पकोड़े की कढ़ी - Besan Kadhi Recipe - Pakoda Kadhi recipe

सब्जियाँ और दालें करीब करीब हम रोजाना ही खाते हैं, जब कुछ अलग खाने को मन करता है तो हम कढ़ी (Dahi Besan Kadi) बनाते हैं. कढ़ी कई प्रकार की होती है. पकोड़े की कढ़ी प्रमुख है. यह उत्तर भारत में बनाई जाती है.आज प्रस्तुत है, बेसन कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakoras Recipe ). इसे आप रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते हैं.
Read this recipe in English - Besan Pakoda Kadhi recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadi
- बेसन - 200 ग्राम( 1.5 कप)
- खट्टा दही - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल —1 टेबल स्पून
- हींग —1-2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच .
- नमक —1 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 2 या 3 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
- पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Besan Pakoda Kadi
कढ़ी बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, पानी की सहायता से बेसन का गाढ़ा घोल बना लीजिये. बेसन के घोल को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. फैंटे गये घोल को दो बराबर भागों में बाँट लीजिये.
1. पकौड़ियों के लिये.
कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6 या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).
इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लीजिये.
2. कढ़ी के घोल के लिये.
दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल दीजिये, तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दीजिये, जीरा ब्राउन हो जाने पर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये, मसालें में दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाय. घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दीजिये और चमचे से चलाते जायं, कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये, चमचे से कढ़ी को लगातार चलाना बन्द कर दीजिये. कढ़ी को 12-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनिट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है. पकोड़े की कढ़ी बन चुकी है.
कढ़ी (Punjabi Kadi with Pakora) तैयार है. कढ़ाई से कढ़ी को प्याले में निकाल लीजिये. कटे हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. पकोड़े की गरमा गरम कढ़ी को चावलों के साथ, या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
नोट:
आपको तीखा खाना पसन्द है तब आप छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, आग बन्द कर दीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. इस बघार को प्याले में भरी कढ़ी के ऊपर डालिये. आपके लिये पकोड़े की तीखी कढ़ी तैयार है.
पांच सदस्यों के लिये, समय - 1 घंटा
कमेंट (251)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शोर्या जी, पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी पर ही तो आप कमेन्ट कर रही है, प्लीज आप इसे बनाकर देखिये, आपको बहुत पसन्द आयेगी.
Can you please give the proportion to make kadhi only. how much besan needed for how much dahi.
Aap ki kadhi looks so yummy
thanks
NKM
निशा: निर्मल जी, 200 ग्राम बेसन है, आधा बेसन की पकोड़ी तैयार करनी है, और 400 ग्राम दही है, जिसमें आधा बेसन घोल कर कढ़ी बनानी है, ट्राई प्लीज आप अच्छी कढ़ी बनायेंगे.
निशा: अंजली जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: भुवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnkuuu...
निशा: लक्ष्मी जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jin logo ko pakodi k hard hone ki problem hai unke liye ek simple si tip:
Pakodi k ghol me thoda sa eno powder milakar fetne k baad pakodiya bahut hi soft aur tasty banti hai...
निशा: सोनियां जी आप सही कह रहीं हैं, एसा किया जा सकता है.
निशा: पल्लवी जी, कढ़ी को उबाल आने के बाद 12-15 मिनिट तक धीमी गैस पर उबालते हुये पकाया जाता है, कढ़ी को खट्टी स्मैल नहीं रहती, बहुत अच्छी बनती है.
... this is very nice Maza aa gaya
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीत जी, कढ़ी में थोड़ा दही और फैंट कर डाला जा सकता है और कढ़ी को अच्छी तरह उबाल आने के बाद 15 मिनिट तक धीमी आग पर उबलने दीजिये, हल्दी का स्वाद अच्छा हो जायेगा.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, कढ़ी खट्टे दही से ही बनती है, ढोकला भी बनाया जा सकता है.
निशा: debjani jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती, कढ़ी का वीडियो देखिये और कढ़ी बनाइये बहुत आसान है, आप अवश्य बना लेंगी.
निशा: इंदू जी, दही को नार्मल तापमान पर होना चाहिये, दही को सब्जी में थोड़ा थोडा डालें और सब्जी को चमचे से चलाते रहें, सब्जी को जब तक चमचे से चलायें जब तक कि सब्जी में अच्छी तरह उबाल नहीं आ जाता, दही नहीं फटेगा.
kadhi banane me lag bhag kitna samya lagta h me kadhi banana nahi janta hu plz halp me
निशा: अमित अगर आप 4-5 लोंगों के लिये कढ़़ी बना रहे है तब इसमें लगभग 1 घंटा लग जाता है.
निशा: पूजा, कढ़ी गाढ़ी लग रही हैं तो उसी समय चलाते हुये थोड़ा और पानी डालकर उबाल आने तक पका लीजिये, या बाद पहले पानी में उबाल आने दीजिये और कढ़ी डालकर चलाते हुये उबाल आने तक पका लीजिये.
निशा: तृ्प्ति जी हम जब भी मीटिंग रखेंगे, वेबसाइट पर अवश्य लिखेंगे, आपको बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति मैं भी आप सभी से मिलना चाहती हूँ, लेकिन मैं मीटिंग के लिये कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.