नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can I keep the pickle in a steel bartan in the sun?
Thank you
निशा: आरती जी, हां गुड़ भी डाला जा सकता है.
निशा: कुलदीप जी हां, नीबू उबाल कर मीठे नीबू के मसाले डालकर मीठा नीबू का अचार बनाया जा सकता है.
निशा: ममता जी, मीठा अचार डार्क कलर का ही होता है.
निशा: नाज, तीखे स्वाद के लिये लाल मिर्च का यूज कीजिये, हरी मिर्च डालने से अचार लम्बे समय तक नहीं चलता.
निशा: विनय जी, आपको भी नव वर्ष की बहुत बहुत शुमकामनायें.
निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, आप सही कह रही हैं, हमने इसे एडिट कर दिया है.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसप्रीत जी, अभी नीबू का छिलका अच्छी तरह से गला न होने के कारण अचार स्वाद में कड़वा हो सकता है, थोड़े दिन बाद अचार अच्छा स्वादिष्ट हो जायेगा, अचार में मसाले, नमक सभी बराबर मात्रा में डाल दीजीये.
निशा: दीपक जी, अचार खराब हो गया है तो फेंकना ही ठीक है.
meetha nimbu ka acchar ready hone ke baad,kuch logon ke yahan maine dekha hai ki acchar coffee dark colour ka ho jata hai aisa kyon hota hai????
kya ye colour gud ke karan hota hai???
aap ki batai recipe ke anusar acchar me gud dal sakte hain kya aur kis quantity aur kis procedure se dalega??
me first time nimbu ka meetha acchar bana rhi hoon..!
निशा: नूपुर नीबू अच्छे से चुन लीजिये, अचार डाला जा सकता है, लेकिन इस मौसम के नीबू का अचार खराब होने का खराब होने का खतरा होता है, आप अचार बनने के बाद में इसमें थोड़ी चीनी मिला दीजिये, नीबू का अचार खराब नहीं होगा और नीबू मीठे भी हो जायेंगे.
निशा: हनी, परेशान न हों अचार सूखा लग रहा हो तो उसमें नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये, और नमक आपने सही डाला है कम हो तो रस के हिसाब से थोड़ा नमक और मिला दीजिये, अचार धीरे धीरे गल कर अच्छा बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: पूजा जी, नीबू के अचार का कन्टेनर कमरे के अन्दर ही रखा जा सकता है.
निशा: सुनील जी, आप चाहें वो मसाले डाल सकते हैं लेकिन नीबू के मीठे अचार में सरसों नहीं डाली जाती.
i just want to know what all ingredient we can put in lemon pickle???
can we put chilly , ginger
निशा: अपूर्वा जी हाँ डाले जा सकते हैं.
Maine lemons ko kaat ke salt aur lemon juice mein 5 din galaya phir lemon juice mein sugar ki chashni bani aur red chiili powder mix kiya, ismein maine thodi rai ki daal aur bahot thoda sa methi dana bhi mix kiye..achar tastey bana par bottle mein air bubbles aa rahe hai..chashni neeche reh jaa rahi hai aur lemon kaifi upar aa rahe hai ...jab achar ghumne ke liye main bottle kholti hun to usmein se kafi air release hothi hai...kya ye normal hai ..kahi mera achar kharba to nahi horaha?..main iss problem ko kaise fix karoon....abhi achar mein koi bhi fungus nahi dikhai de rahi aur na hi smell aa rahi hai.
Thanks
neena
निशा: नीना जी, अचार में बबल आ रहे हैं, चाशनी आपने नीबू के रस में ही बनाई है तो अचार खराब तो नहीं होना चाहिये लेकिन सावधानी के लिये आप अचार को 2-3 दिन धूप में रख सकती हैं, और उसे रोजाना सूखे चमचे से चलाती रहें, अचार अच्छा रहेगा.
निशा: पूनम, क्या आप रस निकाले हुये नीबू के छिलके से अचार बनाना चाहती है, छिलके को छोटा छोटा काट लीजिये, बीज हटा दीजिये हल्दी नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये, छिलका गलने पर इनमें आप मसाला या मीठे के लिये चीनी डाल सकती हैं, अचार तैयार हो जायेगा.
nisha ji kya isme hum haldi nahi dal sakte he
निशा: भावना इसमें हल्दी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: गीता, नीबू को बन्द जार में ही रखिये, इन्हैं रोजाना या 2 दिन में एकबार सूखे चमचे से अवश्य ऊपर नीचे कर दीजिये.
निशा: श्वेता, नीबू को पहले से नमक के साथ गला दिया जाय और बाद में चाशनी बनाकर उन नीबू में डाला जाय, स्वीट लाइम पिकल बन जाता है.
Mera Nimbu ke aachar acha bana hai lekin usme thoda mene bhul se kala namak thoda jyada dal diya. ab usko correct kaise kar sakte hai ? Or usme koi problem nahi hai.
Thanks
निशा: मोना, नमक को एडजेस्ट करने के लिये थोड़ा सा नीबू का रस डालकर मिला दीजिये.
plz reply