पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

पोहा (Rice Flacks) से हम पोहा या खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या किसी भी पार्टी में भी परोस सकते हैं.
Read: Poha Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Cutlet
- पोहा (Beaten Rice or Rice Flacks) - 1 कप
- उबले आलू - 2
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- ब्रेड - 3
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Poha Cutlet
सबसे पहले पोहे (Beaten Rice) को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे. आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिये.
मैस्ड आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिये. बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.
ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.
कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिये और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये, बने हुये कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये.

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिये. कटलेट को 15 मिनिट के लिये एसे ही रहने दीजिये कटलेट सैट हो
जायेंगे.
कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है.
सैलो फ्राई करने के लिये समतल कढ़ाई या तवे पर 2 - 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये. तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिये.
धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये.
क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट (Poha Cutlets) तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Poha Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (141)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hi nishaji,I like u r recepies, I always trying them.
Thank you for the recepies
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Oh thanks nisha g.....nyc recipe, I will try
Awesome recipe very tasty less oily healthy
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Poha Cutlet RECIPE ME BRED KA CHURA DALNA JARURI H KYA PLEASE ANSWER ME.
THAKNS
thnk u soo much Nisha ji
निशा: सिर्भी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: हरजीत जी, कटलेट माइक्रोवेव में नहीं बनाये जा सकते.
निशा: अल्का जी, ब्रेड क्रम्ब्स सबसे अच्छे होते हैं, आप कटलेट को सूजी में भी लपेट सकती हैं.
निशा: रुपिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधीर जी मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
निशा: आकांक्षा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनूजा जी, मैदा के बराबर पानी मिला कर चिकना घोल बना लीजिये, दिये गये इन्ग्रीडियेन्ट लीजिये और इसी विधि से बनाइये, कटलेट नहीं टूटेंगे.
I tried making Poha cutlet. Shallow fried ones were very soft inside. Is that how it should be? I didn't like that texture so deep fried them. They disintegrated in the oil. Very unhappy with this.
-Anu
निशा: अनु, कटलेट को मैदा के घोल में भिगोया है और ब्रेड क्रम्बस में लपेटा है, कटलेट ऊपर से एकदम क्रन्ची और बहुत ही अच्छे बनते है, कम गरम तेल में तलने के लिये डालने से ये बिखर सकते हैं.
निशा: निशु,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिभा, ब्रेड क्रम्बस कटलेट पर लगाकर तलने से वे क्रिस्पी बनते हैं, अगर आप ब्रेड डालना नहीं चाहते तो नहीं डालें, ब्रेड डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: रिचा, जी हां अवश्य रखे जा सकते हैं.
thanks for nice recipe
निशा: अदित्य, पोहा बनाना सबसे आसान है, लेकिन हाथ को बचाकर पोहा बनायें, मुझे दुख हो रहा है हाथ की केयर कीजिये वह जल्दी ही ठीक हो जायेगा, धन्यवाद.