नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वीटी, आप देख पा रही हैं कि नीबू का छिलका गल गया है, नीबू की वैरायटी का फरक हो सकता है. आप अचार बना लीजिये.
निशा: पूजा, जी हां सही कहरही है.
निशा: पायल, ये प्रोब्लम ढक्कन लगाकर धूप में रखने की नहीं है, ये प्रोब्लम है कि अचार किसी तरह की इम्प्योरिटी या नमी गई है. आप अचार को ढक्कन खोल कर, लेकिन पतले कपडे से ढककर धूप में रखें, रोजाना उसको सूखे चमचे से चलाते रहें. अगर अचार बाद में सूखा दिखाई दे तो नीबू का फ्रेस जूस डाल दीजिये, अगर अचार मीठा बना रहे हैं तो चीनी की चाशनी बनाकर डाल दीजिये.
निशा: प्रियंका, नीबू में मसाले डाल दीजिये.
निशा: अमिता, नीबू के अचार में नीबू का रस निकाल कर मीला दीजिये, और साथ ही स्वादानुसार नमक भी मिला दीजिये.
thanks
निशा: विनय चीनी की एक तार वाली चाशनी बनाकर मिक्स की जा सकती है, अचार गीला और अच्छा हो जायेगा.
i m finding this recipe from one week and i find it thank you so much for this superbb recipe
निशा; ममता, नीबू खट्टे और चीनी मीठी अचार कड़वा कैसे हो सकता है, अगर चीनी ज्यादा जल जाय तो अचार कड़वा हो सकता है.
निशा: नीबू को रूम के अन्दर ही रखा जा सकता है.
how r u mam kya aap mujhe kewal lahsun k aachar ki vidhi bata sakti hain
निशा: रचना, इसमें नीबू का रस निकाल कर और मिला दीजिये, कुछ समय बाद अचार मुलायम हो जायेगा.
निशा: प्रियंका, आप प्लास्टिक की बोटल में अचार रख सकती हैं, अचार खराब नहीं होते, अचार को धूप मिल जाय तो और भी अच्छा है.
निशा: जी सुनीता जी सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: इंदरा, जी हाँ, 25 दिन में बाद ही मसाले डालेंगे.
& thank's for the recipe.
निशा: प्रियंका, कांच की बोटल में अचार ज्यादा अच्छे रहते हैं.