वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nidhi
Thank you for nice dish

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Asha
Nishaji mene aapki recepie k anusar veg manchurian bnaye . Achhe bne . Apke sikane ka style user friendly he.keep up the good work

निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ragini
I like ur recipe ..its so easy

निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kansara princess
very nice recipe i like this recipe as well as manchurian

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Ria
I learn all veg recipe from Yor making style sach really amazing ....thank u mem I love Yor all new dishes .

निशा: रिया जी, अपने अनुभव शेयर करने के लिए धन्यवाद, ये आपकी मेहनत और लगन ही है जिस कारण आप इतना अच्छा खाना बना रही हैं.
Khyati
Very helpful recipes...

निशा: ख्याति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
smentha kumar
awesome taste and bhaoot acha hai

निशा: समंथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Puja
Nisha mam,
Kya kali mirch jayada parne se agar tikha ho jaye to sugarwater daal kar balance kr sakte hai?

निशा: पूजा जी, आप बदलाव करके देख सकती हैं.
Ansh Pateriya
Nice n useful recipe...
Thank you for telling us this recipe...

निशा: अंश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद
sonal
Kya Manchurian me vegnre milana jaruri hai I mean vegner ka test jaruri hai kya

निशा: सोनल जी, अगर आप न मिलाना चाहें तो नहीं मिलाएं, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
richa
nisha mam....maine aapki recipe se veg manchuriyan banaya...jo meri family ko bahut aacha laga...sabne bahut tarif ki...
so thanks to u mam for giving us very simple n yummy recipes............

निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonal m tak
Nisha mam your all recipes so tasty

निशा: सोनल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
PREETAM
very good bahut accha hai

निशा: प्रीतम जी, धन्यवाद.
shweta singh
Soooò tasty

निशा: श्वेता जी, धन्यवाद.
poonam
mam pls ye कार्न फ्लोर kon sa aata hota hai esko or kya bol sakte hai .

निशा: पूनम जी, कॉर्न फ्लोर को कॉर्न स्टार्च भी कहते हैं. यह आटा नही होता बल्कि मक्की का स्टार्च होता है. यह आपको किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
Ankit jain7582981143
hii, mera naam ankit jain hai, mai jabalpur mai dukaan jamaa raha hu, to chahta k manchuriyan k sath unhe manchuriyan noodals bhi khilau... kya ye possibel hai...
निशा: अंकित जी, आप एसा कर सकते हैं.
Vishakha Dikondwar
Manchurian balls ke andar bilkul crispiness nahi aa raha??? Plz help mam

निशा: विशाखा जी, मन्चूरियन बॉल्स को गरम तेल में धीमी-मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, ये क्रिस्पी बनेंगी.
hemanand singh
Superb I like it so much thank you. I love manchurian

निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja mishra
hello mam ap jo bhi recepie batate h kafhi simple language me batate h ..jo mujhe kafhi pasand h............veg manturian me gravy ke time per cornflour nahi le to besan le sakte h

निशा: पूजा जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट या फिर मैदा से भी काम चलाया जा सकता है. इसमें बेसन नहीं डालते.
Gungun gupta
Thanks! It is very very delicious

निशा: गुनगुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
TARUN JAISWAL
mam isme winager,soya sauce and chilli sauce kitna dalna hai

निशा: तरूण जी, विनेगर 1 छोटी चम्मच, सोया सॉस- 1 से 1.5 छोटी चम्मच और चिल्ली सॉस- 1/2 से 1 छोटी चम्मच डाल सकते हैं.
Shweta
Yummm ...... It's tasty

निशा: श्वेता जी, धन्यवाद.
Naveen
Thanx Nisha ji. Your recipe is very testy

निशा: नवीन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
rdgdsgetg twrwwtwy
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxyyyyyyy44
Vanzara Mukesh Hanumanji
सोया सोस ओर चिलली सोस केसे बनाते है? कुपया बताईए! Thank you.
निशा: वंजारा जी, ग्रीन चिल्ली सास की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं, लेकिन सोया सास आपको किराना शोप पर मिल जायेगा.
CM Magu
Good method
Easy to understand
We are trying in our kitchen
Best wishes &
Regards.

निशा: मगु जी, धन्यवाद.
ashish
Esme kitna fry karna he.?

निशा: आशीष जी, इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय करना है.
ajay kumar
Nisha jee me manchurian sash Ka kalar yellow karna chahta hu?
निशा: अजय जी, मंचूरियन का कलर डार्क होता है क्यों कि इसमें सोया सास और टमाटो सास डाला जाता है, यलो कलर के लिये तो इसमें हल्दी का यूज करना होगा और सोया सास हटाना होगा.
anjali
It is best n simple receipe......I love it

निशा: अंजलि जी, धन्यवाद.
n manher
Manchurian me aginomoto dalana jaruri hai

निशा: मनहीर जी, आप इसके बिना भी मन्चूरियन बना सकते हैं.