo kaise aayegi gravi me
निशा: स्मिता जी, सास के लिये कार्न फ्लोर यानि कि कार्न स्टार्च, किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है, पानी में अच्छी तरह घोल कर डालिये और अपने अनुसार जितनी ग्रेवी मंचूरियम में चाहिये, पानी डाल दीजिये, बहुत अच्छी ग्रेवी बनती है.
smita singh
ajinometo aur soya sos dalna jruri hai kya aur hai to kya iski na maujudgi me kuch aur dal skti hu kya iske na dalne se koi effect to nhi hoga na
निशा: स्मिता जी, मंचूरियन में इन दोंनो चीजों का स्वाद होता है, आप इन्हैं बिना डालें बनायें, थोड़ा स्वाद अलग होगा, खाइये और बताइये कि मंचूरियन कैसा लगा, किसी भी रेसिपी को अपने स्वाद के अनुसार बनाया जा सकता है.
priti srivastav
Nisha ji kya pregnant ke baad manchurian kha sakte hai plz reply mam....
निशा: प्रीती जी, आप इसे घर में बनाकर अभी खा सकती हैं, इसमें अजीनोमोटो मत डालिये और खाइये. प्रिग्नेन्सी के बाद अवश्य खाइये.
Mrs.Roushan Hingora
Dear Nisha Mam,kisi Bhi recipe ko download ya save kaisa karte hain.pls reply...
kreeti
kya manchurian balls mei paneer add kr skte h?
priyanka
hlw mam...can we added white flour instead of
corn flour????
निशा: प्रियंका जी, मंचूरियन का सास बनाने के लिये कार्न फ्लोर यूज करेंगे तो ज्यादा अच्छा है क्यों ये 1-2 मिनिट में ही पक कर तैयार हो जाता है.
priyanka chaudhary
what can I do if there is no corn flour and ajino moto ?
pankaj
aaj ghar par manchurian try karunga banakar
akshat
Hello mam
Mam Jo Maine Manchurian banae the vo toh white ho gae the Aur zyaada hard bhi....
aanchal yadav
Nisha ji manchurian ball jyada hi soft ho jate hai ap batayege aisa q hota hai plz
bandana
dear didi .hum used oil ko 2nd time/3rd time use kar sakte hain ya nahin?
i am your big ffffff.....n
निशा: बंदना जी, हां तेल में कुछ भी तलने के बाद उसे छान कर डिब्बे में भर लीजिये, उसे सब्जी बनाने में परांठे बनाने में या फिर से कुछ भी तलने में यूज कीजिये, कोई प्रोब्लम नहीं है. लेकिन बाजार में तेल हमेशा कढ़ाई में जलता ही रहता है, वह तेल हानिकारक हो जाता है.
umesh shahu
esme or koi sabjiya dali ja sakti h
ya paneer ka stamal kiya ja sakta h
निशा: उमेश जी, आप अपने पसन्द की सब्जियां जो चाहें डाल सकते हैं. इसमें पनीर नहीं डाला जाता है.
shreya goel
Thnx mam apki is recepie se meri family bahut happy ho gyi nd u r superb mam ....
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu
Mam cornflour k place pe arrarout ka use kr skte h kya
निशा: रेनू जी हां अवश्य किया जा सकता है.
poonam
Hello Nisha mem
I love cooking ...i am trying to make manchurian first time ...thanks for u r receipe
priya
Mam nice recipe ....but kya cornflour ki jagah ararot use or sakte hy?
निशा: प्रिया जी, अरारोट यूज कर सकते हैं.
jaspreet
your dish is so good but what is ajino moto
निशा: जसप्रीत जी, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है जो चाइनीज रेसिपीज में यूज किया जाता है.
Arvind m
good and very help full
jyoti
Hi,nisha ji.mere manchurian ke balls gravey mein dalne par tutne lagte hai.hard balls nahi banti.bahut soft ho jati hai.aisa kyu hota hai.
निशा: ज्योति जी, मिश्रण में कार्न फ्लोर थोड़ा सा अधिक मिला लीजिए और मंचूरियन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये.
chinky
i love it yaar.
yummyyyyyyyyyyyyyyyyyyy
Harryy
wow.its yummy
Shilpa Joshi
Thanx Madam...
prerna
Waoow it's awesome
suraj nath
Nisha ji ye corn flor kya hota hai.....?
harsharora
THANKS FOR RECIPE
Mumbai Escorts
nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog nice blog
निशा: Mumbai Escorts, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja Kothari
Nisha ji meri kal marriage anniversary thi...to maine ye manchurian banaya aur apne husband ko surprise diya...bahut hi tasty manchurian bane...Thanks nisha maam....
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ragini singh
Waaaaaoooooo Yaaaamyyyy
simarn
dry mnchurian kese bnaye?
shivani agrawl
hii nisha ji..mai manchuriyan try kia hai do bar par hmesha ek prblm jati hai wo ye ki jo balls hai wo andar se kacche reh jate hai and corn flour ka taste jada aata hai aisa q plz btaiye...thank u in advance
निशा: शिवानी जी, कार्न फ्लोर अधिक मात्रा में न डालें, मंचूरियन बाल को देर तक तलें, बहुत अच्छे मंचूरियन बाल बनेंगे.