नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भरत जी, अचार में दी हुई सावधानियां ध्यान में रखें इससे अचार अच्छे से बनेगा और लम्बे समय तक चलेगा.
निशा: नूपुर जी, उसे चैक कर लीजिये उसमें फफूंद न आये, नीबू को सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिये.
निशा: जगमल जी हां बनाया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, नीबू को पहले गलाया जाता है और बाद में इसे चाशनी ये चीनी मसाले डालकर मीठा किया जाता है. चीनी पहले डालने से नीबू गलते नहीं हैं, अभी तो आप इन्हैं एसे ही खतम करा दीजिये, अगली बार नीबू को गला कर बनायें, एकदम सोफ्ट मीठा नीबू का अचार तैयार होगा.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, डाल सकते हैं.
निशा: तिलोतमा जी, कुछ वैरायटी के नीबू का छिलका कड़वा होता है, इसलिये अचार बिटर लगता है, अचार में थोड़ी चीनी डाल कर धूप मे रख दीजिये, इसकी कढ़वाहट खट्टे मीठे में बदल जायेगी.
Thank you in advance.
निशा: रचना जी, कुछ नीबू के छिलके में कढ़वाहट होती है, अगर आपको मसाले में नमक या चीनी कम लग रही हो उन्हैं एडजैस्ट कर सकते हैं, नीबू का अचार अच्छा लगेगा.
निशा: जानकी जी, आप इन्हें बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: रश्मि जी, आप अचार बना सकती हैं.
निशा: रश्मी जी, रेसिपी में 500 ग्राम नीबू का अचार बनाया है, आप 5 किग्रा नीबू का अचार बनाने के लिये सारी चीजों को 10 गुना करके ले लीजिये.
Dhoop me rakhne par mere nimbu kharab ho gaye. Safed aur kaala mould aa gaya hai unpar. Kya karoon?
निशा: प्रिया जी, धूप में रखने से नीबू खराब नहीं होते कुछ और कारण हो सकता है. आप ऊपर से खराब नीबू हटाकर देखिये नीचे वाले नीबू अच्छे हैं तब उन्हैं आप यूज में ला सकते हैं.
निशा: करोली जी, अगर आप नीबू को मीठे बनाना चाहती है, तो रेसिपी में दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट के बराबर इन्ग्रीडियेन्ट यूज कर सकती हैं.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
February start ho gaya hai
Kya mai abhi nimbu ka khatta meetha a char bana sakti hu
निशा: रश्मि जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी, 2-3 दिन में एक बार चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, धूप है तो धूप में रख दीजिये अगर धूप नहीं है तो कमरे के अन्दर ही रहने दीजिये.
निशा: शालिनी जी, क्या आप हरण (हर्र) के बारे में पूंछ रही है, इसे आप साबुत डाल रही हैं तब नीबू के साथ ही गलने के लिये डाल दीजिये, और इसके लिये नीबू में अतिरिक्त रस डालिये, अगर इसका पाउडर डालना चाहती हैं, तब इसे नीबू गलने के बाद मसाले के साथ में डाला जा सकता है.
निशा: अनीता जी, अचार पुराना होने पर कलर चेन्ज होता है, अगर अचार एअर टाइट कन्टेनर में सील पैक कर रखा जाता है तब उसका कलर चेन्ज नहीं होता.
निशा: रेनू जी, ये नीबू का रस है,इसे अचार में ही रहने दीजिये.
निशा: आचार में सफेद चीज़ फफुंद होती है. अचार खराब हो गया है आप इसे उपयोग में न लाएं.
निशा: अचार को ढक कर ही धूप लगवाएं
निशा: आप इसमें नींबू का रस निकाल कर और मिला दीजिये, कुछ समय बाद अचार मुलायम हो जायेगा.
निशा: अन्नपूर्णा जी, मेरी वेबसाइट पर नींबू का गुड़ का अचार भी दिया हुआ है. आप उसे देख सकते हैं.
निशा: ऊषा जी, नीबू का मसाला अचार की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.