नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, नीबू को नरम होने तक पका कर अचार बनाया जाता है वह तुरन्त बन जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: डागर जी, वेबसाइट पर कई तरह के नीबू के अचार उपलब्ध है, और वीडियो भी उपलब्ध हैं, आप उन्हैं पढ़कर, देखकर आसानी से अचार बना सकते हैं.
निशा: नरेश जी, गुड़ में थोड़ा सा पानी डालकर मेल्ट करके, चाशानी बनाकर छान कर नीबू के अचार में डाला जा सकता है.
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
In this country USA heat is not easily we get so what is other option?
mene nimbo ka achar to dala maga r usme namak tez ho gaya kya karo plz kuch bataiye
.
निशा: फेज, आप उसमें थोड़े से नीबू 5-6 नीबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिये, नमक एडजस्ट हो जायेगा.
kya is nibu k aachar me tel nhi dalna h kya .aur ager dalna h to kaun sa tel dalna h.
by.have a good day mam.
निशा: द्रोनी, नीबू के अचार में तेल नहीं डालना है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe nibu ka achar banana nai ata tha par maine try ki bina kisi ki help se gar mein nibu ka vriksh hai es liye Maine 10kg nibu ka achar dala nibu pare-pare gal jate esliye jitne the sab ko chaar piece mein katkar 8kg chini mix karke palastic ke dabe me dal diya 8 din tak dhop mein rakha or baad mein kala-namak,kali-mirch,kali-mothi alaychi,white namak,ajven bunkar,degi mirch powder ,sukhi nariyal kadhukas karke,green alaychi smell ke liye,MDH garam Masala,tikhi lal mirchi powder, brown sirka,anardana ,kishmish ,adrak,sukhi lal mirch sabut,10kg nibu mein 250_250 sab masale Jo gar mein uplabdh the dal diye or dakan band kar rakh diya roj nai hilaya kyunki do gar hai kabi mom dad ke pass or kabi bhai bhabi ke pass 20 din baad ya jab b ati tab hila deti apne reletives ko acchar beja sabko testy laga par meri pith pitche jealous k karn bhabi uski chasni nikal kar atta gundkar namkeen parathiya bana leti thi ek din achank gar ai to bhai parthi kha raha tha Maine khai yeh bhut testy hai Maine dekha or bol diya sukha atta mix ho gaya to sundiya par sakti hai phir usne pith piche panni mix kar diya main use phakna nai chati kyuki mujhe failure pasand nai koi solution hai to bataye main kal se bhut pareshan hoon rain whether b hai or andar bhar Nami bi bhut hai mom ko yeh San main nai batana chati
निशा: वनीता जी, अचार को किसी स्टील की कढ़ाई में डालकर चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये, अचार खराब नहीं होगा, और भावी को बताओ कि अचार में पानी डालने से अचार खराब हो जाता है, धन्यवाद.
kya aap lemon squash ki recipee bata sakti hai jo garmi ke dino me pani me milakar sarbat banayi jaati hai plz.
thanks in advance...love you
निशा: राज: नीबू का अचार धूप में या गैस पर दोनों तरीके से बनाया जा सकता है, अच्छी धूप है, नीबू के नरम होने के बाद चीनी और मसाले अचार में डाल कर धूप में रख दीजिये और शाम को अचार को सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार को रोजाना धूप में रखना है, जब तक चीनी नहीं गल जाती 4-5 दिन में चीनी का रस बन जायेगा. इसके बाद अचार को पकाने की आवश्यकता नहीं है.
How are you..??
निशा: I am fine. how are you?
निशा: संध्या, जी हां चीनी और डाल सकती हैं.
निशा: निशा, नीबू को धूप है तो धूप में नहीं तो रुम के अन्दर भी नमक मिला कर रखा जा सकता है, नीबू से रस निकालने की आवश्यकता नहीं हैं, नीबू से उसके बीज निकाल दीजिये.
निशा: सूनीता, नीबू के रस में कुछ भी डालने की आवश्यकता नहीं है, नीबू का रस निकाल कर किसी कांच की बोटल को उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखाइये और रस भर कर फ्रिज में भर कर रख लीजिये, वह खराब नहीं होगा.
निशा: रीत, नीबू का मीठा अचार स्वादिष्ट है, चाशनी पतली तो कोई बात नहीं, अगर आप चाशनी को गाढ़ा करना चाहती हैं, तो अचार को स्टील की कढ़ाई में डालकर थोड़ा पका लीजिये, चाशनी गाढ़ी हो जायेगी.
निशा: संध्या, भिगोने से नीबू का छिलका थोड़ा नरम हो जाता है, आपने नीबू नहीं भीगोये हैं कोई बात नहीं है, आप अचार अच्छा बनायेंगी.
निशा: आपने पहले 1 किलो नीबू का अचार बनाया और अचार अच्छा बना, अभी आप 2 किलो नीबू का अचार बना रही हैं सारी चीजें पहले से डबल मात्रा में डालकर अचार बना लीजिये, आप अच्छा अचार बना लेंगी.
निशा: राजेश जी, नीबू के अचार के लिये किसी प्रिजरवेटिव के यूज की आवश्यकता नहीं है.