नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

📅 13 जनवरी 2009 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 145 कमेंट ★ 3.3 (8359)

lime_sweet_pickle_531611512.jpg

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.

Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English

Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle

  • नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
  • नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
  • काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी -500 ग्राम
  • गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच

How to make Sweet And Sour Lemon Pickle

नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.

अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.

मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.

Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (8359 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (145)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vibha doshi
Nimbu ka khatta mitha acha bnaya dhup nahi to Kya karen
NishaMadhulika
Vibha doshi जी, आप इसे बिना धूप के कमरे के अंदर भी रख कर बना सकते हैं.
Rupali sharma
I want to learn all kind of pickle
NishaMadhulika
रुपाली जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर विभिन्न प्रकार के अचार की रेसिपी देख सकती हैं.
Bhavna sonar
Thanku mam iss recipie se aachar bahut hi tasty aur yammi bana
NishaMadhulika
भावना जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और आपकी रेसिपी अच्छी बनी. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
pinakin
अचार कड़वा ho jay to how to repair
निशा: पिनाकिन जी, नीबू की कुछ वैरायटी कड़वी होती है, उसकी वजह से अचार में कड़वाहट होती है, आप इसमें थोड़े मिर्च मसाले डालकर इस कड़वाहट को कम कर सकते हैं और इन्हैं मीठा भी बना सकते हैं.
Paramjeet kaur
Mam mera jaggery wala nimbu ka meetha achaar karwa ho gaya hai kya kro

निशा: परमजीत, कुछ नीबू के छिलके कढ़वे होते हैं, उनका अचार भी थोड़ा कढ़वा हो जाता है, अचार के लिए पतले छिलके वाला नीबू अच्छा रहता है.
Archana
Kya nombu ke achar ko dhoop me rakhna jaroori hota hai
निशा: अर्चना जी, अचार को धूप में रखना आवश्यक नहीं है, आप इसे अन्दर ही रखकर बना सकते हैं.
sukhveer
नीबू की कोई तुरतँ रेसेपि भी है क्या
Virendra singh
Nisha di. Thank you Achar bahut accha Bana Aap Ka Tarika lajawab hai

निशा: वीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunita meena
Sir namak me nimbu ko gilane se mhine bhr me khi kharab tho nhi ho jayenge

निशा: सरिता जी, अचार खराब नहीं होगा.
VISHNU KUSHWAH
medam ji nimbhu ka meetha aachar thoda kala(black) pad gya he kya vo kharab ho gya he aachar ko banaye 1 sal ho gya he

निशा: विष्णु जी, अचार जब पुराना होता जाता है तो उसका रंग भी गहरा होता जाता है आपका अचार ठीक है.
Tahera
Nisha ji jab nimbu gal jaate hai tab shakkar daalte hai aur jab shakkar ghul jati hai nimbu ki phanke tut ti nhi hai
निशा: ताहिरा जी, हां चासनी में नीबू सख्त हो जाते हैं, लेकिन अच्छे लगते हैं.
Tamanna Tandon
I made instantKhattar Mehta lemon pickle but it has become bitter what should I do now to rectify the taste ...pls help

निशा: तमन्ना जी, अचार में थोड़ी चीनी डाल कर धूप मे रख दीजिये, इसकी कढ़वाहट खट्टे मीठे में बदल जायेगी.
Naresh Jain
जल्दी जबाब के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद,आपकी वेबसाइट पर जो रेसिपी दी गईं है इसी तरह की रेसिपी हमारे घरों में पसंद की जाती है, ऐसा लगता है जैसे आपकी वेबसाइट हमारे लिए ही बनाई गई है, एक बार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद

निशा: नरेश जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Naresh Jain
Namaskar Nisha ji, nisha ji kya is tarikey se galgal ka achar bhi daal sakte hain

निशा: नरेश जी, हां, इसी तरह गलगल का अचार भी डाल सकते हैं.
shabbar husain
Sir mere pass FOOD & PROCESSING KA deloma hai koi job mil sakhti hai kya is se please sir btao
somesh kusum shekhawat
thank u very much mam

निशा: सोमेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha singhal
mam maine neembu ka meetha achar usi tarah banaya jaise aapne bataya bahut swadisht bana lekin neembu ka chilka nahi gala use galane ka koi tarika bataye taki mai use theek kar sakun thankyou.

