वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anjali sharma
this recipe is so nice so yammii and one of my favourite dis.

निशा: अंजलि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia
Hello
Nisha ma'am apki recipes bahut hi wadhiya hoti h or jab bi apki help se mein kuch bnati Hu wo lajawab hota h.
Thank you 100 much

निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
shammi singh panwar
Dearest Mam Your's all Recipes is "TOO GOOD" I want to know how
to make " MOTI PAC SWEET"
Regards

निशा: शम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
rusty mittal
nyc recipe

निशा: रस्टी जी, धन्यवाद.
mukesh dixit
Good suggestions...

निशा: मुकेश जी, धन्यवाद.
Jayshree
Etta lmba step but I like it bhut achche etna tasty food k lia thori mehnt to krni pregi

निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mona
Hlo Nisha ji.. .plz tell me esme vegetables kon kon si use krni hai?? ??

निशा: मोना जी, इसमें आप शिमला मिर्च, गोभी, गाजर, मटर और मौसम के हिसाब से अपनी मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं.
Chhaya Gandhi
Mam namaste.
Jb hum Manchurian balls ka mishran banayge to water mix karna hey kya. Mishran ki consistency kaisi honi chahiye? Plz reply.

निशा: छाया जी, इसमें पानी मिलाने की आवश्यकता नही होती हैं, बस इतना हो जाय कि मंचूरियन बॉल्स अच्छे से बाइन्ड हो जानी चाहिए.
poonam verma
Hello mam...
Mam Maine Jo Manchurian banai thi usme balls andar kacche lag rhe the..plz mam mujhe bataiye ye kaisi tikh banege

निशा: पूनम जी, ये उबली हुई सब्जियों से तैयार होते हैं, कच्चे रहने की गुंजाइश कम रहती हैं. अगर फिर भी अंदर से कच्चे रह रहे हैं, तो आप इन्हें गरम तेल में मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.
rocky
Hello mam Me delhi Me chainice dic lagata hu mam mujhe kuch esha batao ki log kush Ho jay ka ke pls mam.
निशा: रोकी जी, मैं समझ सकती हूँ कि आप अच्छी तरह काम कर रहें हैं, आप खाने में सफाई का पूरा ध्यान रखें, अपने चारों ओर साफ रखें, आपके बर्तन साफ चमकते हुये और सारी चीजें ढकी हुई हों, खाने में किरकिराहट न आये, आप अच्छा काम करेंगे तो लोग अवश्य खुश होंगे, धन्यवाद.
Madhulika
Ur recipes r so easy to make as well as tasty too. Thank you Nisha mam

निशा: मधुलिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
divya shrivastav
Thanks for best recipe

निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
shubham singh
mam agar ham cornflour aur corn starch n use kare to dusara koi upay plese bata dijiye

निशा: शुभम जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट या फिर मैदा से भी काम चलाया जा सकता है.
Shraddha amol nighot
Its very testy, yummy recipe ....im loving it,..

निशा: श्रद्धा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
nisha
Mam ye ajinomoto Kya hota h

निशा: निशा जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है.
sahiba
Kya ap bata sakti h k market momose riceflore k banter h ya only whiteflore k.....
निशा: साहिबा जी, मोमोज मैदा से बनाये जाते हैं.
Anamika
Hello maam how are you, maam muje ye phuchna hai ke grevy wale manchurian kaise bnaye or esme jo onion garlic green chilli add karne hai kya woh hum cut karke dalne jarore hai us hum mixi mai mash karke dal sakte hai.
निशा: अनामिका जी, मंचूरियन में पानी और उसके हिसाब से नमक और दूसरे इन्ग्रीडियेन्ट डाल दिये जायं तब वो ग्रेवी वाले मंचूरियन बन जायेंगे. प्याज और लहसन को मिक्सर में डालकर पीसा जा सकता है.
Sarika
Agar aginomoto nahi dale to manchurian khrab ho jayegaa.

निशा: सारिका जी, ऎसा कुछ भी नहीं होगा. आप बिना अजीनोमोटो के भी बना सकती हैं.
Gudi
Very delicious food

निशा: गुडी जी, धन्यवाद.
Prashant Shukla
yes, I like your youtube Chanel and tips.

निशा: प्रशांत जी, धन्यवाद.
Purnima
What is ajinomoto

निशा: पूर्णिमा जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है. इसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट (monosodium glutamate or MSG) नाम से भी जाना जाता है.
julie
or testi kese ban sakti ha

निशा: जूली जी, आप इसमें अपनी पसंदानुसार सब्जियां डालकर और अपने स्वादानुसार मसालों की मात्रा घटा या बढ़ाकर और स्वादिष्ट बना सकती हैं.
jyoti
hello nisha mam receipe is easy to make thanks for ur yummy ideas

निशा: ज्योति जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
DEEPTI SEN
please recipe give me
babita
Dear mam,
plzz this type taste recipe mail my add
thanku plzz
Your name...
kya ajinomoto dalna jarrori hai

निशा: साहू जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं. इसे बिना अजीनोमोटौ डाले भी बना सकते हैं.
shubhangi
bhot lajwab mnchuriyan hai

निशा: शुभांगी जी, धन्यवाद.
neelu
Ye vinegar Kya hota h

निशा: नीलू जी, यह सिरका होता है.
ranu Singh
Mam your way of recipe talking is very good .

निशा: रानू जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Shrikantbhai
I want use for Khakhara making masala