पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

पोहा (Rice Flacks) से हम पोहा या खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या किसी भी पार्टी में भी परोस सकते हैं.
Read: Poha Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Cutlet
- पोहा (Beaten Rice or Rice Flacks) - 1 कप
- उबले आलू - 2
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- ब्रेड - 3
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Poha Cutlet
सबसे पहले पोहे (Beaten Rice) को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे. आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिये.
मैस्ड आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिये. बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये.
ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.
कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिये और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये, बने हुये कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये.

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिये. कटलेट को 15 मिनिट के लिये एसे ही रहने दीजिये कटलेट सैट हो
जायेंगे.
कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है.
सैलो फ्राई करने के लिये समतल कढ़ाई या तवे पर 2 - 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये. तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिये.
धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये.
क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट (Poha Cutlets) तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Poha Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (141)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजश्री जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, सूजी यूज कर सकते हैं.
this website added a new masala in my life,..
i tried this..my family loved it....
thnku anty...:-)
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
brade ki jgah ese suzi ya sewai se chipka sakte h?
thanks
निशा: सुनीता, जी हां एसा भी कर सकते हैं.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank You.
निशा: नीलिमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज, मैं कोशिश करूंगी.
its owsome
meri wife pyaj nahi khati he isliye bada pareshan rahta tha use apne hatho se banaker khilane ke liye thanx for matar paneer and poha cutlet
may god bless u i pray for u r sucess
निशा: पवन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुक्ति,ब्रेड क्रम्बस की जगह सूजी यूज की जा सकती है.
निशा: नीतू, कटलेट को ठंडे तेल यानि कि कम गरम तेल में डालने से बिखर सकते हैं, कृ्पया आप वीडियो देखिये, और सारी सावधानियां रखते हुये कटलेट बनाइये, कटलेट नहीं फटेंगे.
निशा: प्रियंका, पोहा तलने में पोहा फूले हुये क्रिस्प हो जाते हैं.
thx alot
my husband love dis recipe so much.Its really very tasty & easy too.
thanku so much.