निशा: निशा जी, नींबू के छिलके को गलने में 1 महीना लग जाता है. आप इसे ऎसे ही धूप में रख दीजिए, कुछ दिनों में गल जाएगा.
rominder
Kya Nimbu ki jagah choti choti orange narangi use kar sakte hain Thx

निशा: रोमिन्दर जी, हां आप नारंगी का इस्तेमाल करके इसी तरह नारंगी का अचार डाल सकते हैं.
Deepika gupta
Nishaji sugar dalne par nimbu ka jilka hard ho gya (nimbu ka metha aachar).aachar garam karne se mulayam ho jaynge

निशा: दीपिका जी, इसे हल्का सा गरम कर सकते हैं या धूप में रख सकते हैं, और रस कम होने पर थोड़ा नीबू का रस मिलाया जा सकता है.
Shikha
Nishaji maine sab kiya lekin achaar kadwa ho gaya jabki chashni jali bhi nahi h. Neemboo k chhilke ko chabaane jaisi kadwahat h achaar me

निशा: शिखा जी, अभी नीबू का छिलका अच्छी तरह से गला न होने के कारण अचार स्वाद में कड़वा हो सकता है, थोड़े दिन बाद अचार अच्छा स्वादिष्ट हो जायेगा. कुछ नीबू की वैरायटी में नीबू के छिलके कढ़वे होने की वजह से अचार कढ़वा हो जाता है, नीबू के अचार के लिये पतले चमकदार छिलके वाले नीबू अच्छे रहते हैं.


kirti
nisha ji, mene nimbu ka khatta mitha achaar bnane k liye nimbu ko kat kar kala namak laga kar dhoop me 12-13 dino se rakh rahi hun, bt i realized kala namak ki jagah sada namak dalna tha. ab achhar ka kya karu. plz reply.
निशा: कीर्ती जी, आपने नीबू में काला नमक डाल दिया है कोई बात नहीं, परेशान न हों, अचार अच्छा बनेगा, बस अचार का रंग थोड़ा डार्क बनेगा.
Bharti bhardwaj
Mem nimbu ka chills 15 din m nhi galega kya

निशा: भारती जी, इसका छिलका गलने में तकरीबन 20-25 दिन लग जाते हैं.
Savita khandelwal
Nisha ji plz mujhe bazar jaisa nimbu ka achar bananex ki recipie bataye jaise Nilons vale aur Mother's recipie vale banate hain.
निशा: सविता जी, मैं कोशिश करुंगी.
Rashid N.Shah
Whether any kind of Vinegar can be used in pickles as preservative. If yes, which vinegar will be best. Please intimate. Thanks

निशा: राशिद जी, नींबू के अचार में सिरका की आवश्यकता नही होती.
vinu
Nisha ji mere acchar m namak jyada ho gya kya kru

निशा: वीनू जी, आप उसमें 5-6 नीबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिये, नमक एडजस्ट हो जाएगा.
Kaju
Aunty ji, humne nimbu ka ras kisi aur cheej me use kiya. Bahut saare chhilke bache hue hain... kya unse achar ban sakta hai?
निशा: काजू जी हां बना सकते हैं आपके पहले वाले कमेन्ट में आपको इसके बारे में रिप्लाइ कर दिया है.
ani
Nishaji,, nibu ke aachar me masala aur chini daal di h pr aachar me namak jyada ho gaya h ise km kese kare
निशा: एनी जी, थोड़ा नीबू का रस और चीनी मिला दीजिये, नमक कम हो जायेगा.
priya
Nishaji, nibu ke aachar me masala aur chini daal di h pr aachar me namak jyada ho gaya h ise kam kese kare
निशा: प्रिया जी, थोड़ा नीबू का रस और चीनी मिला दीजिये, नमक कम हो जायेगा.
jyoti yadav
Thank you man ......achar bhut hi tasty ban h.apki recipe sbse best h....

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
अब्दुलकादिर
नमस्ते इसमें सरसों का तेल नहीं पड़ेगा क्या
मैंने तो हर अचार तेल पड़ा देखा है?

निशा: अब्दुलकादिर जी, इस अचार में तेल डालने की आवश्यकता नही है.