दाबेली - Dabeli Recipe

📅 1 जुलाई 2011 👁 10.9 लाख बार देखी गई 💬 199 कमेंट ★ 3.5 (18345)


दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli

  • पाव - 8
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • मीठी चटनी - आधा कप
  • लाल या हरी चटनी- आधा कप
  • मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
  • पतले सेव - आधा कप
  • हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
  • अनार के दाने - आधा कप

दाबेली मसाला - Dabeli Masala

  • साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1
  • दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
  • लौंग - 2
  • काली मिर्च - 3-4

दाबेली स्टफिंग

  • आलू - 4
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

विधि - How to make Dabeli

आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.

दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.

स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.

Dabeli Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (18345 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (199)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenaz
nice mam please ap nonveg recipe bhi add kigaye
निशा: मीनाज, मैं वेजीटेरियन हूँ.

gaytri agrawal
apki rcipes bahut aachi hai
priyanka
thanxxx mam yeh bhut achi rcpie haiii...please kuch aur achi si snacks ki recpies bta dijiye
mahek singh
IT IS VERY TASTY I WILL THANK FOR THIS RECIPES
radhika
mam meethi chatni kaise banaye
mayuri pawar
nice receipee
dhirendra kumar sahu
thank yau mam very much mujhe aacha laga
rinki gupta
Very tasty dish I like it
ekta
Hi, Nisha Jee, Aapki recipe bahut hi teasty & easy rahti hai, jo ki Aasani se Ghar me banai ja sakti hai. aur mere liye to aur bhi acchi kyoki ki mai to vegetarian hoo.
Thank Mam!/////////////////////////////////////////

निशा: एकता, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratu Anand
Dear Nishaji
main dabeli ke stuffing me aur kon-kon se masale dal sakti hun?
निशा: प्रतु, मसाले हमने दाबेली की स्टफिंग में डाले हुये हैं, आपको और तीखा मसाला बनाना है, तो लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला भी डाल सकते हैं.
rani
Tried this today and get the comment from childern, Mom you are best :) .
Thank you Nisha ji :)
निशा: स्वागतम रानी.
Dr Prashant Dahire
Nishaji what a tasty recipe! tried for first time as per instruction and it enjoyed by all members in my family.
Thanks a lot for such a good recipe.
निशा: डा. प्रशान्त जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Meghna Patel
that's so nice of you
Kawal Arora
Can i have the recipe of Vada Pav?
निशा: कवल, वड़ा पाव रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वड़ा पाव लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
PALLAVI YADAV
KHUP CHHAN AAHE AANI SOPI AAHE MI KARUN PAHILI MAZYA GHARAT SANGLANA AAVDLI
THANX
निशा: पल्लवी, आपको भी बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
vandana pandey
love you mam.... thanx alot....
निशा: वंदना जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
nidhi
mamta ji
koi bhi anda veg nii hota..
ayush khandelwal
dabeli bahut tasty thi but please hame ghar per burger banane ki recipe bhej dijiye
निशा: आयुष, मैं जल्दी ही बर्गर की रैसिपी डालने की कोशिश करूंगी.
vedanti bhatt oza
thnx nishaji ur dabeli recipe is so easy. i loved it. ma'am cn u please write some cake's recipe without using microwave.
निशा: वेदान्ती, हमने केक को कुकर में बनाया है, आप सर्च बटन पर केक कुकर में बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, कुकर में केक बहुत अच्छा बनता है.
pooja mallah
one of the best suggestion or recipe
supriya
Thank u mam.
shirinpatel
thanks
its very nice recipe, i'll try to make it own
rakesh
hiiii. how r u neeti ?
sayyed firdaus
THANK YOU MAM
ITS VERY EASY RECIPE MAI ZAROOR TRY KAROGI
Sangeetapal
Its so tasty thanku very much
chef abhishek bhatia
prepration way was in good and style was well but some things like chopped onions and some more spices have been add to maka it better

pankaj Mishra
Market me milane wala dhabeli ka masala Laal rang ka hota hai...uska kya raj hai ...aur usaka test bhi thoda meetha hota hai , habaki apake bataye anusar banane par ye wada paw ke masale jaisa lagata hai..pls bataiye
sonia
can u plz tel me what is mithi chutney in ur recipe..?
निशा: सोनिया, मीठी चटनी आम या इमली की बनायी जाती है, वेबसाइट पर दोनों मीठी चटनी बनाने की रैसिपी दी हुई है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर मीठी चटनी लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
sherin
mam koi pure veg typical south ki dish bataye na plz aur urgently plz
निशा: शेरिन, ये वेबसाइट प्योर वेज है, और साउथ की कई रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है. वेबसाइट के होम पेज प दिये हुये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को खोजा जा सकता है.
ashok
nishaji thank u for this reciepie. can u plz write reciepie of imarati
निशा. अशोक मैं कोशिश करती हूँ.