स्वीट कार्न ढोकला | Makai ka Dhokla Recipe | Sweet Corn Dhokla recipe

स्वीट कार्न ढोकला (Sweet Corn Dhokla) कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है. इसे (Makai ka Dhokla) आप सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते या छुट्टी के दिन के स्पेशल नाश्ते में बना कर खा सकते हैं.
Read: Sweet Corn Dhokla Recipe in English
Ingredients for Makai ka Dhokla
- स्वीट कार्न - 2
- सूजी (रवा) - 1 कप
- दही - 1 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- नीबू - 1
- ईनो पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10 - 12 पतले पतले काट लीजिये
- हरी मिर्च - 1-2 लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुये काट लीजिये
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
How to make Sweet Corn Dhokla
दही को फैट लीजिये, सूजी को दही में अच्छी तरह मिलाकर रख दीजिये.
स्वीट कार्न को कद्दूकस करके, क्रीम तैयार करलीजिये. दही सूजी के घोल में स्वीट कार्न क्रीम, नमक और अदरक पेस्ट डालकर मिला लीजिये, मिश्रण में नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, तब तक ढोकला पकाने के लिये तैयारी करते हैं.
ढोकला पकाने के लिये एक एसा बर्तन लीजिये, जिसके अन्दर ढोकला की थाली रखी जा सके, बर्तन में 2 1/2 कप पानी डाल कर गरम करने रख दीजिये, पानी में एक जाली स्टैन्ड भी रख दीजिये जिसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख देंगे, बर्तन को ढक्कन से ढक दीजिये ताकि भाप जल्दी से बनने लगे.
थाली में तेल डालकर चिकना कीजिये.

मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर मिलाइये, जैसे ही एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चिकनी थाली में डाल दीजिये. पानी में भाप बनने लगी है, थाली को बर्तन की जाली स्टैन्ड पर रखिये और ढककर ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये, एक बार भाप बनने लगे तब गैस को इतना कम कर दीजिये कि बर्तन में भाप बनती रहे.
20 मिनिट बाद ढोकला को खोलिये और चैक कीजिये, ढोकला में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं, ढोकला का मिश्रण उससे चिपकता नहीं है, तब ढोकला पक गया है.
ढोकला को थोड़ा ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से अलग करके थाली से किसी दूसरी प्लेट में निकाल लीजिये, ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द टुकड़े में काट लीजिये, और अब तड़का लगाइये.
तड़का
छोटे पेन में तेल गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनिये, और इस तड़के को चम्मच से ढोकला के ऊपर सारे तरफ डालिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर सजा दीजिये.
स्वादिष्ट स्वीट कार्न ढोकला (Sweet Corn Dhokla) तैयार है, हरे धनिये की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nishaji kya ham suji k jagah besan ka use kar sakte he?
निशा: भावी जी,बेसन भी यूज कर सकते हैं.
निशा: कृ्तिका जी, कार्न काव को कद्दूकस कीजिये, नरम दाने का भाग, क्रीम के रूप में थाली में आ जाता है, तो सारे कार्न काव को कद्दूकस करके क्रीम तैयार कर लीजिये.
निशा: अनुराधा जी, कार्न मील से ढोकला बनाया जा सकता है, लेकिन ये ढोकला स्वीटकार्न से बना है, दोंनो के स्वाद में और टेक्स्चर में थोड़ा फरक रहेगा.
निशा: kalyji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नैना, बेसन या सूजी का ढोकला बना सकती है.
निशा: रमेश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, इन्ग्रीडियेन्ट बदलने से स्वाद और टैक्स्चर दोनों बदल जाते हैं.
निशा: निधि, ढोकला में तड़का के पानी में 2 छोटी चम्मच सुगर डाल सकते हैं.
निशा: कंचन बैटर थोड़ा पतला हो तो भी ढोकला स्पंजी नहीं होता.
निशा: पिंकी ये स्टेन्ड बर्तन वाले की दुकान पर मिल जाता है, या इसकी जगह को 1 इंच ऊंची प्लेट भी रख सकते हैं.
निशा; संध्या, गैस ज्यादा कम नहीं करनी है, क्यों कि पानी में उबाल हमेशा बना रहना चाहिये, ढोकला भाप में पक रहा है, लेकिन अगर पानी बहुत तेज उबल रहा है, तो गैस को इतना कम कर दीजिये कि पानी उबल कर बर्तन से बाहर न निकले.
निशा: आप ढोकला बनाने वाले बर्तन में तेल की परत फैला लीजिये
Lot a thanks
निशा: वैशाली, जी हां कर सकते हैं.
I saw your recipe for sweet corn dhokla. I have tried it and it was very nice. In fact hume aaj tak rava dhokla ke bare me pata nahi tha. thankyou bahut achcha ban. :)
निशा: अर्चना, डाल सकते हैं, लेकिन दोनों के स्वाद और टैक्स्चर अलग रहेंगे.
Thanks.
निशा: पिन्की, बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच ले लीजिये.
Today I had sum Russian guests at home. I decided to make these dhoklas and the beans stir-fry dish you had published earlier. Yummmmm.. Guests were totally licking their fingers. Their little daughter liked beans dish very much. The lady took recipe from me as if I Cook these dishes on regular basis. ;) But a big thanks to you.
Regards,
Garima
निशा: गरिमा, धन्यवाद.