पकोड़े की कढ़ी - Besan Kadhi Recipe - Pakoda Kadhi recipe

सब्जियाँ और दालें करीब करीब हम रोजाना ही खाते हैं, जब कुछ अलग खाने को मन करता है तो हम कढ़ी (Dahi Besan Kadi) बनाते हैं. कढ़ी कई प्रकार की होती है. पकोड़े की कढ़ी प्रमुख है. यह उत्तर भारत में बनाई जाती है.आज प्रस्तुत है, बेसन कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakoras Recipe ). इसे आप रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते हैं.
Read this recipe in English - Besan Pakoda Kadhi recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadi
- बेसन - 200 ग्राम( 1.5 कप)
- खट्टा दही - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल —1 टेबल स्पून
- हींग —1-2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच .
- नमक —1 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 2 या 3 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
- पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Besan Pakoda Kadi
कढ़ी बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, पानी की सहायता से बेसन का गाढ़ा घोल बना लीजिये. बेसन के घोल को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. फैंटे गये घोल को दो बराबर भागों में बाँट लीजिये.
1. पकौड़ियों के लिये.
कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6 या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).
इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लीजिये.
2. कढ़ी के घोल के लिये.
दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल दीजिये, तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दीजिये, जीरा ब्राउन हो जाने पर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये, मसालें में दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाय. घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दीजिये और चमचे से चलाते जायं, कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये, चमचे से कढ़ी को लगातार चलाना बन्द कर दीजिये. कढ़ी को 12-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनिट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है. पकोड़े की कढ़ी बन चुकी है.
कढ़ी (Punjabi Kadi with Pakora) तैयार है. कढ़ाई से कढ़ी को प्याले में निकाल लीजिये. कटे हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. पकोड़े की गरमा गरम कढ़ी को चावलों के साथ, या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
नोट:
आपको तीखा खाना पसन्द है तब आप छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, आग बन्द कर दीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. इस बघार को प्याले में भरी कढ़ी के ऊपर डालिये. आपके लिये पकोड़े की तीखी कढ़ी तैयार है.
पांच सदस्यों के लिये, समय - 1 घंटा
कमेंट (251)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकित जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे बेहद खुशी है कि आपको भी कुकिंग में रुचि आने लगी. आपको मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं.
Plz bata dijiye
निशा: मेघा जी, कढ़ी बनाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल होता है. मीठे दही से कढ़ी नही बनाई जाती, यदि आप मीठा दही फुल क्रीम दूध से जमे दही को कह रहे हों तब आप उससे कढ़ी बना सकते हैं.
निशा: शैफाली जी, आप पिसी इलाइची या सौंफ डाल दीजिए, जले की हल्की सी स्मैल कम हो जाएगी. अगली बार, आप जब भी कढ़ी बनाएं, तो इसे बीच-बीच में लगातार चलते हुए बनाइए और ध्यान रखिए कि तले पर कढ़ी लगे ना.
निशा: रीनू जी, लड्डू बनाने के लिए सही मात्रा में घी लेकर बेसन भूनिए, घी अधिक होने पर घी बेसन से अलग हो जाता है उसे निकाल सकते हैं, और बेसन के हल्का गरम रहने पर ही बूरा(तगार) मिलाइए, मिश्रण गीला भी नही होगा और लड्डू सोफ्ट भी बनेंगे. मिश्रण गीला हो गया है आप मिश्रण को 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, और बाद में लड्डू बना लीजिये, अगर बेसन जला या कच्चा नहीं है तो एसा हो ही नहीं सकता है कि लड्डू स्वादिष्ट न हों, बताइये अवश्य कि लड्डु कैसे बने.
Thanks
निशा: द्रोनील जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महर जी, धन्यवाद.
निशा: वसुंधरा जी, कढ़ी खट्टे दही से बनाई जाती है, इसके लिए ज़रूरी नही कि आप ताजा दही लें.
hai app ki ... i love kadi pakuda ... miane khud banane ki try kiya......once again thank you
निशा: एम.डी़ जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हुसैन जी, तड़का लगाने की विधि रैसिपी के अंत में नोट में दी गई है़,उसे आप देख सकते हैं.
निशा: वरखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अकांक्षा जी, पकोड़े के घोल को ज्यादा गाढ़ा न रखें, 4-5 मिनिट तक अच्छी तरह फैट लें, पकोड़े अच्छे नरम क्रिस्पी बनते हैं
Thankyou so much.
निशा: रूबी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेनजिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar kadhi bahut jyada khatti ho jaye to kya kare.
Tadka lagane ke baad bhi. Koi aisa upay hai jisase kadhi ke khattepan ko cut kiya ja sake
Plz help
निशा: रंजू जी, फिर से तड़का जिसमें थोड़ी हरी मिर्च और लाल मिर्च यूज कर लीजिये, इससे कढ़ी के स्वाद में बैलेन्स आ जायेगा और बहुत अधिक खट्टी होने पर पानी में थोड़ा बेसन घोल कर अच्छी तरह उबाल कर नमक एडजैस्ट करते हुये कढ़ी में डाल कर मिला सकते हैं, कढ़ी कम खट्टी हो जायेगी.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, आधी मात्रा का उपयोग कीजिए और लहसुन को मसाला तड़कते समय उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेशवती जी, हरा धनिया सुगंध और स्वाद को बढा़ने वाला होता है.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, आप इसमें नीबू का रस डाल सकती है, कढ़ी तुरन्त खट्टी हो जायेगी.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, जीरा के साथ हींग डालकर तड़क लीजिए इसके बाद प्याज भून कर कढी़ बना लीजिए.
l m making kadhi by your recipe..
it was so amazing...
thank u for suggestion...
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनोज जी, कढ़ी के बहुत अधिक खट्टा होने पर, 1 टेबल स्पून में 2-3 टेबल स्पून बेसन हल्का सा भूने और 2 कप पानी में पकायें 7-8 मिनिट पकायें, स्वादानुसार नमक और लालमिर्च डालें, कढ़ी में मिलायें और परोसे.
निशा: सुरभी जी, आप इसमें थोडा़ पानी और थोडी़ सी चीनी मिला सकती हैं.