पकोड़े की कढ़ी - Besan Kadhi Recipe - Pakoda Kadhi recipe

सब्जियाँ और दालें करीब करीब हम रोजाना ही खाते हैं, जब कुछ अलग खाने को मन करता है तो हम कढ़ी (Dahi Besan Kadi) बनाते हैं. कढ़ी कई प्रकार की होती है. पकोड़े की कढ़ी प्रमुख है. यह उत्तर भारत में बनाई जाती है.आज प्रस्तुत है, बेसन कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakoras Recipe ). इसे आप रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते हैं.
Read this recipe in English - Besan Pakoda Kadhi recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadi
- बेसन - 200 ग्राम( 1.5 कप)
- खट्टा दही - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल —1 टेबल स्पून
- हींग —1-2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच .
- नमक —1 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 2 या 3 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
- पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Besan Pakoda Kadi
कढ़ी बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, पानी की सहायता से बेसन का गाढ़ा घोल बना लीजिये. बेसन के घोल को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. फैंटे गये घोल को दो बराबर भागों में बाँट लीजिये.
1. पकौड़ियों के लिये.
कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6 या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).
इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लीजिये.
2. कढ़ी के घोल के लिये.
दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल दीजिये, तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दीजिये, जीरा ब्राउन हो जाने पर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये, मसालें में दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाय. घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दीजिये और चमचे से चलाते जायं, कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये, चमचे से कढ़ी को लगातार चलाना बन्द कर दीजिये. कढ़ी को 12-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनिट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है. पकोड़े की कढ़ी बन चुकी है.
कढ़ी (Punjabi Kadi with Pakora) तैयार है. कढ़ाई से कढ़ी को प्याले में निकाल लीजिये. कटे हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. पकोड़े की गरमा गरम कढ़ी को चावलों के साथ, या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
नोट:
आपको तीखा खाना पसन्द है तब आप छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, आग बन्द कर दीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. इस बघार को प्याले में भरी कढ़ी के ऊपर डालिये. आपके लिये पकोड़े की तीखी कढ़ी तैयार है.
पांच सदस्यों के लिये, समय - 1 घंटा
कमेंट (251)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेसिपी में दी हुई सामग्री को आप आधा कर लीजिए तो वह 2 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
निशा: रेसिपी में दी हुई सामग्री को आप आधा कर लीजिए और विधि अनुसार बना लीजिए.
निशा: नीलम जी, बेसन का घोल थोड़ा गाढ़ा रखें, और अच्छी तरह फैंट कर 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, घोल को फिर से फैंटे और पकोड़े बनायें, अच्छे फूले फूले पकोड़े बनेंगे.
M jo kadhi bnati hu uske pakaude kde rhte or mp ki ek dish h rasach ki kadhi wo kaise bnegi plz mujhe btao didi
निशा: प्राची जी, बेसन के घोल को थोड़ा गाढ़ा बनायें, खूब फैंटे और 15-20 मिनिट रखा रहने दें, अब फिर से फैंट कर, पकोड़े बनायें बहुत अच्छे फूले हुए पकोड़े बनेंगे और ये कढ़ी में जाकर एकदम सोफ्ट हो जायेंगे.
निशा जी नमस्ते निशा जी आपने जो पकोड़े बनाने की विधि लिखी है पकोड़े वाले बेसन मेँ कोई भी मसाला आपने नहीँ डाला कृपया इसके लिए स्पष्ट करेँ dhanyavad
निशा: विपन जी, कढ़ी के लिये पकोड़े बिना मसाले के ही बनाये जाते है, जब ये कढ़ी में जाते हैं, तब कढ़ी से मसाला एब्जोर्ब कर के बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं.
I loved ur receipe mam....
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for telling us so easy way of making kadhi .I'm gonna try this tommorrow
Nisha ji me jab bhi khadi banati hu vo chikni or test me itni acchi nai lagti vo dahi ki khadi banati hu aap batai ki dahi kaisa hona chahiye me packet vala dahi use karti hu ya bhir me chanch ki khadi banau to kaisa rahega please suggest.
निशा: क्रतिका जी, इस बार छाछ से कढ़ी बनायें और अवश्य बतायें कि कैसी बनी?
Kadi bnne ke baad kuch log uske uper se ek tadka orr dallte hai alag se bna ke usme sirf laal mirch nahi hoti kafi kuch hota hai vo kaise lgega ......?
निशा: यश जी, तड़के में जीरा और लालमिर्च, और करी पत्ता भी डाले जा सकते हैं.
I love khadi like as gorgeous test
Hello nisha ji.... I like ur website very much.... Mujhe apse ye puchna hai ki Kya Kadi me lehsun aur pyaz ko use kar skate Hain? Thanks
निशा: कविता जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Main pahli bar kadi banane ja raha hu plz mere liye or meri kadi k liye duaa karna thanks nisha ji
निशा: हबीब जी आप अच्छी कढ़ी बनायेंगे, धन्यवाद.
THANKYOU SO MUCH FOR THIS RECEIPY.THANKS A LOT.
Plz aap mujhe ye btaiye k agr kadi jada khatti ho to uske khatte pan ko kaise km kr sakte hain
निशा: लिपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, कढ़ी में उबाल आने के बाद उसे 20 मिनट तक पकने दीजिये, और कढ़ी में बाद में तड़का लगा दीजिये, बहुत अच्छी कढ़ी लगेगी.
its my thinking