पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

पोहा (Rice Flacks) से हम पोहा या खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या किसी भी पार्टी में भी परोस सकते हैं.
Read: Poha Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Cutlet
- पोहा (Beaten Rice or Rice Flacks) - 1 कप
- उबले आलू - 2
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- ब्रेड - 3
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Poha Cutlet
सबसे पहले पोहे (Beaten Rice) को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे. आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिये.
मैस्ड आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिये. बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.
ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.
कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिये और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये, बने हुये कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये.

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिये. कटलेट को 15 मिनिट के लिये एसे ही रहने दीजिये कटलेट सैट हो
जायेंगे.
कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है.
सैलो फ्राई करने के लिये समतल कढ़ाई या तवे पर 2 - 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये. तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिये.
धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये.
क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट (Poha Cutlets) तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Poha Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (141)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका, पोहा, कच्चा नहीं लगेगा, पोहा उबले हुये चावल से तैयार होता है.
निशा: नितिन, ब्रेड को बड़े टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में डालिये, और बारीक पीस लीजिये.
Maine apke bahut se recipes dekhi hai ab tak.... aur sare ke sare bahut he achche hai. Main ek recipy ko 2-3 sites pe dekhti thi aur aur aaj tak me subse badiya apka he lagta hai :) isliye ab sirf apke he recipes dekhti hoon :)
Apki bataye hue ingredients bhi huemsha simple aur asani se milne vali rahti hai... aur apke batane ka tarika toh bahut he achcha hai... jisse koi bhi doubt he nahi rahta... jis chij me doubt rahe aap use bakhubi explain karti hai.
Thanks a lot for all your recipes and guidance :)
निशा: तनुश्री, धन्यवाद.
thanks
amit chauhan
9690921333
निशा: अमित हम अभी आपके लिये जल्दी ही मशरूम बोन्डा अपलोड करेंगे.
infact all the recipes are too good... i try different recipes from yr site at least 3-4 times in a week... basically yr way of cooking delicious food is awesome... thanks for everything and keep on posting mouthwatering recipes....
Regards
निशा: वन्दू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कर सकते हैं लेकिन उसका रंग और स्वाद थोड़ा अलग रहेगा.
very nice recipe n very tasty recipe thanxxx
If add matar/carrot/french beans/patta gobi can increase nutritional value....
Aapki recipe bohot acchi he, mai jarur try karunga, par ek confusion he
Isme aalu ubal (boil) ke use krna he kya ?
निशा: आशिश, जी हां आलू उबाले हुये ही लेने हैं, धन्यवाद.
निशा: वैशाली, आप किसी भी तरह से कटलेट बनाइये, दोनों ही तरीके से अच्छे कटलेट बनते हैं और अच्छी अन्दर तक अच्छी तरह सिके हुये, धन्यवाद.