नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Read: Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe in English
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा मसालों का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पिनाकिन जी, नीबू की कुछ वैरायटी कड़वी होती है, उसकी वजह से अचार में कड़वाहट होती है, आप इसमें थोड़े मिर्च मसाले डालकर इस कड़वाहट को कम कर सकते हैं और इन्हैं मीठा भी बना सकते हैं.
निशा: परमजीत, कुछ नीबू के छिलके कढ़वे होते हैं, उनका अचार भी थोड़ा कढ़वा हो जाता है, अचार के लिए पतले छिलके वाला नीबू अच्छा रहता है.
निशा: अर्चना जी, अचार को धूप में रखना आवश्यक नहीं है, आप इसे अन्दर ही रखकर बना सकते हैं.
निशा: वीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, अचार खराब नहीं होगा.
निशा: विष्णु जी, अचार जब पुराना होता जाता है तो उसका रंग भी गहरा होता जाता है आपका अचार ठीक है.
निशा: ताहिरा जी, हां चासनी में नीबू सख्त हो जाते हैं, लेकिन अच्छे लगते हैं.
निशा: तमन्ना जी, अचार में थोड़ी चीनी डाल कर धूप मे रख दीजिये, इसकी कढ़वाहट खट्टे मीठे में बदल जायेगी.
निशा: नरेश जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेश जी, हां, इसी तरह गलगल का अचार भी डाल सकते हैं.
निशा: सोमेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, नींबू के छिलके को गलने में 1 महीना लग जाता है. आप इसे ऎसे ही धूप में रख दीजिए, कुछ दिनों में गल जाएगा.
निशा: रोमिन्दर जी, हां आप नारंगी का इस्तेमाल करके इसी तरह नारंगी का अचार डाल सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, इसे हल्का सा गरम कर सकते हैं या धूप में रख सकते हैं, और रस कम होने पर थोड़ा नीबू का रस मिलाया जा सकता है.
निशा: शिखा जी, अभी नीबू का छिलका अच्छी तरह से गला न होने के कारण अचार स्वाद में कड़वा हो सकता है, थोड़े दिन बाद अचार अच्छा स्वादिष्ट हो जायेगा. कुछ नीबू की वैरायटी में नीबू के छिलके कढ़वे होने की वजह से अचार कढ़वा हो जाता है, नीबू के अचार के लिये पतले चमकदार छिलके वाले नीबू अच्छे रहते हैं.
निशा: कीर्ती जी, आपने नीबू में काला नमक डाल दिया है कोई बात नहीं, परेशान न हों, अचार अच्छा बनेगा, बस अचार का रंग थोड़ा डार्क बनेगा.
निशा: भारती जी, इसका छिलका गलने में तकरीबन 20-25 दिन लग जाते हैं.
निशा: सविता जी, मैं कोशिश करुंगी.
निशा: राशिद जी, नींबू के अचार में सिरका की आवश्यकता नही होती.
निशा: वीनू जी, आप उसमें 5-6 नीबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिये, नमक एडजस्ट हो जाएगा.
निशा: काजू जी हां बना सकते हैं आपके पहले वाले कमेन्ट में आपको इसके बारे में रिप्लाइ कर दिया है.
निशा: एनी जी, थोड़ा नीबू का रस और चीनी मिला दीजिये, नमक कम हो जायेगा.
निशा: प्रिया जी, थोड़ा नीबू का रस और चीनी मिला दीजिये, नमक कम हो जायेगा.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंने तो हर अचार तेल पड़ा देखा है?
निशा: अब्दुलकादिर जी, इस अचार में तेल डालने की आवश्यकता नही है.