पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

📅 5 मई 2012 👁 6.2 लाख बार देखी गई 💬 141 कमेंट ★ 3.3 (8213)


पोहा  (Rice Flacks) से हम  पोहा या खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या  किसी भी  पार्टी में भी परोस सकते हैं.

Read: Poha Cutlet Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Cutlet

  • पोहा (Beaten Rice or Rice Flacks)  - 1 कप
  • उबले आलू - 2
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • ब्रेड - 3
  • मैदा  - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Poha Cutlet

सबसे पहले पोहे (Beaten Rice) को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे.  आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिये.
मैस्ड आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिये. बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.

ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.

कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिये और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये, बने हुये कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये.

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिये. कटलेट को 15 मिनिट के लिये एसे ही रहने दीजिये कटलेट सैट हो
जायेंगे.

कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है.

सैलो फ्राई करने के लिये समतल कढ़ाई या तवे पर 2 - 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये. तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिये.

धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये.
क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट (Poha Cutlets) तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Poha Cutlet Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (8213 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (141)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rupali
wwwwwoooooooooooowwwwwwwwwww very nice and i am so happy to eat the poha
Kajal Dwivedi
Firstly, thanks for this recipe......... You are like our sustainer, day to day we get a lot of recipes from you.I become very happy when My mother make different things day by day. THANKS TO U AGAIN..........
निशा: काजल, धन्यवाद.
anjali
nisha mam kya aap muje hot dog ki recipe bata sakte ho jo street corner pr milte hai thanku.....

निशा: अंजली, मैं कोशिश करूंगी.
princess ankita
bn gya .nisha d.........mst lg rha hai meri sis ke haatho ka bna ....♥☻ it 2 mch.....tnks 4 postng dis recipe
निशा: अंकिता, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
princess ankita
meri sis aaj ese bnane vaali hai.....jb bn jaega 2o mai phr se cmmnt karungi ki uska taste kaisa hai....
sonal jain
so nice recipees...

thanks Nisha ji.
alka
kya hum is cutlet ko microwave mein grill bhi kar sakte hain???
निशा: अल्का, कटलेट तवा और पैन में ही अच्छे बनते हैं.
khan shabana
aap ki recepie bhot acchi hoti hai,main ise ghar pe try karungi.lekin agar zyada oil me fry karein tutega to nahi.thank u
.

निशा:
शवाना, तेल अच्छी तरह गरम हो कटलेट तभी डालिये, कटलेट बहुत अच्छे बनेंगे.
vineeta
Awesome recipe. apki site ki ek sabse achi baat ye hai ki sare ingredients ghar me hi mil jate hain.
i wil definitely try this. thnx nisha ji :)
meenakshi
it's looking very delicious. i will try it definitely
pinki
nice receipe thanx i will try
Sujata
Mouthwatering, crispy and utterly delicious Poha cutlet. Thanks for the recipe
Rashmi
oh these Poha Cutlet look wonderful and like they have a nice flavor!
Aparna Rao
We add rice flour and little yogurt in this recipe but your method looks a little bit easier. Thanks Nisha Madhulika
Anuradha
Woww Poha cutlet looks so yummy