वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ये अज़ीनो क्या होता है और कॉर्न फ्लोर क्या होता है
निशा: सुदर्शन जी, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, जो चाइनीज रेसिपी में उनका स्वाद बढ़ाने के लिये यूज किया जाता है. कार्न फ्लोर कार्न यानि का मक्के का स्टार्च है. किराना स्टोर पर दोंनो चीज आसानी से मिल जाती हैं.
mam nice recpie plz talk to me
Kya mam Manchurian mein. Ajinomoto dalna jaruri hota hai balls or gravey mein
निशा: संदीप जी, अजीनोमोटो डालना आवश्यक नहीं है, बिना अजीनोमोटो के भी ये बहुत अच्छा बनता है.
nisha ji what is the use of venegar
निशा:विजेता जी, इसमें विनेगर का स्वाद होता है.
what is corn flour or other name
निशा: प्रभाजीत जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Thank you very much Nisha ji,mene Manchurian banaye sabhi ko bahot pasand aaye,or Balls itne soft bane jitne socha bhi nahi tha.Thnx
निशा: कुलदीप जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Wow its amazing nishaji.........now i able to cook manturian .....tnx a lot for this site.....!!!@
Nisha ji please mujhe manchurian ko bilkul soft banane ki tips bataiye.
निशा:कुलदीप जी, सब्जियां उबाल कर अच्छी तरह निचोड़ लीजिये, 3-4 टेबल स्पून कार्न फ्लोर मिलायें, कार्न फ्लोर ज्यादा न मिलायें, बहुत ही साफ्ट मंचूरियन बनते हैं.
Message...
hello mam,i want to know right proportion of soya sauce,chilli sauce and tomoto sauce to use in different dishes
Dear, thank you so much. Just because of your recipe I have became the Deareat of my colleagues' group. Really thanx a lot. Your Way of recipe is super. Anyone can be a good cook with the help of you.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dear mam
Kya ismei ajinomoto dalna zaroori h
निशा: हिना जी, अगर आप अजीनोमोटो नहीं डालना चाहते तो न डाले, बिना इसके भी मंचूरियन अच्छे बनेंगे.
Kya konflour ki jga kuch or dala ja sakta h
निशा: रिशु जी अरारोट डाला जा सकता है.
Mam mai jb bhi manchuriyan bnati hu to test kyo acha nai aata
निशा: पीहू जी, प्लीज वीडियो देखिये, और सारे इन्ग्रीडियेन्ट बराबर मात्रा में डालिये, आप अवश्य स्वादिष्ट मंचूरियन बनायेंगी.
MANCHURIAN BALL BNANE K LIYE KONSA POWDER USE KIYA JATA H YA MISHRAN ME SBI VEGITABLE K SATH KONSA POWDER MIC KIYA JATA H
निशा: सपना जी, कार्न फ्लोर या अरारोट यूज किया जाता है.
Dear mem,
Agr ball crunchy nhi ban rahi h too kya krna chahiye?..plz give me a suggestion.....
निशा: अभिशेक जी, सब्जियों को अधिक न उबालें, उन्हैं क्रन्ची रहने दीजिये, बाइन्डर के रूप में कार्न फ्लोर का यूज कीजिये, अच्छी मंचूरियन बाल बनेंगी.
Hi mam kya ye balls tight hone chahiye
aap ki recipie padhkar aaj manchrian try kia, aafi accha bana lekin Machurian balls kafi tight ho gye the
Your teaching method so good I really impressed
HeIlo mam kya radymad kachup daal sakta ha
I have made so many times the Manchurian gravity as per you but it's not come the test of chines. So how should I make it for the Chines' test.
निशा: श्रुति जी, सोया सास का अपना कलर और स्वाद होता है इसमें, लेकिन अगर नहीं मिल रहा है तब आप बिना सोया सास के बना लीजिये, अच्छा बनेगा.