स्वीट कार्न ढोकला | Makai ka Dhokla Recipe | Sweet Corn Dhokla recipe

📅 18 जनवरी 2012 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.6 (4949)


स्वीट कार्न ढोकला (Sweet Corn Dhokla) कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है.  इसे (Makai ka Dhokla) आप सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते या छुट्टी के दिन के स्पेशल नाश्ते में बना कर खा सकते हैं.

Read: Sweet Corn Dhokla Recipe in English 

Ingredients for Makai ka Dhokla

  • स्वीट कार्न - 2
  • सूजी (रवा) - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • नीबू - 1
  • ईनो पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 10 - 12 पतले पतले काट लीजिये
  • हरी मिर्च - 1-2 लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुये काट लीजिये
  • हरा धनियां  - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

How to make Sweet Corn Dhokla

दही को फैट लीजिये, सूजी को दही में अच्छी तरह मिलाकर रख दीजिये.

स्वीट कार्न को कद्दूकस करके, क्रीम तैयार करलीजिये. दही सूजी के घोल में स्वीट कार्न क्रीम, नमक और अदरक पेस्ट डालकर मिला लीजिये, मिश्रण में नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, तब तक ढोकला पकाने के लिये तैयारी करते हैं.

ढोकला पकाने के लिये एक एसा बर्तन लीजिये, जिसके अन्दर ढोकला की थाली रखी जा सके, बर्तन में 2 1/2 कप पानी डाल कर गरम करने रख दीजिये, पानी में एक जाली स्टैन्ड भी रख दीजिये जिसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख देंगे, बर्तन को ढक्कन से ढक दीजिये ताकि भाप जल्दी से बनने लगे.

थाली में तेल डालकर चिकना कीजिये.

मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर मिलाइये, जैसे ही एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चिकनी थाली में डाल दीजिये. पानी में भाप बनने लगी है, थाली को बर्तन की जाली स्टैन्ड पर रखिये और ढककर ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये, एक बार भाप बनने लगे तब गैस को इतना कम कर दीजिये कि बर्तन में भाप बनती रहे.

20 मिनिट बाद ढोकला को खोलिये और चैक कीजिये, ढोकला में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं, ढोकला का मिश्रण उससे चिपकता नहीं है, तब ढोकला पक गया है.

ढोकला को थोड़ा ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से अलग करके थाली से किसी दूसरी प्लेट में निकाल लीजिये, ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द टुकड़े में काट लीजिये, और अब तड़का लगाइये.

तड़का
छोटे पेन में तेल गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनिये, और इस तड़के को चम्मच से ढोकला के ऊपर सारे तरफ डालिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर सजा दीजिये.

स्वादिष्ट स्वीट कार्न ढोकला (Sweet Corn Dhokla) तैयार है, हरे धनिये की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

अन्य ढोकला रेसिपीज

Sweet Corn Dhokla recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4949 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

seema
sweet corn ki bajay hum makki ka aata bhi use kar sakta hai
neha agrawal
nisha ji sweet corn kon sa use krna hai ?hum to frozen wala corn use karte hai...frozen corn use krna hai to kitna use kare...??


निशा: नेहा, इसमें हमने स्वीट कार्न यूज किये हैं, उससे क्रीम निकाल कर ढोकला बनाया है, आप फ्रोजन स्वीट कार्न के दाने को पीस कर भी ढोकला बना सकते हैं, लेकिन दानों से पिसे हुयी क्रीम में फाइबर होते हैं.