वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पल्लवी जी, धन्यवाद.
निशा: उषा जी, सोया सास डाला जाता है, लेकिन अगर आप न चाहें तो न डालें.
निशा: श्रेष्ठा जी, इसमें आटा यूज नहीं करते है.
निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता जी, 4-5 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर की आवश्यकता होगी.
निशा: हेमंत जी, अरारोट का उपयोग कर सकते हैं. कार्न फ्लोर और अरारोट दोंनों ही किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं.
निशा: सुनील जी, आप काली मिर्च न डालना चाहें तो नहीं डालें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
tha main thing is the methods are simple and the ingredients are all available at home.. But in tv channels they show all recipes which require costly ingredients which are not possible for common people.
Secondly it is s good website for indian foods.....of all states and regions.
A BIG THANKS AND APPRECIATION TO YOU...NISHA JI....:)
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, आप चीनी न डालें और टमैटो सॉस की मात्रा कम कर दीजिये.
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समृद्धि जी, अरारोट भी डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I always follow you, Whenever I wants to Know about New Recipe. YOU R GREAT
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रिता जी, कोर्न स्टार्च किराना स्टोर से ले सकते हैं, फ्राइड राइस की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसे देख सकते हैं. चायनीज फ्राइड राइस में सोयसास डाला जाता है उससे राइस ब्राउन कलर में बनते हैं.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, सब्जियों में अधिक कार्न फ्लोर मिला दिया जाय तो मंचूरियन बाल्स सख्त हो सकते हैं.
निशा: मंदीप जी, नही उपयोग कर सकते हैं.
thank's
निशा: पूजा जी, अजीनोमोटो एक खास स्वाद का नमक होता है, जिसे खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिये किया जाता है, आम तौर पर यह बडे ग्रोसरी स्टोर्स पर मिल जाता है. यदि यह न मिले तो इसे रहने दीजिये
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गिरिश जी, धन्यवाद.