पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

पोहा (Rice Flacks) से हम पोहा या खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या किसी भी पार्टी में भी परोस सकते हैं.
Read: Poha Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Cutlet
- पोहा (Beaten Rice or Rice Flacks) - 1 कप
- उबले आलू - 2
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- ब्रेड - 3
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Poha Cutlet
सबसे पहले पोहे (Beaten Rice) को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे. आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिये.
मैस्ड आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिये. बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.
ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.
कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिये और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये, बने हुये कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये.

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिये. कटलेट को 15 मिनिट के लिये एसे ही रहने दीजिये कटलेट सैट हो
जायेंगे.
कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है.
सैलो फ्राई करने के लिये समतल कढ़ाई या तवे पर 2 - 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये. तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिये.
धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये.
क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट (Poha Cutlets) तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Poha Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (141)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aunty could you pls share share some dishes with raw bana that doesn't contain bread, soda or baking powder and ofcourse no underground vegetables. Being jains, we don't eat above items.
Also, some sweet dishes without jaggery or sugar (we can use dry dates powder though.
Thnaks
निशा: शबनम जी, आप चाहें तो काली मिर्च का पाउडर या दरदरी कूटी काली मिर्च जैसे चाहें उपयोग कर
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुण जी, बना सकते हैं.
निशा: अनिता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: सिमरन जी, कटलेट्स को अच्छे से बाइन्ड ना किया जाए, या कम गरम तेल में फ्राय करने डाल दिया जाए, तब ऎसा हो सकता है. आप कटलेट्स को अच्छे से बाइन्ड करके गरम तेल में तलिए, ये नही टूटेंगे.
निशा: माया जी, साधारण ब्रेड ही उपयोग करनी है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलबीर जी, इसमें खस के दाने डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूजा जी, बिलकुल कर सकती हैं.
निशा: कविता जी, इसे माइक्रोवेव में नहीं बना सकते हैं.
Mai aapki lazabab recipes ki diwani hu. Mere husband ko khana khane aur banane dono ka bahut shauk h. Wo bhi kuc banane se pehle aapki website zarur dekhte h.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, कोई भी उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: वंशु जी, कार्नफ्लोर कार्न स्टार्च होता है और आसानी से किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: डिम्पल जी, सिंपल ब्रेड क्रम्बल करके डालनी है.
Thanks Nisha ji
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नयना जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलबीर जी, कार्न फ्लोर मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
My wife is done. Your method is too short and easy
Its so yummy .......... Thanks
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.